नया उपयोगकर्ता

Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
Saurjesh Kumar
20 जनवरी 2024

महिंद्रा ने किया लांच नया सुप्रो प्रॉफिट ट्रक एक्सल, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

जानें महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक एक्सल की विशेषता, फीचर्स और उपयोगिता

हाल ही में महिंद्रा ने सीएनजी और डीजल वेरिएंट में एक जबरदस्त मिनी ट्रक लांच किया है, जिसका नाम महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक एक्सल है। यह मिनी ट्रक अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है और यह लाइट कमर्शियल व्हीकल की कैटेगरी में आता है। इस व्हीकल में सीएनजी वेरिएंट के साथ डीजल इंजन का भी विकल्प मिलेगा। इस मिनी ट्रक का सीएनजी वेरिएंट बेहद खास है। यह मिनी ट्रक वाहन मालिकों को ज्यादा माइलेज के साथ ज्यादा अच्छा मुनाफा देगा। महिंद्रा का यह कमर्शियल व्हीकल अपने माइलेज, अपनी क्वालिटी पार्ट्स, मजबूती और पावर की वजह से बेहद सुर्खियों में है। लांचिंग के अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, “महिंद्रा ट्रक की यह लांचिंग बिजनेस को सशक्त बनाने में और भारत की लास्ट माइल मोबिलिटी कनेक्टिविटी को बढ़ाने में हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।”

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक एक्सल के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत, लाभ और उपयोगिता की जानकारी दे रहे हैं।

कितनी होगी महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक एक्सल की कीमत?

महिंद्रा सुप्रो एक्सल मिनी ट्रक की कीमत डीजल और सीएनजी दोनों वेरिएंट के लिए अलग-अलग है। डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.61 लाख रुपए से शुरू होती है, वहीं इस वाहन के सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.94 लाख रुपए से शुरू होती है। 

दोनों कीमत एक्स शोरूम है। इस वाहन की ऑन रोड कीमत, एक्स शोरूम कीमत से थोड़ा अधिक हो सकती है क्योंकि इसमें सरकारी टैक्स, आरटीओ आदि का चार्ज जुड़ता है। इस 

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक एक्सलकी खासियत?

महिंद्रा सुप्रो एक्सल ट्रक कई मायनों में खास है। कंपनी ने सुप्रो सीरीज का पहला मिनी ट्रक 2015 में लांच किया था, जिसके बाद से कस्टमर इस प्रोडक्ट को बहुत पसंद कर रहे हैं। कंपनी के पास 2 लाख से भी ज्यादा ग्राहक मौजूद है।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक एक्सल डीजल वेरिएंट की खासियत

महिंद्रा के इस मिनी ट्रक का डीजल वेरिएंट बहुत से ग्राहकों के लिए खास है, क्योंकि इस वेरिएंट में पेलोड कैपेसिटी ज्यादा मिलती है। इस मिनी ट्रक के डीजल वेरिएंट में 2 सिलेंडर, 909 सीसी की इंजन क्षमता मिलती है। इस वाहन की पेलोड कैपेसिटी 900 किलोग्राम है।

इस मिनी ट्रक की इंजन क्षमता अच्छी होने की वजह से यह वाहन 19.4 किलोवाट की अधिकतम पावर और अधिकतम 55 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जेनरेट कर पाता है। इस वाहन की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 30 लीटर है। यह वाहन 23.6 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है, वहीं इस वाहन पर कंपनी 3 साल अथवा 80000 किलोमीटर की वारंटी भी प्रदान करती है।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक एक्सल का सीएनजी वेरिएंट और भी खास

महिंद्रा के इस नए मिनी ट्रक का सीएनजी वेरिएंट को ग्राहकों द्वारा और भी ज्यादा पसंद किए जाने की उम्मीद है। इस वाहन में 2 सिलेंडर, 909 सीसी का इंजन मिलता है, जो बेहद पावरफुल होने की वजह से 60 न्यूटन मीटर का टॉर्क और अधिकतम 20.01 किलोवाट का पावर जनरेट कर पाता है। 

यह वेरिएंट 25 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज प्रदान करता है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 750 किलोग्राम है जो डीजल वेरिएंट के मुकाबले 150 किलोग्राम कम है। यह वाहन 500 किलोमीटर का रेंज प्रदान करता है।

उपयुक्त दोनो वेरिएंट में R13 टायर और 208 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलता है। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now