Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक : पावरफुल इंजन के साथ बिजनेस को बनाए प्रॉफिटेबल

Truck Junction Google News
महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक : पावरफुल इंजन के साथ बिजनेस को बनाए प्रॉफिटेबल
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, दमदार माइलेज और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में महिंद्रा के फुरियो सीरीज में आने वाले ट्रकों की खास डिमांड रहती है। इस सीरीज के ट्रक आपको पावरफुल इंजन, अधिक पेलोड क्षमता और शानदार माइलेज के साथ देखने को मिल जाते हैं। आपको बता दें, महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में उन बड़े व्हीकल निर्मिताओं में एक है जो अपने ग्राहकों के लिए किफायती कीमत में बेहतर सेफ्टी और फीचर्स वाले वाहनों को लॉन्च करते हैं। महिंद्रा फुरियो सीरीज में वैसे तो कई ट्रक है, लेकिन आज हम इस सीरीज के सबसे लोकप्रिय महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की बात करने जा रहे हैं। महिंद्रा का ये ट्रक 6 चक्के में आता है और इसका जीवीडब्ल्यू 17 टन है। इसके अलावा आपको इस ट्रक में काफी अच्छी पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा के इस ट्रक में 4 सिलेंडर वाला mDi Tech,with ECR+SCR Technology BS6 इंजन आता है, जो 138 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 525 NM है, जो इसे कठिन और खराब रास्तों पर भारी वजन के साथ चलने की क्षमता प्रदान करती है। फुरियो सीरीज के इस ट्रक की पेलोड क्षमता 10341 (11.4) किलोग्राम है और ये ट्रक 17000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। महिद्रा के इस ट्रक के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 190 लीटर है, जिससे यह ट्रक बिना किसी रूकावट के आपके लंबे सफर को पूरा करने में मदद करता है। कंपनी अपने इस ट्रक के साथ 6 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है, जिससे आप बिजनेस की शुरूआत में ही अधिक कमाई करने लगते हैं। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है।

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की बनावट

फुरिया सीरीज के इस ट्रक को कंपनी ने आकर्षक लुक में पेश किया है, इसे पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग पंसद कर लेते हैं और खरीदना चाहते हैं। कंपनी के इस ट्रक के फ्रंट में आपको एक बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक को 5450 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस ट्रक के फ्रंट में बड़ी Dual Chamber हेडलाइट्स और इनके साथ इंडिकेटर्स देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस ट्रक में Day and Sleeper केबिन आता है, जिसमें काफी ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट का ख्याल रखा गया है। इस फुरिया ट्रक में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट आती है। 6 चक्का महिंद्रा ट्रक में 275/80 R 22.5 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक के फीचर्स

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक में पावर स्टीयरिंग के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस ट्रक में Manual ट्रांसमिशन और 362 diameter organic क्लच दिया गया है। महिंद्रा के इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ 10 Bar System ब्रेक्स आते हैं। महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक को Semi elliptical फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। इस ट्रक में आपको पार्किंग लाइट इंडिकेटर, कॉर्नरिंग फीचर के साथ पावरफुल फॉग लैंप, म्यूजिक सिस्टम और डॉक्यूमेंट बॉक्स के साथ कई लेटेस्ट फीचर्स मिल जाते हैं, जो इस ट्रक को एक प्रॉफिटेबल और कंफर्टेबल ट्रक बनाते हैं।

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में महिंद्रा कंपनी को बेहतर फीचर्स और सेफ्टी वाले वाहन निर्माता के रुप में पहचाना जाता है। कंपनी अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए किफायती कीमत में कमर्शियल वाहनों को पेश करती आई है और इस ट्रक का प्राइस भी कम रखा है। Mahindra & Mahindra  ने अपने महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 27.49 लाख से 28.65 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस ट्रक को खरीदने का मन बना लिया है तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं।

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक के वेरिएंट और प्राइस

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिलते है, जिनकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 27.49 लाख से 28.65 लाख रुपये है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम)          कीमत
महिंद्रा फुरियो 17 5450/एचएसडी 17000 ₹ 27.49 - 28.65 लाख
महिंद्रा फुरियो 17 5450/डीएसडी 17000 ₹ 27.49 - 28.65 लाख
महिंद्रा फुरियो 17 5450/सीबीसी 17000 ₹ 27.49 - 28.65 लाख

 

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 - महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की कीमत क्या है?
Ans - भारत में महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की कीमत 27.49 लाख से 28.65 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Q.2 - महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक का माइलेज क्या है?
Ans - महिंद्रा के इस ट्रक में आपको 6 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।

Q.3 - महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans - महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक 10341 (11.4) किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी में आता है।

Q.4 - महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans - कंपनी के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 17000 किलोग्राम है।

Q.5 - महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans - महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक को 5450 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
छिंदवाड़ा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बेतुल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नागपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
वर्धा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अमरावती
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिवनी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*