user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार वाहन की किश्तें आसानी से चुकेगी, अगर अपना लिया ये तरीके भारत की ये 7 कंपनियां लगाना चाहती है बैटरी निर्माण प्लांट, सस्ती होगी बैटरी और ईवी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं - जानें क्या है नियम?

महिंद्रा बोलेरो (CNG) Vs टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (CNG+ Petrol ) : जानें, कौनसा है इनमें बेहतरीन पिकअप

Posted On : 30 January, 2023

कंपेयरिंग- महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी vs टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल CNG+ Petrol पिकअप

ट्रक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के अंतर्गत पिकअप एक ऐसा कार्गो वाहन है जो इंटरसिटी डिलीवरी से लेकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से पार करता हुआ गांव-देहात के खेत-खलिहानों से माल की लोडिंग और ढुलाई करता है। भारत में लगभग सभी प्रमुख सीवी निर्माता पिकअप गाड़ी का निर्माण करते हैं लेकिन शीर्ष वाणिज्यिक वाहन निर्माता ब्रांड टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के पिकअप की बात ही कुछ और है। इन दोनों ब्रांड्स के पिकअप वाहन उच्च गुणवत्ता और बेहतर स्पेसिफिकेशन्स एवं स्पेशल फीचर्स के साथ आते हैं। महिंद्रा हाउस से आने वाली महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप और टाटा हाउस की टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप की तुलना की जाए तो दोनों ही शानदार माइलेज और ज्यादा पेलोड के साथ ईंधन की बचत करने वाली पिकअप है। इनमें महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2990 किलोग्राम है, जबकि टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल CNG+ Petrol पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2295 किलोग्राम है। वहीं महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप का इंजन 67 एचपी पावर प्रदान करता है जबकि टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप में 58/ 52 एचपी पावर मिलती है। ये दोनों एलसीवी सेगमेंट में आने वाले व्हीकल हैं। इनकी उपयोगिता भवन निर्माण सामग्री, एलपीजी सिलेंडर्स, वाटर कैंपर, मिल्क केन, ई-कॉमर्स पार्सल, जिंस, फूड ग्रेन, कूरियर्स सहित रोजमर्रा की कई वस्तुओं के ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाता है। यहां इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की पूरी जानकारी के साथ कंपेयरिंग की जा रही है। इसे अवश्य पढें और शेयर करें।

जानें, इनके स्पेसिफिकेशन्स में क्या है मुख्य अंतर

हालांकि महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप और टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप दोनों ही हाई टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किए गए हैं। यदि  तुलनात्मक तौर पर देखा जाए तो इनके इंजन और अन्य स्पेसिफिकेशन्स अलग-अलग हैं। जो इस प्रकार हैं-:

  • महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप की पेलोड केपेसिटी 1190 किलोग्राम है, जबकि टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप में 930 से 1000 किलोग्राम रेंज की पेलोड केपेसिटी मिलती है।
  • महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप का व्हीलबेस 3264 एमएम है जबकि टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप का व्हीलबेस 2450 एमएम है।
  • महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी में 140 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक आता है। वहीं टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप के फ्यूल टैंक की क्षमता 110 / 35 लीटर है।
  • महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप में  5 Forward + 1 Reverse  गियरबॉक्स  विद पावर स्टीयरिंग आता है। वहीं टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप में स्टीयरिंग ईपीएस-कॉलन, माउंटेड इलेकि्ट्रक पावर एसिस्टेड एसटीजी सिस्टम के साथ आता है। इसमें Assy- GBS 65-5 स्पीड का गियरबॉक्स है।  

इंजन क्षमता की तुलना

महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप का इंजन 4 सिलेंडर के साथ एमएसआई 2500 सीएनजी टेक्नोलॉजी का है। इसमें 178 एनएम टॉर्क जनरेट होता है। कई प्रकार के भारी और कठिन कार्यों को यह बाधारहित पूरा कर सकता है। 
दूसरी ओर टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (CNG+ Petrol ) पिकअप में 1.2 बीआई- फ्यूल इंजन आता है। यह 106 एनएम टॉर्क बनाता है। इसमें 3 सिलेंडर प्रयोग किए जाते हैं। यह इंजन भी पावरफुल है।

केबिन कंपेयर

महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप का केबिन डेक बॉडी ऑप्शन के साथ आता है। यह चेचिस के साथ है और डे केबिन के रूप में इसे पेश किया गया है। दूसरी ओर टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी + पेट्रोल) पिकअप में केबिन ऑप्शन व्हीलर के रूप में बॉडी कस्टमाइजेबल है।

दोनो पिकअप की प्राइस अफोर्डेबल

महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप और टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप इन दोनो की कीमत ग्राहकों की आसान पहुंच में है। ये दोनों 10 लाख रुपये से कम एक्स शोरूम प्राइस में उपलब्ध हैं।  कंपनी ने महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप की एक्स शोरूम प्राइस 9.03 लाख से 9.10 लाख रुपये तय की है। वहीं टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (CNG+ Petrol ) पिकअप की एक्स शोरूम प्राइस 7.15 लाख से 8.50 लाख रुपये है। आप यदि इनमें से किसी पिकअप को खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट की विजिट कर इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

वेरिएंट

महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप का एक वेरिएंट आता है। 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी 3264/बीएस-VI 2990 ₹ 9.03 - 9.10 लाख

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप का कोई वेरिएंट नहीं है।

महिंद्रा बोलेरो CNG पिकअप और टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (CNG+ Petrol ) पिकअप की तुलना के आधार पर पूछे जाने वाले सवाल -:

सवाल-1. महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप और टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (CNG+ Petrol ) पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप की जीवीडब्ल्यू 2990 किलोग्राम है, जबकि टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (CNG+ Petrol ) पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2295 किलोग्राम है।

सवाल- 2. महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप के इंजन की पावर क्या है?
जवाब- महिंद्रा बोलेरो CNG पिकअप के इंजन की पावर 67 एचपी है।

सवाल-3. टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (CNG+ Petrol ) पिकअप का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?
जवाब- टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (CNG+ Petrol ) पिकअप का इंजन 106 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल-4.  महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप और टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप में कौनसा वाहन सस्ता है?
जवाब- इन दोनों पिकअप मॉडल में टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (CNG+ Petrol ) पिकअप  सस्ता है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 7.15 लाख से 8.50 लाख रुपये रखी गई है।

सवाल-5. महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप के फ्यूल टैंक की क्षमता क्या है?
जवाब- महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप में 140 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक आता है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us