user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का अल्फा सीएनजी पैसेंजर और कार्गो लांच

Posted On : 05 April, 2022

महिंद्रा अल्फा सीएनजी पैसेंजर और कार्गो वाहन 12 राज्यों में डीलरशिप पर रहेंगे उपलब्ध 

ऑटो सेक्टर में महिंद्रा समूह ने नया धमाका किया है। समूह के हिस्से महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपना नया अल्फा सीएनजी पैसेंजर और कार्गो वेरिएंट लांच किया है। इस नये पैसेंजर और कार्गो वाहन के लिए कंपनी ने भारत के 12 राज्यों में अपनी डीलरशिप खोली है जहां ये वाहन ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। नये अल्फा सीएनजी पैसेंजर और कार्गो वेरिएंट की लांचिंग सेरेमनी के अवसर पर महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मुख्य कार्यकारी सुमन मिश्रा ने कहा कि नया अल्फा सीएनजी कार्गो और पैसेंजर की लांचिंग हमें अपने ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक, डीजल और सीएनजी सहित कई विकल्पों की पेशकश करके एक पूर्ण श्रेणी का खिलाड़ी बनाती है। आइए ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको बताते हैं महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इस नये अल्फा सीएनजी पैसेंजर और कार्गो के क्या फीचर्स हैं और अन्य कार्गो से यह किस तरह से भिन्न है? 

जानें, नये अल्फा सीएनजी पैसेंजर कार्गो की कीमत

यहां बता दें कि महिंद्रा समूह के हिस्से महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने जो हाल ही अपना नया अल्फा सीएनजी पैसेंजर और कार्गो मॉडल लांच किया है उसकी एक्स शोरूम कीमत 2 लाख 57 हजार से शुरू होती है। कंपनी ने इसे अपने लोकप्रिय थ्री व्हीलर अल्फा ब्रांड के आधार पर नये अल्फा पैसेंजर डीलक्स बीएस सीएनजी वेरिएंट की कीमत 2.57 लाख रुपये के अलावा अल्फा लोड प्लस की इतनी ही कीमत में टैग किया है। ऐसा महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक नियामक फाइलिंग में कहा है। 

इन डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे नये अल्फा कार्गो 

बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के हिस्से महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर से हाल ही लांच किए गए नये अल्फा यात्री कार्गो की डीलरशिप उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, बिहार, झारखंड, केरल और मध्यप्रदेश में खोली गई हैं। यहां ग्राहकों के लिए  ये वाहन उपलब्ध हो सकेंगे। महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मुख्य कार्यकारी सुमन मिश्रा ने कहा है कि भारत के कुछ हिस्सों में सीएनजी स्टेशनों के बढ़ते घनत्व के साथ अल्फा कार्गो और पैसेंजर भारी बचत की तलाश करने वालों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प होंगे। 

नये अल्फा सीएनजी से प्रदूषण होगा कम 

आपको बता दें कि ईंधन के विकल्प के तौर पर महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर से लांच किए गए नये अल्फा सीएनजी पैसेंजर और कार्गो थ्री व्हीलर से प्रदूषण की समस्या के निवारण में मदद मिलेगी। यह पर्यावरण को बनाए रखने में सहायक होगा। वहीं इससे ईंधन की भी बचत होगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो महिंद्रा समूह ईंधन के नये विकल्पों की ओर बढ़ते हुए ग्राहकों के लिए आवश्यकता के अनुरूप आधुनिक वाहनों का उत्पादन कर रहा है। 

वर्ष 2027 तक महिंद्रा 16 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लांच करेगी 

यहां बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा की सहायक कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने नये सीएनजी पैसेंजर और कार्गो की लांचिंग के कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिक अल्फा कार्गों थ्री व्हीलर को भी बाजार में उतार दिया है जो ग्राहकों मेंं खास लोकप्रिय हो रहा है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने पिछले दिनों मीडिया को यह भी बताया था कि कंपनी 2027 तक कुल 16 नये इलेक्ट्रिक वाहन लांच करेगी। इनमें से 8 एसयूवी श्रेणी के वाहन होंगे वहीं शेष वाहन लाइट कमर्शियल व्हीकल्स होंगे। इससे कंपनी का इलेक्टिक सेगमेंट मजबूत होगा। बता दें कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों में हाल ही 3,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा भी की है। 

जानें, महिंद्रा थ्री व्हीलर्स के बारे में 

यहां आपको ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा थ्री व्हीलर्स के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। महिंद्रा समूह की महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर से अब तक महिंद्रा अल्फा रेंज में कई वेरिएंट लांच किए गए हैं। इनमें महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर्स, महिंद्रा ई- अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर, महिंद्रा अल्फा लोड थ्री व्हीलर और महिंद्रा अल्फा सीएनजी यात्री कार्गो शामिल हैं। इनके अलावा महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर भी कंपनी का लोकप्रिय वाहन है। बता दें कि सभी महिंद्रा थ्री व्हीलर्स किफायती कीमत और आधुनिक सुविधाओं, माइलेज आदि के साथ ग्राहकों को उपलब्ध होते हैं। 

जानिए, महिंद्रा के थ्री व्हीलर्स के फीचर्स के बारे में 

आपको बता दें कि महिंद्रा समूह की सहायक कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नये अल्फा कार्गो पैसेंजर थ्री व्हीलर सहित अन्य थ्री व्हीलर्स की कई विशेषताएं हैं जो इस प्रकार हैं- 

  • ये इलेक्ट्रिक, डीजल और सीएनजी में उपलब्ध हैं।  
  • इन थ्री व्हीलर्स में बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन किया जाता है, जो इन्हे पर्यावरण के अनुकूल बनाते हैं। 
  • महिंद्रा थ्री व्हीलर्स उच्च प्रदर्शन क्षमता वाले और उत्कृष्ट मॉडल में उपलब्ध होते हैं। 
  • ये ईधन की बचत करने वाले और अंतिम मील के साथी होते हैं। 
     

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us