महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी Vs टाटा ऐस एच टी प्लस : जानें कौनसा मिनी ट्रक है ज़्यादा दमदार

Truck Junction Google News
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी Vs टाटा ऐस एच टी प्लस : जानें कौनसा मिनी ट्रक है ज़्यादा दमदार
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

टाटा ऐस एच टी प्लस और महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक : जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और माइलेज 

स्मॉल कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में आने वाले मिनी ट्रकों को भारत में काफी ज्यादा पंसद किया जाता है। इनका शहरों और भीड़भाड़ वाले इलाको में डिलीवरी के लिए अधिक इस्तेमाल किया जाता है। मिनी ट्रक एक बार में अधिक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा सकते हैं। साथ ही इन्हें जल्दी लोडिंग - अनलोडिंग के लिए सबसे बेहतरीन वाहन भी माना जाता है। देश में अधिकतर लोग मिनी ट्रक को इसके कॉम्पैक्ट साइज और कम कीमत की वजह से भी खरीदना पंसद करते हैं। आपको डीजल, सीएनजी, पेट्रोल और बैटरी से चलने वाले मिनी ट्रक देखने को मिल जाते हैं। भारत में मिनी ट्रक की शुरूआती कीमत ₹ 3.85 लाख रुपये से ₹ 8.25 लाख रुपये तक है। यदि इनकी GVW रेंज की बात करें, तो इन एससीवी सेगमेंट में आने वाले ट्रक्स की जीवीडब्ल्यू रेंज 1 टन से 10 टन के बीच होती है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई मिनी ट्रक है लेकिन अगर आप एक सस्ते के साथ अच्छे फीचर्स और अधिक मजबूती वाले मिनी ट्रक की तलाश में है तो ट्रक जंक्शन का यह आर्टिकल आप ही के लिए है। आज हम देश के दो सबसे पॉपुलर महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी और टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी Vs टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम भारत के इन दो मोस्ट पॉपुलर मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स की आपस में तुलना करें, तो महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक में 2 सिलेंडर और Direct Injection Diesel Engine with TC इंजन देखने को मिलता है जो 47 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 100 एनएम है। वहीं टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक में आपको 2 Cylinder 800 CC Common Rail इंजन दिया गया जो 35 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 85 एनएम है। इन दोनों ही मिनी ट्रकों की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में 33 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। वहीं टाटा मोटर्स के इस मिनी ट्रक में आपको 30 लीटर का ईंधन टैंक मिलता है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक की 900 किलोग्राम पेलोड क्षमता और 1950 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। वहीं टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 1050 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 2185 किलोग्राम है। यदि हम इन दोनों मिनी ट्रकों के माइलेज का कंपेयर करें, तो महिंद्रा मिनी ट्रक में 21.94 kmpl माइलेज देखने को मिल जाता है। वहीं इस टाटा मिनी ट्रक में 16 से 18 kmpl का माइलेज आता है।

टाटा ऐस एच टी प्लस Vs महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक का बॉडी लुक

अगर हम इन दोनों मिनी ट्रकों के बॉडी लुक का कम्पेरिजन करें, तो कंपनियों ने अपने इन मिनी ट्रकों को अलग अलग लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इन्हें पंसद कर लेते है और खरीदना चाहते है। इन दोंनों मिनी ट्रकों में बड़ी और मजबूत विंडशील्ड देखने को मिल जाती है जिसमें डबल वाइपर लगे हुए हैं। टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक को 4075 एमएम लंबाई, 1500 एमएम चौड़ाई और 1858 एमएम ऊंचाई के साथ 2250 एमएम व्हीलबेस मे निर्मित किया गया है। वहीं महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक को 4148 एमएम लंबाई, 1540 एमएम चौड़ाई, 1915 एमएम ऊंचाई और 2050 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। दोनों मिनी ट्रक 4 चक्के में आते है लेकिन इनका साइज अलग-अलग है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में 155/80 R14-8PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। वहीं टाटा मोटर्स के इस मिनी ट्रक में 155 R13 LT 8PR Radial Tubeless फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। महिंद्रा मिनी ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 196 MM रखा गया और इसका मिनिमम टर्निंग रेडियस 5250 MM रखा गया है। वहीं टाटा मिनी ट्रक में ग्राउंड क्लीयरेंस 160 MM और मिनिमम टर्निंग रेडियस 4625 MM रखा गया है।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी Vs टाटा ऐस एच टी प्लस के फीचर्स

यदि हम देश के इन दो बेस्ट मिनी ट्रकों के फीचर्स की तुलना करें, तो महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक में आपको Power Steering के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स मिलता है। वहीं  टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक में Mechanical स्टीयरिंग के साथ GBS 65-5/5.07 गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इन दोनों ही मिनी ट्रकों में आपको Manual ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। महिंद्रा सुप्रो में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc/Drum ब्रेक्स आते हैं। वहीं टाटा ऐस में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Front - Disk brakes; Rear - Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक को 8 Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और 6 Leaf Spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। वहीं टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक Parabolic leaf spring फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptical leaf spring रियर सस्पेंशन में आता है। टाटा और महिंद्रा के इन दोनों ही मिनी ट्रकों में आपको एडजेस्टेबल ड्राइविंग सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिलती है।

टाटा ऐस एच टी प्लस Vs महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा दोनों ही बड़े नाम है। इनकी पहचान इनके शानदार माइलेज और कमाल के फीचर्स वाले वाहनों की वजह से होती है। ये दोनों ही कंपनियां भारत में अपने सस्ते व्हीकल पेश करती आई है। Tata Motors ने अपने टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस ₹ 6.69 लाख रुपये से ₹ 7.19 लाख रुपये रखा है। वहीं Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक की कीमत ₹ 6.84 लाख रुपये से ₹ 7.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। यदि इस तुलना के बाद आपको इनमें से कोई मिनी ट्रक पंसद आ गया है और आप उसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी Vs टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक के वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक में आपको 7 वेरिएंट देखने को मिलते हैं, जिनकी शुरूआती कीमत ₹ 6.84 लाख रुपये से ₹7.50 लाख रुपये तक है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
महिंद्रा महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी एलएक्स 2185 ₹ 6.84 - 7.50 लाख
महिंद्रा महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी वीएक्स 2185 ₹ 6.84 - 7.50 लाख
महिंद्रा महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स 2185 ₹ 6.84 - 7.50 लाख
महिंद्रा महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी एलएक्स सीबीसी 2185 ₹ 6.84 - 7.50 लाख
महिंद्रा महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी एलएक्स हाई डेक 2185 ₹ 6.84 - 7.50 लाख
महिंद्रा महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी वीएक्स सीबीसी 2185 ₹ 6.84 - 7.50 लाख
महिंद्रा महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स सीबीसी 2185 ₹ 6.84 - 7.50 लाख

टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक में आपको कोई भी वेरिएंट देखने को नहीं मिलता है।

टाटा ऐस एच टी प्लस Vs महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी और टाटा ऐस एच टी प्लस में सस्ता मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इन दोनों व्हीकल में सस्ता टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक है, इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹6.69 लाख से ₹7.19 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी और टाटा ऐस एच टी प्लस में अधिक माइलेज वाला मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इन दोनों मिनी ट्रकों में अधिक माइलेज वाला महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक है, इसका 21.94 kmpl माइलेज है।

Q.3 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी और टाटा ऐस एच टी प्लस में अधिक पेलोड वाला मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इनमें अधिक पेलोड कैपेसिटी वाला महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक है, इसकी 1050 किलोग्राम पेलोड क्षमता है।

Q.4 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी और टाटा ऐस एच टी प्लस में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इन दोनों में अधिक GVW वाला महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी मिनी ट्रक है, इसका जीवीडब्ल्यू 2185 किलोग्राम है।

Q.5 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी और टाटा ऐस एच टी प्लस में बड़े व्हीलबेस वाला मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इनमें बड़े व्हीलबेस वाला टाटा ऐस एच टी प्लस मिनी ट्रक है, इसे 2250 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
चित्तौड़गढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
राजसमंद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ब्यावर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नीमच
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बूंदी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अजमेर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*