जानें, महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत सहित पूरी जानकारी
भारतीय ट्रक बिजनेस में पिकअप गाड़ी वाणिज्यिक उपयोगों के लिए एक बेस्ट व्हीकल मानी जाती है। यह छोटे शहरों से लेकर महानगरों में विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं की डिलीवरी और अन्य सामानों के परिवहन के लिए यूज की जाती है। पिकअप कैटेगरी के ट्रक के निर्माण में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की लेटेस्ट पिकअप महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ कमर्शियल व्हीकल है। महिंद्रा कंपनी से आने के कारण यह पिकअप असाधारण गुणवत्ता से भरपूर है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप का इंजन 67 hp पावर के साथ आता है जो शक्तिशाली इंजन है। कंपनी के इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2750 किलोग्राम है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 1150 किलोग्राम है। यह पिकअप सीएनजी फ्यूल से संचालित होने के कारण पर्यावरण संतुलन में योगदान देती है, वहीं ज्यादा पेलोड कैपेसिटी, दमदार इंजन, हाई टॉर्क और अधिक माइलेज के कारण इसमें ईंधन की अच्छी-खासी बचत होती है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप कम लागत और कम मेंटीनेंस के कारण बिजनेस में आपको ज्यादा प्रॉफिट दिलाने में सबसे बेहतरीन कमर्शियल व्हीकल है। अगर आप भी पिकअप खरीदने की सोच रहे हैं, तो इससे बढिया और कौनसी पिकअप होगी? यह पिकअप आपके बिजनेस में तेजी के साथ ग्रोथ करने वाली साबित होती है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस आर्टिकल में आपको महिंद्रा बोलेरो की मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप के बारे में इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर, कीमत, माइलेज आदि के बारे में फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।
वे स्पेसिफिकेशंस जो दिलाते हैं ज्यादा प्रॉफिट
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप आपको कई प्रकार से बचत और ज्यादा प्रॉफिट प्रदान करती है। इसका इंजन MSI 2500 CNG है, जो बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ आता है। यह इंजन पावरफुल है और बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें 4 सिलेंडर यूज होते हैं। इसकी कैपेसिटी 2523 cc आती है। वहीं यह इंजन अधिकतम टॉर्क 178 nm जनरेट करता है। इस पिकअप में आपको 146 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है। इसका कर्ब वेट 1600 किलोग्राम है। इस पिकअप में आपको 80 KMPH की हाई स्पीड मिल जाती है। कंपनी के इस पिकअप में 17.7 km/kg का शानदार माइलेज मिल जाता है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप में 5 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स आता है। इसमें पावर स्टीयरिंग है और ट्रांसमिशन पूरी तरह से सिंक्रोमेश है।
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप : मुख्य स्पेसिफिकेशंस
व्हीकल का नाम | महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप |
इंजन | MSI 2500 CNG |
टॉर्क | 178 nm |
गियरबॉक्स | 5 Forward + 1 Reverse |
माइलेज | 17.7 km/ kg |
पेलोड कैपेसिटी | 1150 kg |
फ्रंट लुकिंग शानदार, बड़ी विंडशील्ड
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप की फ्रंट लुकिंग काफी आकर्षक है। इसकी बड़ी और चौड़ी विंडशील्ड पर दो वाइपर आते हैं, जो इसे क्लीन करते रहते हैं। वहीं बोनट मजबूत तरीके से कवर्ड है। दो बड़ी हैडलाइट और इंडीकेटर्स हैं। ड्राइवर साइड में दोनो तरफ मिरर दिए गए हैं। बड़ी विंडो है, इस पर स्ट्रांग हैंडल दिया गया है। वहीं सामने महिंद्रा की बेजिंग और लोगो है।
कंफर्टेबल डेक बॉडी केबिन
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप का केबिन डेक बॉडी के विकल्प के साथ आता है। यह केबिन विद चेचिस है और डे टाइप है। केबिन के अंदर ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट आती है। ड्राइवर के अलावा एक अन्य पैसेंजर की सीट भी आती है। सीटें विद बेल्ट दी गई हैं। इस केबिन में पर्याप्त स्पेस होने के कारण ड्राइवर को थकान महसूस नहीं होती। इसके अलावा ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम आता है।
अन्य खास फीचर्स
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप में आपको पार्किंग ब्रेक के अलावा डिस्क और ड्रम टाइप ब्रेक मिलते हैं, जो इस पिकअप के सेफ ड्राइविंग के लिए बेहतर हैं। वहीं इसमें मजबूत सस्पेंशन है। फ्रंट सस्पेंशन Rigid Leaf spring suspension और रियर सस्पेंशन भी Rigid Leaf spring suspension के रूप में है। इसमें सिंगल प्लेट ड्राई क्लच आता है।
व्हीलबेस और टायर
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप का व्हीलबेस 3150 mm आता है। यह इसके हाई बेलेंस ड्राइविंग में सहायक है। इस पिकअप के फ्रंट टायर 195/80 R15 LT साइज के हैं और इसी साइज में रियर टायर आते हैं। यह पिकअप 170 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।
कीमत और डाउन पेमेंट
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप की कीमत 7.26 लाख रुपये से 7.65 लाख रुपये तक है। वहीं इसे आप लोन के माध्यम से खरीदना चाहते हैं तो इसका डाउन पेमेंट 72,625 रुपये देना होगा। इस पर जारी होने वाले कुल लोन के लिए हर माह 15,550 रुपये की ईएमआई आएगी। आप यदि इसकी ऑनरोड प्राइस पता करना चाहते हैं तो हमारे ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट अवश्य करें। यहां आपको किसी भी शहर में इसकी ऑनरोड कीमत की जानकारी मिल जाएगी।
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q.1- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans- कंपनी के इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2750 किलोग्राम है।
Q.2- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप की पेलोड कैपेसिटी कितनी है?
Ans- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1150 किलोग्राम है।
Q.3- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप का इंजन कितना टॉर्क जनरेट कर सकता है?
Ans- महिंद्रा का यह पिकअप 178 nm की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।
Q.4- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप की फ्यूल टैंक कैपेसिटी कितनी है?
Ans- इस पिकअप में 146 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है।
Q.5- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप की कीमत क्या है?
Ans- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.26 लाख से 7.65 लाख रुपये है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT