महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट और टाटा ऐस गोल्ड डीजल मिनी ट्रक की तुलना से बेस्ट ऑप्शन जानें
भारत में मिनी ट्रकों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर छोटे व्यापारियों, ग्रामीण डिलीवरी सर्विस और शहरी माल ढुलाई के लिए। इस सेगमेंट में महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट और टाटा ऐस गोल्ड डीजल मिनी ट्रक काफी लोकप्रिय हैं। दोनों ही ट्रक अपनी कीमत, माइलेज, लोडिंग क्षमता और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि 7 लाख रुपये के बजट में इनमें से कौन सा ट्रक आपके बिजनेस के लिए बेहतर साबित होगा? चलिए इन दोनों वाहनों की खासियतों, कीमत और उपयोगिता पर नजर डालते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
- महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट में 909 सीसी का डीजल इंजन है जो 26एचपी की पावर और 55 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन BS6 मानकों के अनुसार है और हल्के से मध्यम लोड के लिए उपयुक्त है। इसमें केबिन के साथ चेचिस दिया गया है।
- टाटा ऐस गोल्ड डीजल में 700 सीसी का इंजन है, जो 22एचपी की पावर और 55 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन भी BS6 कंप्लायंट है। यह मिनी ट्रक केबिन के साथ चेसिस में आता है।
माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट में 23 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज का दावा किया जाता है। जबकि टाटा ऐस गोल्ड डीजल लगभग 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। दोनों मिनी ट्रक में 30 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और दोनों की ईंधन दक्षता लगभग समान है।
लोडिंग कैपेसिटी
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट की पेलोड कैपेसिटी लगभग 900 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 1802 किलोग्राम है। टाटा ऐस गोल्ड की पेलोड कैपेसिटी 815/900 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 1835 तक रहती है।
कंफर्ट और अन्य फीचर्स
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट और टाटा ऐस गोल्ड दोनों ही ट्रक ड्राइवर कंफर्ट पर भी ध्यान देते हैं। दोनों में पावर स्टीयरिंग, डिजिटल मीटर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और आरामदायक सीटें मिलती हैं। हालांकि सुप्रो प्रॉफिट में एसी ऑप्शन और थोड़ी ज्यादा जगह मिल जाती है, जो लंबी दूरी की डिलीवरी के लिए प्लस पॉइंट है।
कीमत और वेरिएंट तुलना
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.16 लाख से शुरू होती है और ₹6.54 लाख तक जाती है। वहीं, टाटा ऐस गोल्ड डीजल की कीमत ₹6.52 लाख से शुरू होकर ₹7.00 लाख तक जाती है।
सर्विस नेटवर्क और ब्रांड वैल्यू
महिंद्रा का सर्विस नेटवर्क ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में बेहतर है, खासकर ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए। वहीं, टाटा मोटर्स की ब्रांड वैल्यू और सर्विस नेटवर्क किसी से कम नहीं है। मिनी ट्रक सेगमेंट में टाटा ऐस पहले से ही एक भरोसेमंद नाम है।
कौन-सा ट्रक आपके लिए बेहतर है?
दोनों ही मिनी ट्रक अपनी जगह बेहतरीन हैं। फर्क सिर्फ आपके बिजनेस के जरूरत और बजट को समझने में है। अगर आप बजट में थोड़ा ज्यादा लोड कैपेसिटी, बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज चाहते हैं, तो महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट आपके लिए एक किफायती और भरोसेमंद ऑप्शन है। वहीं, अगर आप ब्रांड वैल्यू, मजबूत बॉडी और सर्विस नेटवर्क को प्राथमिकता देते हैं, तो टाटा ऐस गोल्ड डीजल भी किसी से पीछे नहीं है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
अन्य समाचार

Mahindra Treo Yaari खरीदने से पहले जान लें ये 7 बातें: बैटरी, चार्जिंग और मेंटेनेंस
By Rakesh Khandelwal

अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर vs आयशर प्रो 2055: शहर और हाईवे के लिए कौन-सा LCV खरीदें?
By Rakesh Khandelwal

₹8 लाख की Bolero Maxx 1.3 या ₹10 लाख की Tata Yodha 1700: किसमें बनेगा ज्यादा मुनाफा?
By Rakesh Khandelwal

Bharat Mobility Global Expo 2027: 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा आयोजन, जानें पूरी डिटेल
By Rakesh Khandelwal











