Rakesh Khandelwal

Mahindra Treo vs Bajaj GoGo vs TVS King EV Max: रोज की कमाई में कौन देगा सबसे ज्यादा मुनाफा?

Truck Junction Google News
Mahindra Treo vs Bajaj GoGo vs TVS King EV Max: रोज की कमाई में कौन देगा सबसे ज्यादा मुनाफा?
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने से पहले जरूर पढ़ें: Treo, GoGo, King EV Max में कौन है असली फायदे का सौदा?

आज के समय में इलेक्ट्रिक ऑटो सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं, बल्कि कम खर्च में ज्यादा कमाई का सबसे स्मार्ट विकल्प बन चुके हैं। पेट्रोल और CNG ऑटो की तुलना में इनकी रनिंग कॉस्ट काफी कम, मेंटेनेंस आसान और मुनाफा ज्यादा होता है। यही वजह है कि ऑटो ड्राइवर और फ्लीट ओनर्स तेजी से EV की ओर रुख कर रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

लेकिन अगर आप नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने की सोच रहे हैं और आपके सामने महिंद्रा ट्रेओ प्लस, बजाज गोगो P7012 और टीवीएस किंग ईवी मैक्स जैसे तीन लोकप्रिय विकल्प हैं, तो फैसला करना आसान नहीं है।

कौन-सा ऑटो एक बार चार्ज करने पर ज्यादा कमाई कराएगा? किसकी रनिंग कॉस्ट सबसे कम है? और किस मॉडल में आपका निवेश (ROI) सबसे जल्दी वापस मिलेगा?

इस ब्लॉग में हम इन तीनों इलेक्ट्रिक ऑटो की कीमत, बैटरी, रेंज, फीचर्स, रनिंग कॉस्ट, रोज की संभावित कमाई और ROI की आसान भाषा में तुलना करेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही इलेक्ट्रिक ऑटो चुन सकें।

कीमत और शुरुआती निवेश

फीचर

Mahindra Treo Plus

Bajaj GoGo P7012

TVS King EV Max

एक्स-शोरूम कीमत

₹3.75 लाख*

₹3.83 लाख*

₹3.28 लाख*

सेगमेंट पोजिशनिंग

प्रीमियम, भरोसेमंद

प्रीमियम, हाई-रेंज

बजट-फ्रेंडली एंट्री

शुरुआती निवेश के मामले में टीवीएस किंग ईवी मैक्स सबसे किफायती है। यह ट्रेओ प्लस से करीब ₹47,000 और गोगो से करीब ₹55,000 सस्ता है। कम डाउन-पेमेंट का मतलब है तेज ब्रेक-ईवन और जल्दी मुनाफे में आना, खासकर उन ड्राइवरों के लिए जो लोन पर गाड़ी लेते हैं।

नोट: (कीमतें राज्य और शहर के अनुसार बदल सकती हैं)

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

रेंज ही तय करती है कि आप दिनभर में कितने ज्यादा ट्रिप्स लगाकर ज्यादा कमा सकते हैं।

फीचर

Mahindra Treo Plus

Bajaj GoGo P7012

TVS King EV Max

बैटरी क्षमता

10.24 kWh

12.1 kWh

9.2 kWh

ARAI सर्टिफाइड रेंज

167 किमी

259 किमी

179 किमी

रियल-वर्ल्ड रेंज

150 किमी

180 किमी

—

फुल चार्जिंग टाइम

4 घंटे 30 मिनट

4 घंटे 30 मिनट

3 घंटे 30 मिनट

80% तक चार्जिंग

—

—

2 घंटे 15 मिनट

कमाई पर असर: अगर आपका रूट लंबा है और आप बिना बार-बार चार्जिंग के ज्यादा फेरे लगाना चाहते हैं, तो बजाज गोगो पी7012 की बड़ी बैटरी और सबसे लंबी रेंज आपको सबसे ज्यादा फायदा देगी। वहीं TVS King EV Max की तेज चार्जिंग (सिर्फ सवा 2 घंटे में 80%) का मतलब है कि आप दोपहर के छोटे ब्रेक में भी गाड़ी को दोबारा सड़क पर उतार सकते हैं यानी कम डाउनटाइम, ज्यादा ट्रिप्स।

परफॉर्मेंस और पावर

पावर के मामले में TVS King EV Max सबसे आगे है। 11 kW मोटर के साथ यह भारी लोड में भी तेज पिकअप देता है और 60 किमी/घंटा की टॉप स्पीड शहर के भीतर तेज टर्न-अराउंड में मदद करती है। वहीं ढलान और पहाड़ी रास्तों के लिए बजाज गाेगो की 33% ग्रेडेबिलिटी बेजोड़ है।

फीचर

Mahindra Treo Plus

Bajaj GoGo P7012

TVS King EV Max

पीक पावर

8 kW

5.5 kW

11 kW

पीक टॉर्क

42 Nm

40 Nm

40 Nm

टॉप स्पीड

55 किमी/घंटा

50 किमी/घंटा

60 किमी/घंटा

ग्रेडेबिलिटी

12° डिग्री

33%

31%

खास फीचर

1F+1R गियरबॉक्स

2-स्पीड AMT गियरबॉक्स

हिल होल्ड असिस्ट, 500mm वॉटर वेडिंग

रनिंग कॉस्ट और कमाई का असली गणित

अगर आपका मकसद कम खर्च में ज्यादा कमाई करना है, तो सिर्फ कीमत या फीचर्स देखना काफी नहीं है। यह भी जानना जरूरी है कि रोजाना चलाने पर कौन-सा इलेक्ट्रिक ऑटो आपकी जेब में सबसे ज्यादा पैसा बचाता है।

महिंद्रा ट्रेओ प्लस: अगर आप रोज ज्यादा किलोमीटर चलते हैं, तो यह मॉडल लंबे समय में अच्छी बचत करा सकता है। कंपनी के अनुसार, CNG ऑटो की तुलना में इसका मेंटेनेंस खर्च करीब 12 पैसे प्रति किमी है, जिससे सालाना ₹1.2 लाख तक की बचत हो सकती है। यानी 5 साल में करीब ₹6 लाख। इसके अलावा, देशभर में 800 से ज्यादा सर्विस टचप्वाइंट होने से सर्विस जल्दी मिलती है और गाड़ी कम समय तक बंद रहती है।

बजाज गोगो पी7012: इस ऑटो की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज है। एक बार चार्ज करने के बाद ज्यादा दूरी तय करने से बीच-बीच में चार्जिंग के लिए रुकना कम पड़ता है, जिससे आप ज्यादा ट्रिप कर सकते हैं और कमाई बढ़ा सकते हैं। साथ ही, इसका बड़ा लगेज स्पेस यात्रियों के साथ सामान ढोने में भी मदद करता है, जिससे अतिरिक्त आय का मौका मिलता है।

टीवीएस किंग ईवी मैक्स: अगर आपका बजट सीमित है, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत कम होने से EMI का बोझ भी कम रहता है। साथ ही, फास्ट चार्जिंग, 6 साल या 1.5 लाख किमी की बैटरी वारंटी और 3 साल की फ्री मेंटेनेंस लंबे समय तक खर्च कम रखने में मदद करती है।

वारंटी और सर्विस नेटवर्क

फीचर

Mahindra Treo Plus

Bajaj GoGo P7012

TVS King EV Max

वारंटी

5 साल / 1,20,000 किमी

5 साल / 1,20,000 किमी

6 साल / 1,50,000 किमी

फ्री मेंटेनेंस

—

—

3 साल

सर्विस नेटवर्क

800+ टचप्वाइंट

पैन-इंडिया नेटवर्क

विस्तृत TVS नेटवर्क

वारंटी और फ्री मेंटेनेंस के मामले में TVS King EV Max सबसे आगे निकल जाता है, जो लॉन्ग-टर्म ओनरशिप कॉस्ट को काफी हद तक कम कर देता है।

किसके लिए कौन-सा ऑटो सही है?

महिंद्रा ट्रेओ प्लस चुनें अगर:

  1. आपको एक भरोसेमंद, स्थापित ब्रांड चाहिए जिसकी रीसेल वैल्यू बेहतर हो।
  2. आपका रूट 120-140 किमी के आसपास है और आप मजबूत मेटल बॉडी और स्थिरता चाहते हैं।
  3. आपको एक मजबूत सर्विस नेटवर्क वाला भरोसा चाहिए।

बजाज गोगो चुनें अगर:

  1. आपके रूट लंबे हैं (150-180 किमी) और आप दिनभर बिना बार-बार चार्जिंग के काम करना चाहते हैं।
  2. आपको पहाड़ी या तीखी ढलान वाले इलाकों में गाड़ी चलानी है।
  3. आपको एक्स्ट्रा लगेज स्पेस और एडवांस टेक फीचर्स चाहिए।

टीवीएस किंग ईवी मैक्स चुनें अगर:

  1. आपका बजट सीमित है और आप कम शुरुआती निवेश में गाड़ी शुरू करना चाहते हैं।
  2. आपको तेज चार्जिंग और ज्यादा पावरफुल मोटर (11 kW) चाहिए।
  3. आप लंबी वारंटी और फ्री मेंटेनेंस के साथ मेंटेनेंस खर्च को कम रखना चाहते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. तीनों में से कौन-सा इलेक्ट्रिक ऑटो सबसे ज्यादा रेंज देता है?
Bajaj GoGo P7012 सबसे ज्यादा रेंज देती है। ARAI सर्टिफाइड 259 किमी और रियल-वर्ल्ड में करीब 180 किमी।

Q2. सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक ऑटो कौन-सा है?
TVS King EV Max सबसे किफायती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.28 लाख से शुरू होती है।

Q3. कमाई के लिए सबसे बेहतर इलेक्ट्रिक ऑटो कौन-सा है?
यह पूरी तरह आपके रूट पर निर्भर करता है। लंबे रूट के लिए GoGo, कम निवेश और तेज चार्जिंग के लिए King EV Max, और भरोसे व रीसेल वैल्यू के लिए Mahindra Treo Plus बेहतर विकल्प है।

Q4. किसकी वारंटी सबसे बेहतर है?
TVS King EV Max की वारंटी सबसे लंबी है। 6 साल/1,50,000 किमी, साथ ही 3 साल का फ्री मेंटेनेंस भी मिलता है।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

में महिंद्रा ट्रेओ की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
कौशांबी
₹ 3.23 लाख से शुरू*
प्रतापगढ़
₹ 3.23 लाख से शुरू*
भदोही
₹ 3.23 लाख से शुरू*
मिर्जापुर
₹ 3.23 लाख से शुरू*
अमेठी
₹ 3.23 लाख से शुरू*
मौगंज
₹ 3.23 लाख से शुरू*