सोनिया

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने जीता अर्थशॉट प्राइज़ 2026, मिलेंगे 10 लाख पाउंड

Truck Junction Google News
महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने जीता अर्थशॉट प्राइज़ 2026, मिलेंगे 10 लाख पाउंड
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी को मिला अर्थशॉट प्राइज़ 2026

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड (MLMML) को अर्थशॉट प्राइज़ 2026 की 'क्लीन आवर एयर' कैटेगरी का विजेता चुना गया है। कंपनी को यह पुरस्कार इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए प्रदूषण कम करने और लोगों के लिए रोजगार व कारोबार के नए अवसर पैदा करने के लिए दिया गया है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इस पुरस्कार की शुरुआत ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने की थी। इसके तहत महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी को 10 लाख पाउंड (£1 मिलियन) की इनामी राशि मिली है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और उनके प्रभाव को बढ़ाने के लिए करेगी। भारत में कंपनी ड्राइवरों और छोटे कारोबारियों को इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन उपलब्ध कराकर स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा दे रही है।

महिंद्रा ने बेचे 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी (MLMML) अब तक भारत में 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन बेच चुकी है। कंपनी के इन वाहनों ने अब तक 9 अरब किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की है। इससे करीब 1.85 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) का उत्सर्जन कम करने में मदद मिली है।

कंपनी का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों से पर्यावरण को फायदा पहुंचाने के साथ लोगों के लिए कमाई के अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं। महिंद्रा का भारत में अब तक का सफर दिखाता है कि सही योजनाओं और आर्थिक लाभ के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े स्तर पर अपनाया जा सकता है।

पुरस्कार राशि से बढ़ावा देगी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी इस पुरस्कार से मिली राशि का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए करेगी। इसके लिए कंपनी कई कदम उठाएगी।

  • महिला ड्राइवरों को ट्रेनिंग: कंपनी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर महिला ड्राइवरों को इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की ट्रेनिंग देगी और उन्हें आसान शर्तों पर लोन दिलाने में मदद करेगी।
  • चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार: कंपनी शहरों के साथ मिलकर ऐसे इलाकों में चार्जिंग स्टेशन बढ़ाएगी, जहां अभी इनकी सुविधा कम है।
  • इलेक्ट्रिक रिक्शा की पहुंच बढ़ाना: कंपनी अर्थशॉट के अन्य फाइनलिस्ट के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक रिक्शा को ज्यादा से ज्यादा समुदायों तक पहुंचाने पर काम करेगी।

कंपनी का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना और लोगों के लिए रोजगार व कमाई के नए अवसर पैदा करना है

महिंद्रा के अधिकारियों ने जीत पर क्या कहा?

डॉ. अनीश शाह, ग्रुप सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, महिंद्रा ग्रुप ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अर्थशॉट प्राइज़ जीतना कंपनी के लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार दिखाता है कि सही उद्देश्य के साथ काम करने से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उन्होंने प्रिंस विलियम की भी सराहना की, जिन्होंने पर्यावरण से जुड़े नए समाधानों को पहचानने और बढ़ावा देने के लिए यह मंच तैयार किया। उन्होंने आगे कहा कि महिंद्रा ग्रुप 1945 से लोगों और समाज की तरक्की के लिए काम कर रहा है। कंपनी को गर्व है कि महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी भारत में इस सोच को आगे बढ़ा रही है।

राजेश जेजुरिकर, चेयरमैन, महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड एवं कार्यकारी निदेशक व सीईओ – ऑटो एवं फार्म सेक्टर, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा कि इलेक्ट्रिक लास्ट-माइल वाहन पर्यावरण को फायदा पहुंचाने के साथ लोगों की कमाई का जरिया भी बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के 4 लाख इलेक्ट्रिक वाहन करीब 4 लाख लोगों की आजीविका को सहारा दे रहे हैं। कई लोग इन वाहनों का इस्तेमाल अपने परिवार का खर्च चलाने और छोटा कारोबार शुरू करने के लिए कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह पुरस्कार ऐसे मॉडल को पहचान देता है, जिसमें स्वच्छ परिवहन और लोगों की आर्थिक तरक्की साथ-साथ हो सकती है।

सुमन मिश्रा, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड ने कहा कि अर्थशॉट प्राइज़ मिलना कंपनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कंपनी का मानना है कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के साथ लोगों के जीवन को बेहतर बनाना भी जरूरी है। सड़क पर चलने वाला हर इलेक्ट्रिक वाहन प्रदूषण कम करने, स्वच्छ हवा देने और लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करता है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों को कमाई का अच्छा साधन बनाने पर काम कर रही है, ताकि पर्यावरण और आर्थिक विकास दोनों को फायदा मिल सके।

अर्थशॉट प्राइज़ जीतने वाली चुनिंदा भारतीय कंपनियों में शामिल हुई महिंद्रा

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड की यह जीत भारत के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। कंपनी अब अर्थशॉट प्राइज़ जीतने वाली चुनिंदा भारतीय कंपनियों में शामिल हो गई है। यह उपलब्धि दिखाती है कि भारत स्वच्छ परिवहन, नई तकनीक और पर्यावरण को ध्यान में रखकर आर्थिक विकास के नए रास्ते तैयार कर रहा है।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
भंडारा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
वर्धा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पंधुरना
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
छिंदवाड़ा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिवनी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गोंडिया
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*