नया उपयोगकर्ता

राकेश खंडेलवाल
29 अक्टूबर 2025

महिंद्रा ने बढ़ाया नेटवर्क: 10 नई डीलरशिप के साथ मजबूत हुआ कमर्शियल वाहन कारोबार

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल्स की 10 नई डीलरशिप में मिलेंगी सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स की सुविधा

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) ने त्योहारी सीजन में अपने ट्रक और बस व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए पूरे भारत में 10 नई अत्याधुनिक 3S (सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स) डीलरशिप का उद्घाटन किया है। इस कदम के साथ कंपनी ने देशभर में अपने कमर्शियल वाहन नेटवर्क को और मजबूत किया है। आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

इन शहरों में खुलीं नई डीलरशिप, मिलेंगी ये सुविधाएं

महिंद्रा की नई डीलरशिप दुर्गापुर, गुवाहाटी, हल्द्वानी, हिसार, भोपाल, हुबली, रायपुर, मुज़फ्फरपुर, जालंधर और कानपुर में खोली गई हैं। इन नई सुविधाओं के साथ, कंपनी के पास 60 नए वाहन सर्विस बे जुड़ गए हैं, जो प्रतिदिन 100 से अधिक वाहनों की सर्विसिंग करने में सक्षम हैं। हर डीलरशिप पर 24 घंटे ब्रेकडाउन सहायता, AdBlue की उपलब्धता और ड्राइवर ठहरने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे ग्राहकों को बिक्री के बाद और बेहतर अनुभव मिलेगा।

कंपनी के पास अब 203 3S डीलरशिप

इस विस्तार के साथ, महिंद्रा का ट्रक और बस डीलरशिप नेटवर्क और मजबूत हुआ है। कंपनी के पास अब 203 3S डीलरशिप, 137 2S डीलरशिप, 273 अधिकृत वर्कशॉप, 2,000 से अधिक स्पेयर पार्ट्स रिटेलर और 200 से अधिक मोबाइल सर्विस वैन हैं। एसएमएल इसुज़ु के साथ मिलकर, महिंद्रा के पास अब देश भर में 600 से अधिक बिक्री और सेवा टचपॉइंट का विशाल जाल फैला हुआ है। इसके अलावा, महिंद्रा एक बहुभाषी 24x7 हेल्पलाइन भी चलाती है, जहां तकनीकी विशेषज्ञ ग्राहकों की सहायता करते हैं।

बाजार हिस्सेदारी के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय

महिंद्रा ने अपने बाजार हिस्सेदारी के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2031 तक ट्रक और बस सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी 10-12% और वित्त वर्ष 2036 तक 20% से अधिक तक पहुंचाने का है। वर्तमान में कंपनी की इस सेगमेंट में लगभग 7% हिस्सेदारी है। जबकि मध्यम और हल्के वाणिज्यिक वाहन बस श्रेणी में यह आंकड़ा 24% तक पहुंच चुका है।

नेटवर्क विस्तार से बढ़ेगा भरोसा

महिंद्रा समूह के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य, श्री विनोद सहाय ने इस अवसर पर कहा, "10 और 3S डीलरशिप का जुड़ना ट्रक और बस व्यवसाय के प्रति हमारी गंभीर प्रतिबद्धता को और पुख्ता करता है।" उन्होंने आगे कहा कि एसएमएल के साथ मिलकर कंपनी के पास अब 600 से ज्यादा बिक्री और सेवा टचपॉइंट का एक विशाल नेटवर्क है।

ग्राहक-केंद्रित समाधान और टेक्नोलॉजी फोकस

महिंद्रा ट्रक्स, बसेस एंड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के बिजनेस हेड और एसएमएल इसुज़ु लिमिटेड के सीईओ डॉ. वेंकट श्रीनिवास ने कहा,“हम अपने सभी उत्पादों में गारंटीड माइलेज और iMAX टेलीमैटिक्स सिस्टम जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी पेश कर रहे हैं। यह ग्राहकों के लिए भरोसे और दक्षता का नया मानक तय करेगा।”

महिंद्रा का ट्रक और बस विभाजन ब्लाजो एक्स, फ्यूरियो, ऑप्टिमो और जयो जैसे ब्रांड्स के तहत वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। कंपनी के भारी वाणिज्यिक वाहन पुणे स्थित चाकन प्लांट में और हल्के वाणिज्यिक वाहन तेलंगाना के जहीराबाद प्लांट में निर्मित होते हैं।

महिंद्रा की प्रमुख वाहन सीरीज

कंपनी के पास ट्रक और बस सेगमेंट में ब्लाज़ो एक्स, फ्यूरियो, ऑप्टिमो और जायो जैसी लोकप्रिय सीरीज हैं। इनके मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों का निर्माण पुणे के चाकन संयंत्र में होता है, जबकि हल्के वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन तेलंगाना के जहीराबाद संयंत्र में किया जाता है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now