E3Ws की सेल्स में अल्टिग्रीन तीसरे स्थान, बेचे डबल यूनिट्स
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन किस तरह से आगे बढ़ रहा है, इस बात का अंदाजा आप अगस्त 2023 में हुई ई-3 व्हीलर वाहनों की बिक्री से भी लगा सकते हैं। जारी किए आकड़ों अनुसार, अगस्त महीने में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री में नंबर एक पर महिंद्रा एंड महिंद्रा विराजमान है। वहीं दूसरे नंबर पर आपको E3W की सेल्स में बेस्ट परफॉर्मेंस के साथ पियाजियो व्हीकल्स देखने को मिलते हैं। जबकि पिछले महीने अधिक ई- थ्री व्हीलर्स की बिक्री कर अल्टिग्रीन तेजी से आगे बढ़कर तीसरे स्थान पर आ गया है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये, जानें अगस्त 2023 में किस ब्रांड ने अपने कितने यूनिट्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स को बेचा है।
अगस्त 2023 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री आंकड़ों में
| रैंक | ब्रांड्स | जुलाई 2023 | अगस्त 2023 |
| 1 | महिंद्रा एंड महिंद्रा | 3,064 | 3,201 |
| 2 | पियाजियो व्हीकल्स | 1,968 | 1,917 |
| 3 | अल्टिग्रीन | 172 | 326 |
| 4 | ओएसएम | 344 | 267 |
| 5 | यूलर मोटर्स | 282 | 244 |
| 6 | अतुल ऑटो | 150 | 232 |
| 7 | काइनोटिक एनर्जी | 41 | 231 |
| 8 | बजाज ऑटो | 188 | 224 |
| 9 | ई रॉयस मोटर्स इंडिया | 316 | 154 |
| 10 | दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो | 153 | 151 |
महिंद्रा एंड महिंद्रा
भारत में सबसे अधिक अगस्त माह में महिंद्रा एंड महिंद्रा के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स बेचे गए हैं। कंपनी ने जुलाई 2023 में अपने 3,064 बैटरी से चलने वाले 3 व्हीलर वाहनों को बेचा था। जबकि अगस्त 2023 में इस संगमेंट में महिंद्रा ने 3,201 यूनिट्स की बिक्री की है।
पियाजियो व्हीकल्स
पियाजियो व्हीकल्स अगस्त 2023 में 1,917 यूनिट्स के साथ इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री में दूसरे स्थान पर रहा है। जुलाई 2023 में कंपनी ने अपने इस सेगमेंट में 1,968 ई-3 व्हीलर्स को बेचा था। आंकड़ों के अनुसार कंपनी की महीने-दर-महीने वृद्धि कमी देखने को मिल रही है।
अल्टिग्रीन
आपको बता दें, भारत में सबसे तेजी से बढ़ते 3-व्हीलर ब्रांडों में से एक अल्टीग्रीन तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। कंपनी महीने-दर-महीने अपने ई-थ्री व्हीलर्स की बिक्री में आगे बढ़ रही है। कंपनी ने अगस्त 2023 में 326 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स बेचे हैं, जबकि जुलाई 2023 में 172 यूनिट्स की ही बिक्री की थी।
ओएसएम
ओएसएम यानी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने अगस्त 2023 में 267 इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स की बिक्री की है। कंपनी ने जुलाई में 344 यूनिट्स को भारत में बेचा था। देश में कंपनी के बैटरी से चलने वाले वाहन अपनी जगह पर बनाए हुए हैं, लेकिन महीने-दर-महीने की इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को अपने E3Ws की सेल्स में कमी देखने को मिली है।
यूलर मोटर्स
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में बेस्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स निर्माताओं में से एक यूलर मोटर्स को पिछले महीने से 38 यूनिट्स की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अगस्त 2023 में अपने 244 इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर्स बिक्री की है। जबकि जुलाई 2023 में ओएसएम ने अपने 282 इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर भारत में बेचे थे।
अतुल ऑटो
जारी रिपोर्ट के अनुसार, अतुल ऑटो इस लिस्ट में छठे नंबर पर रहा है। कंपनी ने अगस्त 2023 में अपने 232 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स को भारत में बेचा था। जबकि इससे पहले जुलाई माह में 150 यूनिट्स ही बेचे गए थे।
काइनेटिक एनर्जी
इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर सेगमेंट में काइनेटिक एनर्जी का भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। कंपनी ने मात्र एक महीने में 190 ई थ्री व्हीलर अधिक बेचे है। ब्रांड ने अगस्त 2023 में 231 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेच कर सातवां नंबर अपने नाम किया है। कंपनी ने जुलाई 2023 में सिर्फ 41 यूनिट्स ही इस सेगमेंट के बेचे थे।
बजाज ऑटो
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में आने के बाद से बजाज ऑटो धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने जुलाई 2023 में 188 ही बैटरी से चलने वाले थ्री व्हीलर बेचे थे। जबकि अगस्त 2023 में बजाज ऑटो ने अपने इस सेगमेंट में 224 यूनिट्स की बिक्री की है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT
अन्य समाचार

सर्दियों में ट्रक की देखभाल कैसे करें? बैटरी, टायर, इंजन और ब्रेक से जुड़ी जरूरी बातें
By Rakesh Khandelwal

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal


FADA अक्टूबर 2026 रिपोर्ट: CV और 3W रिटेल सेल्स में 3.21% की बढ़ोतरी, 2.57 लाख वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal











