इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की शीर्ष निर्माता कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने जानकारी दी है कि ब्रांड ने लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए, केवल 16 महीनों में बोलेरो मैक्स पिक-अप की 1 लाख यूनिट्स तैयार की है। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, महिंद्रा एंड महिंद्रा को इस माइलस्टोन को प्राप्त करने में कितना समय लगा और बोलेरो मैक्स पिक-अप के खास फीचर्स क्या-क्या है।
बता दें, 10 अगस्त, 2022 में महिंद्रा ने अपने मैक्स पिक-अप सिटी को लॉन्च किया था, जिसका इस मील के पत्थर में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बाद महिंद्रा ने अप्रैल 2023 में 8 अलग-अलग मॉडलों की एक सीरीज लॉन्च की जिसमें सिटी रेंज और एचडी रेंज शामिल हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज भी इनोवेशन के मामले में सबसे आगे है, इसमें कई फर्स्ट इन क्लास सेगमेंट फीचर्स को एकीकृत किया गया है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ, नलिनिकांत गोलागुंटा ने कहा, “इतने कम समय में 1 लाख प्रोडक्शन का लक्ष्य हासिल करना हमारे ग्राहकों के विश्वास और भरोसे का स्पष्ट प्रतिबिंब है। इंडियन मार्केट की अनूठी मांगों को समझने और पूरा करने पर हमारे ध्यान से हमें ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिली है। उन्होंने आगे कहा, "हम टेक्नोलॉजी रूप से एडवांस और अत्यधिक बहुमुखी पिक-अप रेंज के साथ ग्राहकों को विशिष्ट वैल्यू प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।"
महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीरीज कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स के साथ आती है। कंपनी के मैक्स बोलेरो पिकअप्स IMAXX टेलीमैटिक्स सॉल्यूशन के साथ आते है, जो एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स प्रदान करता है, इससे आप अपने बिजनेस और फ्लीट की कुशलता से निगरानी और मैनेजमेंट सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा इस पिकअप में ड्राइवर के आराम में सुधार के लिए हाइट एडजस्टमेंट सीट और बेहतर दृश्यता के लिए कॉर्नरिंग लैंप शामिल हैं। इनके अलावा, आपको इस पिकअप में 10 फुट (3050 मिमी) का विशाल कार्गो स्पेस और चुनौतीपूर्ण इलाकों में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मजबूत 7R16 फ्रंट और रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। इसके इन सभी खास फीचर्स के बदौलत आज महिंद्रा एंड महिंद्रा को अपने बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज की 1 लाख यूनिट्स को पेश करने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने बोलेरो मैक्स पिक-अप नाम के तहत मॉडलों की एक सीरीज पेश करती है, जिसमें सिटी और एचडी रेंज भी शामिल हैं। कंपनी अपने ग्राहकों की आवश्यकता को देखते हुए इस पिकअप को डीजल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध करवाती हैं।
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज में अलग-अलग पावर और टॉर्क आपको देखने को मिल जाती है, लेकिन यह डीजल और सीएनजी विकल्पों के साथ महिंद्रा के एडवांस M2Di इंजन के साथ आते हैं। महिंद्रा का यह बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 70 हॉर्स पावर और 200 एनएम की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। जबकि बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी 80 हॉर्स पावर और 220 एनएम की मैक्सिमम टॉर्क का उत्पादन करता है।
एमएडंएम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले बोलेरो पिकअप लॉन्च करती आई है। महिंद्रा ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की तरह इन पिकअप्स का प्राइस भी किफायती रखा है। भारत में महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.68 लाख से 7.87 लाख रुपये है। वहीं महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी की एक्स शोरूम कीमत 7.85 लाख से 8.64 लाख रुपये है। जबकि बोलेरो मैक्स पिक-अप एचडी की कीमत 9.26 लाख से 10.68 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है।
सम्बंधित खबर : महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप के बारे में Google पर पूछे जाने वाले 5 सबसे अधिक सवाल
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT