Rakesh Khandelwal

महिंद्रा CV और 3W सेल्स रिपोर्ट: अगस्त 2026 में 28% की बढ़त के साथ 42,337 वाहन बिके

Truck Junction Google News
महिंद्रा CV और 3W सेल्स रिपोर्ट: अगस्त 2026 में 28% की बढ़त के साथ 42,337 वाहन बिके
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

Mahindra CV & 3W की बिक्री में 28% की बढ़ोतरी, अगस्त 2026 में 42,337 यूनिट्स बेचीं

देश की दिग्गज कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अगस्त 2026 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने डोमेस्टिक कमर्शियल व्हीकल्स (CV) और 3-व्हीलर (3W) सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28% की सालाना (YoY) ग्रोथ हासिल की है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

अगस्त 2026 में महिंद्रा ने कुल 42,337 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने (अगस्त 2025) में यह आंकड़ा 32,954 यूनिट्स का था। इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट में भी कंपनी की डिमांड तेजी से बढ़ी है, जिससे एक्सपोर्ट (निर्यात) में 71% का बड़ा उछाल देखने को मिला है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट से महिंद्रा एंड महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल और 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2026 के बारे में जानते हैं।

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल और 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2026: घरेलू बाजार

श्रेणी (Category)

F27 (अगस्त)

F26 (अगस्त)

% बदलाव (% Change)

एलसीवी < 2T

3,999

2,925

37%

एलसीवी 2 T – 3.5 T

23,416

19,502

20%

3 व्हीलर्स

14,922

10,527

42%

कुल

42,337

32,954

28%

अगस्त 2026 में महिंद्रा एंड महिंद्रा का सेगमेंटवाइज घरेलू बिक्री प्रदर्शन

महिंद्रा की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, डोमेस्टिक मार्केट में LCV और 3-व्हीलर के सभी सेगमेंट्स में भारी मांग दर्ज की गई है। लास्ट-माइल डिलीवरी, शहरी लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई के बढ़ते काम ने इस बिक्री को रफ्तार दी है:

एलसीवी < 2T (2 टन से कम वजन वाले पिकअप): इस सेगमेंट में महिंद्रा ने 37% की सालाना बढ़त के साथ 3,999 यूनिट्स बेचीं जबकि अगस्त 2025 में 2,925 यूनिट्स बेची गई थी। इंट्रा-सिटी लॉजिस्टिक्स और छोटे कारोबारियों के बीच इसकी मजबूत मांग रही।

एलसीवी 2 T – 3.5 T (2 टन से 3.5 टन वाले पिकअप): कंपनी का यह सबसे लोकप्रिय सेगमेंट रहा, जिसमें 20% की ग्रोथ के साथ 23,416 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की गई। इस सेगमेंट में अगस्त 2025 में 19,502 यूनिट्स) बेची गई थी।

थ्री-व्हीलर (इलेक्ट्रिक सहित): महिंद्रा 3-व्हीलर सेगमेंट ने सबसे ज्यादा 42% का उछाल दर्ज किया। अगस्त 2026 में कंपनी ने 14,922 यूनिट्स बेचीं जबकि अगस्त 2025 में 10,527 यूनिट्स बेची गई थी। पैसेंजर मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) के ट्रेंड ने इसे मजबूती दी।

महिंद्रा सीवी एक्सपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में 71% का उछाल

विदेशों में महिंद्रा के लाइट कमर्शियल वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है। अगस्त 2026 में महिंद्रा का सीवी एक्सपोर्ट 71% बढ़कर 6,054 यूनिट्स पर पहुंच गया, जो अगस्त 2025 में 3,548 यूनिट्स था। यह ग्रोथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महिंद्रा पिकअप और कमर्शियल वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

श्रेणी

F27 (अगस्त)

F26 (अगस्त)

बदलाव (% में)

कुल एक्सपोर्ट

6,054

3,548

71%

बिक्री में तेजी के मुख्य कारण

महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों और 3-व्हीलर्स की बिक्री में आई इस तेज उछाल के पीछे कई मुख्य कारण हैं। सबसे बड़ा योगदान देश में तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स सेक्टर और कूरियर सर्विसेज का है, जिसकी वजह से लास्ट-माइल डिलीवरी और अर्बन लॉजिस्टिक्स के लिए LCV पिकअप ट्रक्स की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही, पैसेंजर और कार्गो दोनों ही सेगमेंट्स में महिंद्रा के इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स की मांग काफी तेजी से बढ़ी है, जिसने कुल बिक्री के आंकड़ों को मजबूत किया है। वहीं, आगामी फेस्टिव सीजन (त्योहारी सीजन) से ठीक पहले ट्रांसपोर्टरों और कारोबारियों द्वारा नए वाहनों की खरीदारी बढ़ाने से भी इस सेगमेंट को जबरदस्त रफ्तार मिली है।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें