Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
19 Jan 2023
Automobile

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप : विश्वास के साथ करें अपनी सफलता की कहानी शुरू

By News Date 19 Jan 2023

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप : विश्वास के साथ करें अपनी सफलता की कहानी शुरू

जानें, महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी सालों से अपने ग्रहकों की उम्मीदों पर खरी उतरती आई है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स की मार्केट में कंपनी अपने प्रोडक्ट की मजबूती के लिए पहचानी जाती है। कंपनी के मिनी ट्रक, पिकअप और ट्रक आपको काफी कम कीमत में ज्यादा माइलेज और ज्यादा पेलोड क्षमता वाले देखने को मिल जाते है। देश में छोटे गांवों से लेकर बढ़ें शहरों तक में महिंद्रा के कमर्शियल व्हीकल बड़ी संख्या में इस्तेमाल में लिए जा रहे है। आपको बता दें महिंद्रा कंपनी ने हमेशा ही अपने ग्राहकों की सुरक्षा, सुविधा और उनकी जरूरतों के अनुसार अपने प्रोडक्ट्स को अपग्रेट किया है। इसी श्रेणी में कंपनी ने अपनी बोलेरो सीरीज को आगे बढ़ाते हुए महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप को निर्मित किया है। महिंद्रा के इस पिकअप में आपको काफी अच्छी पेलोड क्षमता और कमाल का माइलेज देखने को मिलता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा बोलेरो सीरीज वाले इस पिकअप में आपको 4 सिलेंडर और एम2डीआईसीआर 2.5एल टीबी के साथ 65 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है। वहीं अगर इसकी टॉर्क की बात कि जाएं, तो इस पिकअप में अधिकतम 195 NM टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता होती है। यह महिंद्रा बोलेरो पिकअप BS6 नोर्म्स में आता है। इसमें आपको 45 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1200 KG है और इसका जीवीडब्ल्यू 2700 किलोग्राम है। यदि इसके माइलेज की बात करें, तो महिंद्रा अपने Mahindra Bolero Maxitruck Plus Pickup के साथ 17.2 kmpl का शानदार माइलेज देने का वादा करती है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की बॉडी और लुक

महिंद्रा के इस पिकअप का बॉडी लुक काफी ज्यादा शानदार है, इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ 2 वाइपर देखने को मिलते है। इस पिकअप को पहली नजर में देखने वाला व्यक्ति पसंद कर बैठता है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस पिकअप को 4925 एमएम लंबाई, 1700 एमएम चौड़ाई और 1825 एमएम ऊंचाई के साथ 3150 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। महिंद्रा के इस पिकअप में 4 चक्के है जिसमें से 195/80 R15 LT फ्रंट टायर और 195/80 R15 LT रियर टायर है। इस पिकअप का इस्तेमाल आप आसानी से डेयरी सेक्टर्स, कृषि, पोल्ट्री,  ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स जैसे कार्यो के लिए कर सकते है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप के फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो के इस पिकअप में आपको पावर स्टीयरिंग के साथ 5-Speed, All Synchromeshed 5 Forward, 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। कंपनी के इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc/Drum ब्रेक्स आते है। इसमें Single Plate Dry क्लच दिया गया है। महिंद्रा के इस पिकअप में ड्राइवर इनफोर्मेशन डिस्प्ले देखने को मिलती है। यदि इसकी सीट क्षमता की बात कि जाएं तो इसमें 1 ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट भी दी जाती है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस पिकअप को Rigid Leaf spring suspension फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Leaf spring suspension रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का प्राइस 2023

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कम से कम कीमत में शानदार माइलेज वाले व्हीकल पेश करती आई है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 6.90 लाख से 7.26 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इसे खरीदने का मन लिया है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से Mahindra Bolero Maxitruck Plus Pickup को आसानी से खरीद सकते है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप के वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस 3150/बीएस-VI : कीमत 6.90 लाख से 7.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम)

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की कीमत क्या है?
Ans भारत में महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस पिकअप का प्राइस 6.90 लाख से 7.26 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा गया है।
 
Q.2 महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का माइलेज क्या है?
Ans महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस पिकअप में 17.2 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।
 
Q.3 महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans महिंद्रा के इस पिकअप की 1200 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी है।
 
Q.4 महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का 2700 KG जीवीडब्ल्यू है।
 
Q.5 महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का उपयोग कहां किया जा सकता है?
Ans महिंद्रा के इस पिकअप को आप डेयरी सेक्टर्स, कृषि, पोल्ट्री,  ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स जैसे कार्यो के लिए उपयोग में ले सकते है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us