user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ने मार्च 2024 में कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में दर्ज की 6.33% कमी

Posted On : 02 April, 2024

महिंद्रा ने कमर्शियल वाहन और थ्री व्हीलर सेगमेंट में दर्ज की 6.33% की गिरावट

महिंद्रा सीवी सेल्स रिपोर्ट मार्च 2024 रिलीज हो चुका है। मार्च 2024 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की अभी भी अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहा है। हालांकि इस महीने कंपनी के बिक्री के आंकड़ों में कमी देखी जा रही है। कम्पनी ने अपनी घरेलू कमर्शियल वाहन बिक्री में 6.33% की कमी दर्ज की है। वहीं मार्च 2023 की बात करें तो इस समय अंतराल में कंपनी ने कुल 27,979 इकाई कमर्शियल वाहन बिक्री की थी। वहीं अब 2024 के मार्च महीने में कंपनी के कमर्शियल वाहन की बिक्री का  आंकड़ा 6.33% घट कर 26,209 यूनिट हो गया। बता दें कि मार्च 2024 के लिए महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल बिक्री रिपोर्ट में एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी, एलसीवी <2टी आदि सेगमेंट को शामिल किया गया है। एलसीवी <2टी श्रेणी में कंपनी ने 19% और एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी श्रेणी में महिंद्रा कंपनी ने 126% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा मार्च 2024 में टोटल घरेलू कमर्शियल वाहनों की बिक्री रिपोर्ट प्रदान कर रहे हैं।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स - मार्च 2024

श्रेणी

मार्च

FY2024 FY2023 % ग्रोथ
एलसीवी<2टी 4,012 3,385 19%
एलसीवी 2 टी-3.5 टी 13,601 17,428 -22%
एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी 3,317 1,469 126%
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) 5,279 5,697 -7%
कुल 26,209 27,979 -6.33%

एलसीवी<2टी

इस श्रेणी में महिंद्रा ने 4,012 यूनिट वाहनों की बिक्री मार्च 2024 में की, जबकि मार्च 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 3385 इकाई था। इस प्रकार कंपनी ने सेल में 19% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की।

एलसीवी 2 टी-3.5 टी

एलसीवी 2 T–3.5 T श्रेणी में महिंद्रा ने कुल 13,601 यूनिट की बिक्री मार्च 2024 में की। वहीं मार्च 2023 में यह आंकड़ा 17,428 यूनिट था। कंपनी ने 22% की नकारात्मक ग्रोथ दर्ज की। 

एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी

एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी सेगमेंट में महिंद्रा ने सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की। वित्तीय वर्ष 2024 के मार्च महीने में जहां कम्पनी ने 3317 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की, वहीं वित्तीय वर्ष 2023 के मार्च महीने में कंपनी की बिक्री का आंकड़ा 1469 रहा। महिंद्रा ने इस सेगमेंट के कमर्शियल वाहनों में 126% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। 

3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)

थ्री व्हीलर और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स श्रेणी की संयुक्त बिक्री की बात करें तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मार्च 2024 में 3-पहिया और इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर व्हीकल की कुल 5279 यूनिट बेची। जबकि मार्च 2023 में कंपनी ने 5,697 इकाई वाहन की बिक्री की। इस श्रेणी में लगभग 7% की गिरावट देखी गई।

महिंद्रा निर्यात सीवी सेल्स के आंकड़े मार्च 2024 देखें

महिंद्रा कमर्शियल वाहन की निर्यात  बिक्री का आंकड़ा - मार्च 2024
श्रेणी मार्च 
FY2024 FY2023 % ग्रोथ 
निर्यात  1573 2115 -26%

   

महिंद्रा के एक्सपोर्ट का आंकड़ा मार्च 2024 में 1573 रहा, जो 26% की गिरावट के साथ आया है। वहीं मार्च 2023 में निर्यात होने वाले महिंद्रा कमर्शियल वाहनों की संख्या 2115 यूनिट थी।  

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us