नया उपयोगकर्ता

सौरजेश कुमार
22 जुलाई 2024

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल : 21 किमी माइलेज वाला सुपर मिनी ट्रक

जानें महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल मिनी ट्रक की खासियत, फीचर्स और कीमत

महिंद्रा लगातार आम लोगों के लिए और बिजनेसमैन के लिए नए और उन्नत उत्पाद लाती रहती है जो तकनीक के मामले में काफी शानदार है। अपने आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन लुक की वजह से महिंद्रा का यह सुपर मिनी ट्रक ग्राहकों को खूब पसंद आता है। महिंद्रा लास्ट मोबाइल मोबिलिटी के जीतो सीरीज में "महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल" एक बेहद लोकप्रिय प्रोडक्ट है, जिसने ग्राहकों को बेहतरीन कार्गो व्हीकल का विकल्प प्रदान किया है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल की खासियत और इस व्हीकल से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल की खासियत?

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल उच्च पेलोड क्षमता के साथ आती है। यह वाहन अपने सेगमेंट में एक सर्वश्रेष्ठ माइलेज देने वाला व्हीकल है। अपने जबरदस्त माइलेज और अन्य खासियतों की वजह से यह वाहन बिजनेस के क्षेत्र में काफी प्रॉफिटेबिलिटी देने में सफल हुआ है। 

अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल गाड़ी लेना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि महिंद्रा का यह वाहन आम लोगों को न सिर्फ सस्ता कार्गो व्हीकल का अनुभव प्रदान करती है बल्कि इस व्हीकल की खासियत इसकी अच्छी माइलेज के साथ किफायती कीमत भी है। यह 4.69 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत से शुरू होता है। यह व्हीकल काफी टिकाऊ और क्वालिटी उत्पादों से लैस है। 

पावर, GVW और व्हीलबेस

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल मिनी ट्रक के पावर की बात करें तो यह 23.19 एचपी पावर से लैस है, जो आपकी मध्यम बिजनेस जरूरतों के लिए पर्याप्त है। इस वाहन की GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 1450 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 2500 एमएम है, जिससे यह सड़कों पर अपनी मजबूत पकड़ स्थापित कर पाता है।

इंजन, ईंधन टैंक, माइलेज और पेलोड

इंजन की बात करें तो यह सिंगल सिलेंडर वाटर कूल्ड इंजन तकनीक से लैस है, जिसकी क्षमता 625 सीसी है। पेट्रोल से चलने वाला यह मिनी ट्रक 20 लीटर ईंधन टैंक क्षमता से लैस है। इसकी माइलेज 21.2 किलोमीटर है, जो बेहद किफायती माना जा सकता है। वहीं इसकी पेलोड कैपेसिटी 715 किलोग्राम है। 

टॉर्क, अधिकतम चाल और उपयोगिता

महिंद्रा का यह मिनी ट्रक 48 न्यूटन मीटर की जबरदस्त टॉर्क क्षमता से लैस है। इसकी अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। उपयोगिता की बात करें तो यह सामान्य पेलोड के लिए काफी अच्छा मिनी ट्रक है, 7 क्विंटल तक पेलोड आसानी से ले जा सकती है। 

आसान मासिक किश्तों में घर ले जाएं

इस मिनी ट्रक की मासिक ईएमआई ₹8926 रुपए तक हो सकती है, 20 प्रतिशत तक डाउन पेमेंट करते हुए आप इस वाहन को अपने घर ले जा सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए आप ट्रक जंक्शन पर इस व्हीकल की खोज कर सकते हैं। वेबसाइट पर अपनी इंक्वायरी अथवा रिक्वायरमेंट दर्ज करने के लिए ऑफर प्राप्त करें या Get Offer पर क्लिक करें और  फॉर्म भर कर सबमिट करें।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now