Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
09 Jan 2023
Automobile

महिंद्रा बोलेरो सिटी vs महिंद्रा बोलेरो कैंपर की तुलना : जानें, कौनसा है बेस्ट

By News Date 09 Jan 2023

महिंद्रा बोलेरो सिटी vs महिंद्रा बोलेरो कैंपर की तुलना : जानें, कौनसा है बेस्ट

महिंद्रा बोलेरो सिटी और महिंद्रा बोलेरो कैंपर जाने कौन-सा पिक-अप दे रहा है दमदार माइलेज और ज़्यादा मुनाफा 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में यदि किसी कंपनी के सबसे ज्यादा पिकअप  (Pickup) उपयोग में लिए जाते है, तो इसमें सबसे पहला नाम महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का आता है। महिंद्रा  (Mahindra) कंपनी सालों से देश में अपने ग्राहकों का भरोसा हासिल करें बैठी है। दुनियाभर में इसके ग्राहकों बड़ी संख्या में मौजूद है। कंपनी हमेशा ही अपने SCV (स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स) सेगमेंट में आने वाले पिकअप को नई तकनीको के साथ अपडेट रखती है। देश के छोटे गांवों से लेकर बड़े शहरों तक में महिंद्रा के बोलेरो पिकअप आपको आसानी से देखने को मिल जाते है। यदि हम भारत में सबसे पॉपुलर पिकअप की बात भी करते है तो इसमें महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) पिकअप का नाम ही आता है। लेकिन देश में इन दिनों महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप (Mahindra Bolero City Pickup) और महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप को काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा है। आज ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में हम महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप और महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत में तुलना करेंगे।

Mahindra Bolero City VS Mahindra Bolero Camper: स्पेसिफिकेशन्स का कंपेयर

अगर हम महिंद्रा के बोलेरो सीरीज के इन दो बेस्ट पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप में आपको 4 सिलेंडर और एम2डीआईसीआर 2.5एल टीबी के साथ 65 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 195 एनएम है। वहीं महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप (Mahindra Bolero Camper Pickup) में आपको 4 सिलेंडर और एम2डीआईसीआर 2.5एल टीबी के साथ 75 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 200 एनएम है। बोलेरो सीटी पिकअप में 45 Ltr. का फ्यूल टैंक दिया गया है, वहीं महिंद्रा बोलेरो कैंपर में 57 Ltr. का फ्यूल टैंक आपको देखने को मिलता है। महिंद्रा बोलेरो सीटी पिकअप की 1400 kg पेलोड क्षमता है और 2990 kg इसका जीवीडब्ल्यू है। वहीं महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप की 1000 KG पेलोड कैपेसिटी है और 2735 kg इसका जीवीडब्ल्यू है। यदि इनके माइलेज की बात करें, तो महिंद्रा अपने बोलेरो सिटी पिकअप के साथ 13 kmpl का माइलेज और बोलेरो कैंपर पिकअप के साथ 13.9 Kmpl का शानदार माइलेज देने का वादा करती है।

महिंद्रा बोलेरो सिटी vs महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप की बॉडी

यदि हम महिंद्रा के बोलेरो सीरीज वाले इन दोनों पिकअप के बॉडी लुक की बात करें, तो कंपनी ने अपने इन दोनों ही पिकअप का काफी अच्छा लुक रखा है। दोनों के ही फ्रंट में एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ 2 वाइपर देखने मिलते है। महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप में ड्राइवर सीट के अलावा 1 व्यक्ति की सीट देखने को मिलती है। वहीं महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर सीट दी गई है। यदि इनके बॉडी साइज की बात करें तो महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप को 4990 एमएम लंबाई, 1700 एमएम चौड़ाई और 1858 एमएम ऊंचाई के साथ 3264 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप को 4859 एमएम लंबाई, 1700 एमएम चौड़ाई,1855 एमएम ऊंचाई और 3014 एमएम व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। महिंद्रा के ये दोनों ही पिकअप 4 चक्के में आते है, लेकिन इनके टायर का साइज अलग- अलग है। बोलेरो सिटी पिकअप 215/75 R15 LT फ्रंट टायर और 215/75 R15 LT रियर टायर के साथ आता है, वहीं बोलेरो कैंपर पिकअप में 235/75R 15 फ्रंट टायर और 235/75R 15 रियर टायर देखने को मिलते है।

महिंद्रा बोलेरो सिटी vs महिंद्रा बोलेरो कैंपर: फीचर्स की तुलना

महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप और महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप के फीचर्स की कंपेयरिंग करें तो, इन दोनों ही पिकअप में पावर स्टीयरिंग के साथ 5-Speed गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। कंपनी के इन दोनों ही पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc/Drum brakes दिए गए है। बोलेरो सिटी और बोलेरो कैंपर पिकअप दोनों में ही Single Plate Dry क्लच दिया गया है। यदि इनके सस्पेंशन की बात करें तो, महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप को Rigid Leaf spring suspension फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Leaf spring suspension रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। वहीं महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप Coil springs in gold leaf spring in 2WD/4WD फ्रंट सस्पेंशन और Rigid axle with leaf spring रियर सस्पेंशन के साथ आता है।

महिंद्रा बोलेरो सिटी vs महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप का प्राइस 2023

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी सालों से अपने ग्राहकों की विश्वसनीयता हासिल करें बैठी है। कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के अनुसार कम से कम कीमत में हमेशा ही अपने वाहन लॉन्च किए है। कंपनी ने अपने महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.20 लाख से 7.46 लाख रूपये रखी है। वहीं महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप की कीमत 8.49 लाख से 8.99 लाख रूपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार महिंद्रा के इन दो पिकअप में से किसी एक को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।

महिंद्रा बोलेरो सिटी vs महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।

महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप में 2 वेरिएंट देखने को मिलते है।

महिंद्रा बोलेरो सिटी vs महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा बोलेरो सिटी और महिंद्रा बोलेरो कैंपर में सस्ता पिक-अप कौनसा है?

Ans. इन दोनों में महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप सस्ता पिकअप है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.20 लाख से 7.46 लाख रूपये रखी गई है।

Q.2 महिंद्रा बोलेरो सिटी और महिंद्रा बोलेरो कैंपर में ज्यादा माइलेज वाला पिकअप कौनसा है?

Ans. महिंद्रा के इन दोनों पिकअप में ज्यादा माइलेज महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप का है, इसमें 13.9 Kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।

Q.3 महिंद्रा बोलेरो सिटी और महिंद्रा बोलेरो कैंपर में ज्यादा पेलोड वाला पिकअप कौनसा है?

Ans. इन दोनों पिकअप में अधिक पेलोड कैपेसिटी वाला महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप है, इसकी पेलोड क्षमता 1400 किलोग्राम है।

Q.4 महिंद्रा बोलेरो सिटी और महिंद्रा बोलेरो कैंपर में अधिक सीट वाला पिकअप कौनसा है?

Ans. इन दो पॉपुलर व्हीकल्स में ज्यादा सीट वाला महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप है, इसमें आपको ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर सीट्स देखने को मिल जाती है।

Q.5 महिंद्रा बोलेरो सिटी और महिंद्रा बोलेरो कैंपर में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला पिकअप कौनसा है?

Ans. Mahindra के इन दोनों पिकअप में अधिक GVW महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप का है, इसका 2990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us