Posted On : 24 September, 2021
वाणिज्यिक वाहनों के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम आटोमोबाइल सेक्टर में खासा जाना-पहचाना है। महिंद्रा कंपनी ने 15 सितंबर 2021 को महिंद्रा फुरियो -7 की नई श्रृंखला शुरू की है। इस नई महिंद्रा ट्रक श्रृंखला में महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो ट्रक, महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक और महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक शामिल है। यहां बता दें कि महिंद्रा फुरियो 7 रेंज के ये सभी मॉडल बहुत ही किफायती और मजबूत हैं। आइए ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा फुरियों 7 ( Mahindra Furio 7 ) के तीन अलग-अलग नए मॉडल और इनके वेरिएंट की विशेषताओं के बारे में जानते हैं। इस ट्रक मॉडल की कीमत (महिंद्रा फुरियो 7 कीमत) 14.79 लाख रुपये से शुरू होती है।
यहां बता दें कि नए महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो ट्रक उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित किया गया है। यह उच्च प्रदर्शन वाला ट्रक मॉडल है। महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो ट्रक (महिंद्रा हल्का वाणिज्यिक वाहन) की ये विशेषताएं इस प्रकार है-
यहां आपको बता दें कि महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो दो अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें पहला है महिंद्रा फुरियो कार्गो 7 सीबीसी। इस वेरिएंट वाले ट्रक की जीवीडब्ल्य 6950 किलोग्राम है जबकि की कीमत 14.79 से 15.02 लाख रुपये है। इसके अलावा महिंद्रा फुरियो 7 का दूसरा वेरिएंट महिंद्रा फुरियो 7 एचएसडी है। इसका जीवीडब्ल्यू 6950 है और कीमत 14.70 से 15.12 लाख रुपये है। इन दोनो ही वेरिएंट को उच्च तकनीक और बेहतर प्रदर्शन के साथ तैयार किया गया है।
यहां आपको बता दें कि महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक वाणिज्यिक उपयोग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह मॉडल महिंद्रा हाउस से आता है। असाधारण गुणवत्ता वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए प्रसिद्ध है। महिंद्रा फुरियो 7 एचडी की कीमत 15.18 लाख रुपये है। यहां इस मॉडल की विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-
यहां आपको महिंद्रा फुरियो 7 के वेरिएंटस के बारे में बता दें कि यह ट्रक तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें पहला वेरिएंट है- महिंद्रा फुरियो 7 एचडीसीबीसी। इसकी जीवीडब्ल्यू 6950 है जबकि कीमत 15.18 लाख रुपये से लेकर 16.13 लाख रुपये है। इसी प्रकार दूसरे वेरिएंट का नाम है- महिंद्रा फुरियो 7 एचडी डीएसडी। इसकी जीवीडब्ल्यू 6950 है और कीमत 15.18 से 16. 02 लाख रुपये है। महिंद्रा फुरियो 7 एचडी का तीसरा वेरिएंट महिंद्रा फुरियो 7 एचडी एचएसडी है। इसकी जीवीडब्ल्यू 6950 और कीमत 15.18 से 16 लाख रुपये है। महिंद्रा फुरियो 7 एचडी कार्गो नवीनतम फीचर्स से लैस है।
महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक एक उन्नत तकनीक एवं उच्च प्रदर्शन वाला ट्रक है। इसके फीचस आकर्षक हैं। कंपनी से इसे श्रेष्ठतम डिजायन के साथ तैयार किया है। इसकी कीमत 16.82 लाख रुपये है। यहां इसकी प्रमुख विशेषताएं आपको बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-:
यदि आप महिंद्रा फुुरियो 7 की नई श्रृंखला में शामिल महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो, महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक और महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक की खरीद करने का मन बना रहे हैं तो आप ट्रक जंक्शन की विजिट करके यहां इनके बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल कर मनपसंद मॉडल खरीद सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT