नया उपयोगकर्ता

Saurjesh Kumar
20 जनवरी 2024

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग : जबरदस्त पेलोड क्षमता और जबरदस्त कमाई

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग : अच्छी पेलोड कैपेसिटी और कमाई का वादा

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग भारत के सुप्रसिद्ध पिकअप में से एक है। कार्गो ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में यह पिकअप बहुत अच्छा माना जाता है। बीते कुछ सालों में महिंद्रा बोलेरो सीरीज के पिकअप को भारत में ग्राहक बहुत पसंद कर रहे हैं। 

कार्गो ट्रांसपोर्ट के लिए काम आने वाला यह व्हीकल न सिर्फ आपके व्यापार या स्वरोजगार में सहायता प्रदान करने में सक्षम है बल्कि यह अपनी अच्छी माइलेज और कम मेंटनेंस जरूरतों की वजह से बेहद कॉस्ट एफिशिएंट हो जाता है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग आपके व्यापारिक कार्यों को आसान करता है, साथ ही यह स्वरोजगार का साधन भी विकसित करता है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत, लाभ एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग की खासियत?

भारत के जबरदस्त फीचर और सुपर एफिशिएंट वाले पिकअप वाहनों में से एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसका कार्गो स्पेस ज्यादा है और ज्यादा पेलोड कैपेसिटी से युक्त है। 

अच्छी पेलोड कैपेसिटी और माइलेज होने की वजह से इससे वाहन मालिक ज्यादा अच्छा मुनाफा कमा पाते हैं।

जबरदस्त पावर कैपेसिटी और इंजन

महिंद्रा बोलेरो सीरीज का यह पिकअप में 75 एचपी के जबरदस्त पावर से लैस है। इस वाहन कl जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 3490 किलोग्राम है। 

इस वाहन की इंजन कैपेसिटी 2523 सीसी है, जो बहुत अच्छी मानी जा सकती है।

पेलोड, माइलेज और ईंधन टैंक कैपेसिटी

1700 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी से लैस महिंद्रा का यह पिकअप बहुत खास है। यह वाहन 14.3 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज प्रदान करता है। इस वाहन की ईंधन टैंक क्षमता 60 लीटर है।

अन्य फीचर्स

महिंद्रा के इस पिकअप के कुछ अन्य फीचर्स भी हैं जो इस प्रकार हैं :

  • इसका व्हीलबेस 3264 mm है
  • यह वाहन अधिकतम 200 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क जनरेट करता है
  • इस पिकअप की अधिकतम चाल 80 किलोमीटर प्रति घंटा है

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग के वेरिएंट

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग के वेरिएंट की बात करें तो वह इस प्रकार है:

वेरिएंट कीमत
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग एफबी 1.25टी ₹8.85 लाख से ₹9.12 लाख रुपए
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग एफबी 1.7टी ₹8.85 लाख से ₹9.12 लाख रुपए
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग सीबीसी 1.7टी ₹8.85 लाख से ₹9.12 लाख रुपए

कीमत और लोन 

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग की एक्स शोरूम कीमत ₹8.85 लाख रुपए से शुरू है। वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत ₹9.12 लाख रुपए तक हो सकती है। इस पिकअप पर अधिकतम 80% तक लोन लिया जा सकता है। इस वाहन को 20% यानी 1.77 लाख रुपए के डाउनपेमेंट पर घर ले जाया जा सकता है। शेष 80% राशि पर ₹16,843 रुपए की आसान मासिक किश्तों में भुगतान कर पाएंगे।

कितना होगा फायदा

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग का माइलेज बहुत शानदार है। इस पिकअप की विशेषता यह है कि यह बेहद किफायती है और किफायती रेट पर ग्राहकों को मिल जाता है। माइलेज अच्छी होने की वजह से अन्य पिकअप के मुकाबले यह वाहन परिवहन लागत पर 20 से 30% तक की बचत प्रदान करता है। 

कैसे उठाएं लाभ

इस जबरदस्त फीचर और गुणवत्तापूर्ण इंजीनियरिंग से निर्मित महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग खरीदने के लिए तो ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग के पेज पर जाएं। पेज पर ही आप इस वाहन के बारे में विस्तृत जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा वाहन पर चल रहे ऑफर की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। पेज पर ऑफर प्राप्त करें, लोन आवेदन करें, डीलर से बात करें आदि का विकल्प मौजूद है। आप विकल्प पर क्लिक कर फॉर्म भरकर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now