नया उपयोगकर्ता

राकेश खंडेलवाल
22 जून 2025

Mahindra ने लॉन्च किया नया FURIO 8 LCV, नहीं मिला माइलेज तो वापस करें ट्रक!

महिंद्रा फुरियो 8 : जानिए इस दमदार LCV की पूरी खासियतें

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रक और बस डिवीजन (MTB) ने भारत में अपना नया लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) महिंद्रा फुरियो 8 (Mahindra Furio 8) लॉन्च किया है। इस ट्रक को कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा देने के उद्देश्य से बाजार में उतारा गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर यह ट्रक आपके मौजूदा LCV से बेहतर माइलेज नहीं देता, तो आप इसे कंपनी को वापस कर सकते हैं। महिंद्रा ने इसे “सबसे ज़्यादा माइलेज पाओ या ट्रक वापस दो” गारंटी के साथ पेश किया है। आइए, महिंद्रा फुरियो 8 की खास विशेषताएं जानते हैं।

महिंद्रा फ्यूरियो 8 : हर बिजनेस की जरूरत के लिए भरोसेमंद ट्रक

महिंद्रा फ्यूरियो 8 एक ऐसा हल्का वाणिज्यिक वाहन (LCV) है जिसे खासतौर पर छोटे और बड़े व्यापारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह दो वेरिएंट में 4-टायर कार्गो और 6-टायर कार्गो आता है ताकि आप अपने काम के हिसाब से सही ट्रक चुन सकें। महिंद्रा फ्यूरियो 8 में माल ले जाने के लिए बड़ा और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। 4 टायर वेरिएंट में आपको 20 फीट तक की लोड बॉडी मिलती है। 6 टायर वेरिएंट में 22 फीट तक का ऑप्शन मिलता है। इसकी लोडिंग की चौड़ाई 7 फीट है, जिससे बड़ा और भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है।

हर तरह के बिजनेस के लिए परफेक्ट

यह ट्रक उन व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा है जो रोजमर्रा के सामान जैसे: ई-कॉमर्स के प्रोडक्ट, पार्सल, इंडस्ट्रियल सामान, कृषि उत्पाद, फल-सब्जियां, एफएमसीजी (FMCG) प्रोडक्ट, एलपीजी सिलेंडर या घरेलू सामान की डिलीवरी करते हैं। इसके अलावा, महिंद्रा फ्यूरियो 8 को सक्शन-जेटिंग मशीन, फ्यूल टैंकर और बंद कंटेनर जैसे खास कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

दमदार इंजन और बेहतर परफॉर्मेंस

फ्यूरियो 8 में महिंद्रा का भरोसेमंद mDi टेक इंजन लगा है, जो 3.5 लीटर और 4-सिलेंडर वाला है। यह इंजन फ्यूलस्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, इसमें 'लोड' और 'खाली' जैसे मोड्स होते हैं, जिससे ट्रक कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय कर सकता है। यह इंजन 122.7 हॉर्सपावर और 375 एनएम का टॉर्क देता है, जिससे ट्रक भारी सामान भी आसानी से ढो सकता है। साथ ही, इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स और दमदार ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे ट्रक चलाना और रोकना दोनों ही सुरक्षित और आसान होता है।

डबल सर्विस गारंटी और मेंटेनेंस ऑफर्स

Mahindra Furio 8 में कंपनी की तरफ से डबल सर्विस गारंटी दी जा रही है। अगर ट्रक की सर्विस 36 घंटे में नहीं होती, तो हर अतिरिक्त दिन के लिए कंपनी आपको ₹3000 देगी। वहीं अगर किसी ब्रेकडाउन के बाद ट्रक 48 घंटे में ठीक होकर रोड पर नहीं लौटता, तो हर देरी वाले दिन पर आपको ₹1000 मिलेगा। इसके साथ ही, कंपनी ने Furio 8 को ऐसा डिजाइन किया है कि इसकी मेंटेनेंस लागत कम हो और माइलेज ज़्यादा मिले। इससे ट्रक मालिक की कुल खर्च (Total Cost of Ownership) कम होती है और मुनाफा बढ़ता है।

iMAXX टेलीमैटिक्स टेक्नोलॉजी से लैस

ट्रक में Mahindra iMAXX टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो एक स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम है। इसकी मदद से आप ट्रक की लोकेशन लाइव देख सकते हैं। उसका हेल्थ स्टेटस (इंजन, ब्रेक वगैरह) जान सकते हैं। ड्राइवर की ड्राइविंग स्टाइल को मॉनिटर कर सकते हैं और पूरा फ्लीट डैशबोर्ड चला सकते हैं। यह टेक्नोलॉजी ट्रक को ज्यादा समझदारी से चलाने में मदद करती है और कारोबार को आसान बनाती है।

ग्राहकों के फायदे के लिए बना है फ्यूरियो 8

महिंद्रा ट्रक और बस डिवीजन (MTB) के बिजनेस हेड डॉ. वेंकट श्रीनिवास का कहना है कि Furio 8 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ग्राहकों को ज्यादा कमाई का अवसर देता है। इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट कम होने के साथ-साथ सेफ्टी, कंफर्ट और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इससे ग्राहकों को सिर्फ फायदा ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन भी मिलता है।

पूरे भारत में 400 से ज्यादा सर्विस सेंटर

महिंद्रा फुरियो 8 के लिए कंपनी ने पूरे भारत में 400+ सर्विस सेंटर, 3S डीलरशिप, मोबाइल सर्विस वैन और पार्ट्स रिटेलर का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया है। इसके अलावा, महिंद्रा ने भारत की पहली 24x7 मल्टी-लैंग्वेज हेल्पलाइन भी शुरू की है, जिससे किसी भी भाषा में किसी भी समय मदद ली जा सकती है। साथ ही, मोबाइल सर्विस सपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि ट्रक मालिक को कभी परेशानी का सामना न करना पड़े।

मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया

महिंद्रा फुरियो 8 का निर्माण महाराष्ट्र के चाकन प्लांट में किया गया है। इसे भारतीय सड़कों और ऑपरेटिंग कंडीशंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। अगर आप एक ऐसा एलसीवी ट्रक ढूंढ रहे हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, माइलेज की गारंटी, और लो मेंटेनेंस दे तो महिंद्रा फुरियो 8 आपके लिए एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट हो सकता है। 

अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप,ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now