भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन लगातार बढ़ रहा है। इनमें इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा से लेकर ट्रक और टिपर तक इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं। ईंधन प्रकार के आधार पर इलेक्ट्रिक वाहन स्वच्छ परिवहन के लिए सबसे बेस्ट विकल्प माने जाते हैं। देश में लोडिंग वाले कमर्शियल वाहनों के अलावा पैसेंजर वाहनों में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ने लगा है। अंतिम मील तक पहुंच रखने वाले ये थ्री व्हीलर सीवी मार्केट में अपनी गहरी पैठ बना चुके हैं। इनकी जबर्दस्त डिमांड चल रही है। ऑटो कंपनियों में थ्री व्हीलर उत्पादन की जैसे होड़ लगी है। ऐसे में आप अपना बेस्ट पसंदीदा ऑटो रिक्शा या थ्री व्हीलर सलेक्ट करना चाहते हैं, तो आपके सामने देश की दो जानी-मानी दो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों के बेहतरीन प्रोडक्ट हैं। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का लेटेस्ट ऑटो रिक्शा मॉडल महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा और काइनेटिक कंपनी का लेटेस्ट मॉडल काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा शामिल हैं। ये दोनों थ्री व्हीलर्स पैसेंजर परिवहन परपज के लिए निर्मित किए गए हैं। महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा एवं काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा में इंजन की जगह मजबूत मोटर और बैटरी आती है। यह मोटर BLDC टेक्निक की है। इस मोटर से दोनों ही ऑटो रिक्शा में 2 - 2 hp पावर जनरेट होती है। ये दोनो ऑटो रिक्शा ड्राइवर सीट के अलावा 4 - 4 सीटिंग कैपेसिटी के अंतर्गत आते हैं। वहीं महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा में 48 वॉल्ट Lithium-ion टाइप बैटरी है जबकि काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो में 4kwh, Lead Acid: 140 Ah टाइप की बैटरी है। इन दोनों ऑटो रिक्शा की कंपलीट कंपेयरिंग इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के आधार पर ट्रक जंक्शन की इस वेबसाइट पर पेश की जा रही है।
महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा और काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा के बीच स्पेसिफिकेशंस के आधार पर तुलना की जाए तो इन दोनों में कई तकनीकी स्पेसिफिकेशंस आते हैं। ये इस प्रकार हैं-
महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा की बैटरी Lithium-ion, 48V टाइप की है। बैटरी कैपेसिटी 3.69 kwh है। इससे 19 NM टॉर्क जनरेट होता है, इसका बहुत अच्छा आउटपुट मिलता है। वहीं काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा की बैटरी Lithium:4kwh, Lead Acid: 140 Ah टाइप है जो अच्छी कैपेसिटी प्रदान करती है, इसमें हाई टॉर्क जनरेट होता है।
महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा की अधिकतम स्पीड 24.5 kmph है। जबकि काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा की अधिकतम गति 25 kmph रखी गई है।
महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा और काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो के फीचर्स में कुछ समानताएं तो कुछ अंतर दिखाई पड़ता है। इन दोनो में पार्किंग ब्रेक आते हैं। इसके अलावा महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा में Mechanical Brake अलग से आते हैं। वहीं महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर का फ्रंट सस्पेंशन Helical spring dampener hydraulic shock absorber और रियर सस्पेंशन Rigid axle leaf spring and shock absorber आता है। वहीं काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के अलावा drum break आते हैं। इन दोनो ऑटो रिक्शा के केबिन विद चेचिस आते हैं जो डे केबिन के रूप में हैं।
महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा की प्राइस 1.96 लाख रुपये से 2.04 लाख रुपये है। वहीं काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा की कीमत 1.53 लाख से 2.18 लाख रुपये है।
महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा का एक वेरिएंट आता है।
| वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
|---|---|---|
| महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एचआरटी | उपलब्ध नहीं | ₹ 1.96 - 2.04 लाखऑन रोड कीमत |
काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा में भी एक वेरिएंट आता है।
| वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
|---|---|---|
| काइनेटिक सफ़र स्मार्ट 4-सीटर/2000/इलेक्ट्रिक | 725 | ₹ 1.53 - 1.55 लाखऑन रोड कीमत |
Q.1 महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी और काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा के स्टीयरिंग में क्या समानता है?
Ans- इन दोनो थ्री व्हीलर्स में हैंडलबार स्टीयरिंग आता है।
Q.2. महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी और काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा में किसकी रेंज ज्यादा है?
Ans- इनमें महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी ऑटो रिक्शा की रेंज 125 -141 km सिंगल चार्ज है, यह काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो से ज्यादा है।
Q.3. महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी और काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा में कौनसा सस्ता है?
Ans- इन दोनो में काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा की कीमत 1.53 लाख से 2.18 लाख रुपये है जो सस्ता है।
Q.4 महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी और काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा में व्हीलबेस किसका बड़ा है?
Ans- इनमें महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी ऑटो का व्हीलबेस बड़ा है जो 2073 mm है।
Q.5 महिंद्रा ट्रेओ 4 सीटर/ यारी एसएफटी और काइनेटिक सफर स्मार्ट ऑटो रिक्शा की मोटर की पावर क्या है?
Ans-इन दोनों की मोटर 2-2 hp पावर प्रदान करती है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT