महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स से बढ़ेगी इनकम और मुनाफा, जानें इसके फीचर्स
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स 47 एचपी पावर में बिकने वाला सबसे किफायती मिनी ट्रक है, जो भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। इस मिनी ट्रक की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2185 किलोग्राम है और इसकी व्हीलबेस 2050 MM है। गौरतलब है कि पिकअप, मिनी ट्रक छोटे एवं मध्यम व्यापार को सपोर्ट करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। यह व्हीकल बेहद किफायती होने के साथ-साथ कम कीमत वाला मिनी ट्रक भी है, महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स की कीमत 6.84 लाख रुपए से शुरू होती है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स के बारे में, इसकी खासियत, कीमत, फीचर्स और इससे जुड़ी अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
पावर कैपेसिटी और इंजन
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स की इंजन कैपेसिटी 909 सीसी है, जो बेहतरीन माना जाता है। अच्छी इंजन क्षमता होने की वजह से यह मिनी ट्रक ज्यादा पावर और ज्यादा टॉर्क जनरेट कर पाता है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स की पावर कैपेसिटी 47 एचपी है।
जीवीडब्ल्यू, पेलोड और व्हीलबेस
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स की जीवीडब्ल्यू (ग्रॉस व्हीकल वेट) 2185 किलोग्राम है, जो व्हीकल की परफॉर्मेंस बेहतर करती है। महिंद्रा सुप्रो के इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 1050 किलोग्राम और व्हीलबेस 2050 MM है।
माइलेज, ईंधन टैंक और मेंटनेंस
महिंद्रा का यह मिनी ट्रक बेहद मजबूत और क्वालिटी पार्ट्स के साथ आता है, जिससे इस मिनी ट्रक का मेंटनेंस कॉस्ट बहुत कम है। वहीं इस मिनी ट्रक से अच्छी माइलेज भी प्राप्त होती है, जिससे यह काफी इकोनॉमिकल भी हो जाता है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स की माइलेज 21.94 किलोमीटर प्रति लीटर है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स की ईंधन टैंक क्षमता 33 लीटर है, जिससे ट्रांसपोर्टेशन में रिफ्यूलिंग टाइम की बचत होती है।
टॉर्क, स्पीड और डाइमेंशन
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स की टॉर्क क्षमता 100 न्यूटन मीटर है, जिससे यह काफी अच्छी स्पीड भी प्राप्त कर पाता है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स की अधिकतम चाल 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स की डाइमेंशन की बात करें तो इस मिनी ट्रक की लंबाई 4148 MM, चौड़ाई 1540 MM, ऊंचाई 1915 MM और इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 196 MM है।
60 महीने के लिए ₹13000 रुपए की ईएमआई पर ले जाएं घर
महिंद्रा के इस मिनीट्रक से स्वरोजगार करने पर आसानी से 20 से 30 हजार रुपए तक मासिक कमाई की जा सकती है, जो आपके बिजनेस को भी आगे बढ़ाने में सहायक है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी जेडएक्स पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मिनी ट्रक पर 60 महीने यानी 5 साल की समय अवधि के लिए 80% तक लोन प्राप्त किया जा सकता है। मात्र 20% यानी 1.36 लाख रुपए की डाउनपेमेंट पर यह व्हीकल आप अपने घर ले जा सकते हैं। शेष 80% लोन राशि पर ग्राहक को हर महीने लगभग 13 हजार रुपए का ईएमआई भुगतान करना होगा। हालांकि लोन अमाउंट, ब्याज दर, डाउनपेमेंट और लोन लेने की योग्यता ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है, जो कम या अधिक हो सकती है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
होशियारपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हमीरपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
शहीद भगत सिंह नगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बिलासपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रूपनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जालंधर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार


Eicher और Volvo Trucks की बिक्री में तेजी, अक्टूबर 2026 में 10,861 कमर्शियल वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal













