महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी : सुप्रो सीरीज का सबसे दमदार मॉडल

Truck Junction Google News
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी : सुप्रो सीरीज का सबसे दमदार मॉडल
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी ट्रक मैक्सी की खासियत, फीचर्स और कीमत 

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट भारत का लोकप्रिय मिनी ट्रक है, जो छोटे और मध्यम व्यापारियों की कार्गो जरूरतों के समाधान के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आप भी अपनी बिजनेस के लिए के लिए मिनी ट्रक खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी ट्रक एक बेहतरीन विकल्प है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक का परफॉर्मेंस और माइलेज शानदार है। महिंद्रा, भारत के बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है। यह मिनी ट्रक जबरदस्त इंजन कैपेसिटी और कई अन्य खासियत के साथ मार्केट में उतारा गया है। 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी के बारे में, इस वाहन की खासियत, फीचर्स और उपयोगिता आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी की खासियत?

महिंद्रा का यह मिनी ट्रक कई कारणों से बेहद खास है। यह मिनी ट्रक छोटे और मध्यम व्यापारियों की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किया गया है। अगर आप भी इस वाहन की मदद से अपने स्वरोजगार के साधन को विकसित करना चाहते हैं तो इस वाहन की मदद से आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। 

यह मिनी ट्रक, किफायती होने के साथ-साथ आम लोगों के लिए कम कीमत वाला मिनी ट्रक भी है। महिंद्रा सुप्रो सीरीज के महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी की एक्स शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपए से अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपए तक है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी की ऑन रोड कीमत राज्य और क्षेत्र के आधार पर भिन्न-भिन्न हो सकती है।

दमदार पावर, आकर्षक लुक और अच्छी पेलोड कैपेसिटी

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी 47 एचपी पावर से लैस है। जिससे यह भारत के मुश्किल सड़क पर भी अपनी पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ चलने में सक्षम है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक की जीवीडब्ल्यू 2185 किलोग्राम है। 

यह मिनी ट्रक विशेष तकनीक से डिजाइन किया गया है जिससे यह वाहन टर्न लेते समय पूरी पेलोड के साथ भी पूरी तरह कंट्रोल में रहता है। वाहन की पेलोड कैपेसिटी 1050 किलोग्राम है, जो छोटे और मध्यम आकार के बिजनेस के लिए बहुत अच्छा माना जा सकता है। 

माइलेज, गियरबॉक्स और सस्पेंशन

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक का माइलेज 21.94 किलोमीटर प्रति लीटर है, और ईंधन टैंक कैपेसिटी 33 लीटर है। अच्छी ईंधन कैपेसिटी होने की वजह से रिफ्यूलिंग टाइम की बचत होती है और वाहन मालिक ज्यादा अच्छा मुनाफा कमा पाते हैं। इस मिनी ट्रक में 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स टाइप गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसकी मदद से वाहन पर अच्छा गति नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक दिया गया है। 6 लीफ स्प्रिंग का रियर सस्पेंशन दिया गया है। वहीं फ्रंट सस्पेंशन 8 लीफ स्प्रिंग का दिया गया है। वाहन को अच्छी तरह नियंत्रित रखने के लिए पार्किंग ब्रेक भी दिया किया गया है। 

बचत / फायदा

महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में 908 सीसी का बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंट इंजन दिया गया है, जो 100 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी 21.94 किलोमीटर का माइलेज देता है, जो बेहद प्रतिस्पर्धी है। इसी प्रकार के स्पेसिफिकेशन और खासियत वाले अन्य वाहनों की तुलना में यह वाहन 10% तक अधिक फ्यूल बचत देता है।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी के वेरिएंट

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी के कुछ वेरिएंट हैं जो इस प्रकार हैं: 

वेरिएंट कीमत
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी एलएक्स ₹6.84 लाख से ₹7.50 लाख रुपए
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी वीएक्स ₹6.84 लाख से ₹7.50 लाख रुपए
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स ₹6.84 लाख से ₹7.50 लाख रुपए
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी एलएक्स सीबीसी ₹6.84 लाख से ₹7.50 लाख रुपए

लोन और वारंटी 

यह मिनी ट्रक 3 साल की वारंटी के साथ आता है। वहीं इस वाहन पर लोन की सुविधा भी मिल जाती है। is मिनी ट्रक पर 80% तक लोन मिल सकता है जो ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है। अगर आप इस महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी पर लोन ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर इस व्हीकल के पेज पर जाकर लोन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा व्हीकल के बारे में अन्य जरूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
कराईकल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
थिरुवरुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
माइलादुत्रयी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तंजावुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अरियालुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कुड्डालोर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*