Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री
Saurjesh Kumar
14 मार्च 2024

महिंद्रा के टॉप 6 चक्का ट्रक : किफायती कीमत में आने वाले 6 लोकप्रिय ट्रक

By Saurjesh Kumar News Date 14 Mar 2024

महिंद्रा के टॉप 6 चक्का ट्रक : किफायती कीमत में आने वाले 6 लोकप्रिय ट्रक

जानें, 6 चक्का में महिंद्रा के लोकप्रिय ट्रकों की खासियत, फीचर्स और कीमत

6 चक्कों वाले ट्रकों की मांग भारत में लगातार बढ़ रही है, अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए बेहतरीन महिंद्रा ट्रक खरीदना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है। महिंद्रा के ये 6 व्हीलर ट्रक उन्नत फीचर्स के साथ किफायती कीमत में आते हैं जो अच्छी पेलोड कैपेसिटी के साथ अच्छा माइलेज भी प्रदान करते हैं। गौरतलब है कि महिंद्रा भारत की लोकप्रिय वाहन निर्माता कम्पनी है। अपने अदभुत प्रदर्शन और फीचर्स की वजह से भारत में महिंद्रा ने एक बड़ा कस्टमर बेस स्थापित किया है। अगर आप महिंद्रा के बेहतरीन 6 व्हीलर ट्रक लेना चाहते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे बेहतर ट्रक का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा के बेहतरीन 6 व्हीलर ट्रक, इसके फीचर्स और कीमत आदि की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

महिंद्रा के टॉप 6 व्हीलर ट्रक

महिंद्रा ट्रक भारत की बेहद लोकप्रिय वाहन निर्माता कंपनी है। महिंद्रा बेहद मजबूत और अच्छी माइलेज वाले वाहन बनाने वाली कंपनी के तौर पर जाना जाता है। महिंद्रा के वाहन बेहद किफायती कीमत में आते हैं जिससे यह कस्टमर को कम कीमत में ज्यादा सुविधा प्रदान कर पाता है। बता दें कि भारत के कोने कोने में महिंद्रा का सर्विस सेंटर मौजूद है जिससे कंपनी ने लाखों कस्टमर का भरोसा जीता है। यही वजह है कि महिंद्रा अपने ग्राहकों को अच्छी आफ्टर सेल सर्विस प्रदान करता है। महिंद्रा के टॉप 6 व्हीलर ट्रक की जानकारी इस प्रकार है:

1. महिंद्रा फुरियो 16 ट्रक

महिंद्रा फुरियो 16 ट्रक की कीमत 24.48 लाख रुपए से शुरू होती है और यह भारत का बेहद लोकप्रिय ट्रक है। यह 3500 सीसी इंजन क्षमता से लैस है। इसकी पावर कैपेसिटी 140 एचपी है और इसका जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 16,140 किलोग्राम है। इस वाहन का व्हीलबेस 4500MM है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 235 लीटर है जबकि महिंद्रा फुरियो 16 ट्रक की माइलेज 6 किलोमीटर प्रति लीटर है। महिंद्रा के इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 9525 किलोग्राम है।

2. महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक

महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की कीमत ₹27.49 लाख से 28.65 लाख रुपए के बीच है। महिंद्रा का यह वाहन 3500 सीसी की इंजन क्षमता से युक्त है, जो 138 एचपी का पावर जेनरेट कर पाता है। इस ट्रक का ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू 17000 किलोग्राम है वहीं इसका व्हीलबेस 5450 MM है। महिंद्रा के इस वाहन की पेलोड कैपेसिटी 10,341 किलोग्राम है। इस ट्रक की ईंधन टैंक क्षमता 190 लीटर है।  महिंद्रा फुरियो 17 ट्रक की माइलेज 6 KMPL है। 

3. महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक 

महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक की कीमत ₹22.57 लाख से ₹23.67 लाख रुपए के बीच है। महिंद्रा के इस ट्रक में 3500 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो 140 एचपी पावर उत्पन्न करता है। महिंद्रा के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 14,050 किलोग्राम है। इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 8346 किलोग्राम है। महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक की माइलेज 5.5 से 6.5 किलोमीटर प्रति लीटर है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 190 लीटर है, जिससे इस वाहन की रेंज 1045 KM से 1235 KM तक हो जाती है।

4. महिंद्रा फुरियो 11 ट्रक 

महिंद्रा फुरियो 11 ट्रक की कीमत ₹19.22 लाख रुपए से ₹19.75 लाख रुपए के बीच है। इस ट्रक में 3500 सीसी का इंजन प्रदान किया गया है जो 140 एचपी पावर पैदा करता है। महिंद्रा का यह ट्रक बेहद अत्याधुनिक इंजन के साथ आता है, जो 7.5 किलोमीटर प्रति लीटर बेहतरीन माइलेज प्रदान करता है। इस ट्रक की ईंधन टैंक क्षमता 160 लीटर है जिससे वाहन की रेंज 1200 KM तक हो जाती है। महिंद्रा फुरियो 11 ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 6441 किलोग्राम है।

5. महिंद्रा फुरियो 12 ट्रक 

महिंद्रा फुरियो 12 ट्रक की कीमत ₹21.96 लाख रुपए से ₹22.99 लाख रुपए के बीच है। इस ट्रक में 138 एचपी का पावर दिया गया है, जो 3500 सीसी इंजन क्षमता से प्राप्त होती है। इस ट्रक का GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 11,990 KG है, वहीं इसका व्हीलबेस 4500 MM है। महिंद्रा फुरियो 12 ट्रक की माइलेज 7 KMPL है, और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 190 लीटर है। जिससे वाहन की रेंज 1330 KM तक हो जाती है। महिंद्रा फुरियो 12 ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 6468 KG है।

6. महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक 

महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक की कीमत ₹15.18 लाख रुपए से शुरू होती है। जबकि इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत ₹16.18 लाख रुपए तक हो सकती है। इस ट्रक में बेहद आधुनिक इंजन दिया गया है जो 122 एचपी की पावर पैदा कर सकता है। इस ट्रक का GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 6950 KG है। महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक की माइलेज 9 से 10 KMPL है।  इस ट्रक की ईंधन टैंक क्षमता 75 लीटर है। जिससे इस वाहन की अधिकतम रेंज 750 KM तक हो जाती है। महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 4075 KG है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks