Posted On : 18 August, 2022
कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में ऑल न्यू महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप सिटी (Mahindra Bolero MaXX Pickup City) को लांच किया है। कंपनी ने आधुनिक भारत की परिवहन एवं रसद की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट में पिकअप ट्रक बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 को उतारा है। कंपनी इस गाड़ी पर शानदार फाइनेंस का ऑफर भी दे रही है। इस ऑफर के तहत आप मात्र 25 हजार रुपए की डाउन पेमेंट से इस गाड़ी के मालिक बन सकते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.68 लाख रुपए है। यहां आपको बता दें कि महिंद्रा का यह पिकअप अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन है और कंपनी ने मौजूदा बोलेरो पिकअप (Bolero Pickup) वाहन में कुछ अपडेट्स और बदलाव के साथ इसे लॉन्च किया है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा के नवीनतम ब्रांड बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 के स्पेसिफिकेशंस और इसके फीचर्स आदि के बारे में फुल जानकारी दी जा रही है।
महिंद्रा कंपनी ने बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी मॉडल की हाल ही लांचिंग की है। इस पिकअप ट्रक के बारे में हल्के वाणिज्यिक वाहनों में अग्रणी होने का दावा किया जा रहा है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-:
यहां महिंद्रा बोलेरा मैक्स पिकअप सिटी के मुख्य फीचर्स और इसकी अन्य विशेषताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है जो इस प्रकार हैं-:
बता दें कि महिंद्रा ने सीएनजी ईंधन विकल्प में सबसे लंबी रेंज के साथ लोकप्रिय जीतो सीएनजी 400 ट्रक का अनावरण कुछ दिन पहले किया था। इसी के मद्देनजर पिकअप ट्रक को नये ढंग से परिभाषित करते हुए बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी मॉडल का अनावरण किया गया है। यह ट्रक 5.5 मीटर टर्निंग रेडियस के साथ किसी भी तरह के यातायात, शहर की संकरी गलियों और फ्लाईओवर पर आसानी से चलता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजायन इसे इंट्रासिटी परिवहन के लिए अनुकूल बनाता है।
महिंद्रा का मैक्स पिकअप सिटी ट्रक की माइलेज शानदार है। यह 17.2 Km/liter की माइलेज देता है। वहीं इसमें एम 2 डीआई इंजन 195 एनएम का इन क्लास टॉर्क और 65 HP की शक्ति प्रदान करता है।
महिंद्रा बोलेरो पिकअप सिटी में 1300 KG की उच्च पेलोड क्षमता है। यह सबसे व्यापक कॉर्गो और बेहतर लोडिंग के लिए सर्वोत्तम है। इससे परिवहन लागत कम आती है और ग्राहकों के लिए बचत होती है।
महिंद्रा का नया पिकअप मॉडल बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी पर कंपनी की ओर से तीन में साल 1 Lakh Km की वारंटी भी प्रदान की है। यह तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें गोल्ड, सिल्वर और व्हाइट कलर हैं। इसके अलावा 3 साल या 90,000 किमी पर मुफ्त रखरखाव की सुविधा दी गई है।
बोलेरो मैक्स पिकअप में उन्नत आईमैक्स टेलीमैटिक्स समाधान की सुविधा है। इससे व्यावसायिकता में सुधार आता है वहीं परिचालन लागत कम आती है। इस गाडी की मोबाइल ऐप पर 30 से अधिक सुविधाओं के साथ आईमैक्स, टेलीमैटिक्स समाधान व्यवसाय मालिकों को पैनी दृष्टि प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त समूह ऑपरेटर्स के लिए रूट प्लानिंग, डिलीवरी्र शेड्यूलिंग, नेविगेशन एवं वाहनों की ट्रेकिंग आदि सहायता प्रदान करता है।
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी में ड्राइवर के आराम के लिए एडजस्टेबल सीट, हैडरेस्ट और कैटेगिरी फर्स्ट टर्न सेफ लाइट, एलईडी टेल लैंप और फ्रंट बोनट आदि उपलब्ध हैं।
बता दें कि महिंद्रा कंपनी लगातार 2 टन से 3.5 टन श्रेणी के एलसीवी निर्माण में अपनी लीडरशिप को मजबूत बनाकर सबसे आगे निकल गई है। इसने वित्त वर्ष 2022-23 में 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। यह नई टेक्नॉलॉजी के साथ कई श्रेणियों के उत्पाद पेश कर रही है।
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप 3 वेरिएंट में उपलब्ध है।
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 3000
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 3000 LX
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 3000 VXi
क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT