जानें, इस महिंद्रा बोलेरो पिकअप के खास फीचर्स, जिनसे आपको बिजनेस में हो सकता है फायदा
यदि आप भी अपने बिजनेस को नई ऊड़ान देने के लिए एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप की खोज में है। लेकिन कन्फ्यूज है कि बोलेरो के इतने सारे मॉडल्स में से कौनसा वेरिएंट खरीदना चाहिए, तो ट्रक जंक्शन का यह आर्टिकल आप ही के लिए है। आज हम इस आर्टिकल में बोलेरो सीरीज के टॉप मॉडल महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्सट्रा स्ट्रॉन्ग के स्पेसिफिकेशन्स और आपके बिजनेस के लिए यह पिकअप कितना सही है, इसकी जानकारी लेकर आए हैं। SCV यानी स्मॉल कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में आने वाला यह महिंद्रा बोलेरो पिकअप हर मौसम, हर समय और हर रास्ते पर आपका साथ देता है। कंपनी के इस पिकअप की मदद से आप अपने बिजनेस में चार चांद लगा सकते हैं। आइए जानें, महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्सट्रा स्ट्रॉन्ग की कुछ खासियतें, जिनसे अपने बिजनेस को आप भी बना सकते हैं प्रॉफिटेबल।
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग इंजन : खराब से खराब रास्तों में निभाए साथ
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग में आपको 4 सिलेंडर वाला m2DiCR 2.5L TB BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 75 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 200 NM है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। महिंद्रा के इस पिकअप की हाई स्पीड 80 KMPH रखी गई है। यह बोलेरो पिकअप Rigid Leaf spring suspension फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ आता है। कंपनी के इस पिकअप में 7.00 R15 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं, जो खराब से खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकते हैं।
पेलोड और अधिक उपयोगिता
कंपनी के इस पिकअप में आपको 1280 KG की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की ढुलाई कर सकते हैं। महिंद्रा बोलरो पिकअप 2995 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है, और इस पिकअप का उपयोग डेयरी सेक्टर्स, कृषि, पोल्ट्री, फल, सब्जियां, मार्केट लोड, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स समेत कई चीजों के लिए किया जा सकता है। कंपनी का यह पिकअप 1715 किलोग्राम कर्ब वेट के साथ आती है।
माइलेज और फ्यूल टैंक
इस महिंद्रा बोलेरो पिकअप में आपको 14.3 Kmpl का दमदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जिससे आप अपने बिजनेस में शुरूआत से ही अच्छी खासी सेविंग्स करने लगते है। इस पिकअप में 57 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है, जिससे बिना किसी रूकावट के एक लंबे सफर को पूरा कर सकते हैं।
बॉडी और डायमेंशन
महिंद्रा कंपनी ने अपने इस पिकअप को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है, अधिकतर लोग पहली नजर में देखने पर ही इसे पंसद कर लेते हैं। इसके फ्रंट में आपको एक काफी मजबूत और बड़ी विंडशील्ड देखने को मिल जाती है, जिसमें डबल वाइपर लगे हुए हैं। महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग को 5219 MM लंबाई, 1700 MM चौड़ाई और 1865 MM ऊंचाई के साथ 3264 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
फीचर्स
कंपनी के इस पिकअप में Power (manual optional) स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। महिंद्रा के इस पिकअप में All Synchromeshed ट्रांसमिशन और Single Plate Dry क्लच दिया गया है। इस बोलेरो पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc/Drum ब्रेक्स आते हैं। कंपनी का यह पिकअप Day केबिन आता है, जिसमें आपको काफी अच्छा स्पेस देखने को मिल जाता है। महिंद्रा के इस पिकअप में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट्स आती है।
किफायती दाम
महिंद्रा अपने उपभोक्ताओं के लिए कम कीमत में शानदार फीचर्स वाले कमर्शियल वाहनों को लॉन्च करती आई है। कंपनी ने अपने सभी वाणिज्यिक वाहनों की तरह इस पिकअप का प्राइस भी कम रखा है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग की एक्स शोरूम कीमत 8.71 लाख से 9.39 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस पिकअप को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग को खरीद सकते हैं।
वेरिएंट और प्राइस
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग में आपको 2 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते हैं।
वेरिएंट उपलब्ध हैं | एक्स-शोरूम कीमत |
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रास्ट्रॉन्ग 3264/बीएस-VI 2523 सीसी , Diesel, जीवीडब्ल्यू 2995 किलोग्राम |
₹ 8.71 - 9.39 लाख |
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रास्ट्रॉन्ग 3264/(3245) 2523 सीसी , Diesel, जीवीडब्ल्यू 3245 किलोग्राम |
₹ 8.71 - 9.39 लाख |
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग का प्राइस क्या है?
Ans भारत में महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग का प्राइस 8.71 लाख से 9.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
Q.2 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग का माइलेज क्या है?
Ans कंपनी के इस पिकअप में आपको 14.3 Kmpl माइलेज मिल जाता है।
Q.3 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
Ans महिंद्रा का यह पिकअप 1280 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है।
Q.4 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans बोलेरो सीरीज वाला यह पिकअप 2995 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.5 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans कंपनी के इस पिकअप को 3264 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT