Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
25 Feb 2023
Automobile

महिंद्रा ट्रेओ Vs पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा : स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत में कंपेयर

By News Date 25 Feb 2023

महिंद्रा ट्रेओ Vs पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा  : स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत में कंपेयर

महिंद्रा ट्रेओ OR पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा की संपूर्ण तुलना

देश में सार्वजनिक परिवहन के रूप में ऑटो-रिक्शा गांवों, कस्बों और शहरों में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है। जितना इन्हें खरीदना आसान होता है उतना ही इन्हें ऑपरेट करना भी आसान होता है। खुद का नया कारोबार चलाने के लिए ऑटो रिक्शा बेस्ट ऑप्शन माने जाते है क्योंकि इन्हें खरीदने में आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ा है। साथ ही इनसे आप अच्छी खासी कमाई भी करने लगते है। अगर आप भी एक किफायती और मजबूत ऑटो रिक्शा की तलाश में है, तो आज ट्रक जंक्शन पर हम आपके लिए देश के दो बेस्ट इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा लेकर आए है, इनमें महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा और पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा है। इस आर्टिकल में आज हम महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा और पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत में कंपेयर करने जा रहे है।

महिंद्रा ट्रेओ Vs पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

देश के इन दो बेस्ट इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के यदि हम स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में 7.37 Kwh बैटरी क्षमता वाली पावरफुल मोटर देखने को मिल जाती है, इसकी अधिकतम टॉर्क 42 NM है। वहीं पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा में 8 Kwh बैटरी क्षमता के साथ Advanced telematics 2.0 पावरफुल मोटर आती है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 29 NM है। महिंद्रा ऑटो रिक्शा की अधिकतम स्पीड 55 KMPH है, वहीं पियाजियो ऑटो रिक्शा 50 KMPH की अधिकतम स्पीड के साथ आता है। महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 377 किलोग्राम है। वहीं पियाजियो ऑटो रिक्शा 413 कर्ब वेट में आता है। यदि इन दोनों इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की रेंज का कंपेयर करें, तो महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में आपको सिंगल चार्ज में 125 से 141 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। वहीं पियाजियो ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में 145 किलोमीटर तक दौड़ता है।

महिंद्रा ट्रेओ Vs पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा का बॉडी लुक

यदि हम इन दो इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के बॉडी लुक का कम्पेरिजन करें, तो देखने में लगभग दोनों का लुक एक ही जैसा है। लेकिन पियाजियो का ऑटो रिक्शा महिंद्रा ट्रेओ से थोड़े बड़े साइज में आता है। दोनों ही कंपनियों ने अपने इन व्हीकल्स का लुक काफी शानदार रखा है पहली नजर में इन्हें पसंद कर लिया जाता है। महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा को 2769 MM लंबाई, 1350 MM चौड़ाई और 1750 MM ऊंचाई के साथ 2073 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा 2700 MM लंबाई, 1370 MM चौड़ाई, 1725 MM ऊंचाई और 1920 MM व्हीलबेस में आता है। दोनों के ही फ्रंट में एक बड़ी विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिलते है। इन दोनों ही इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर के लिए कंफर्टेबल सीट्स देखने को मिल जाती है।

महिंद्रा ट्रेओ Vs पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा के फीचर्स

अगर हम महिंद्रा और पियाजियो के इन थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा के फीचर्स की तुलना करते है, तो महिंद्रा ट्रेओ में Handle Bar के साथ Direct Drive ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। वहीं पियाजियो आपे ई सिटी FX Max में Handle bar के साथ PT Gear with Differential (Integrant) ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। महिंद्रा ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स आते है। वहीं पियाजियो ऑटो रिक्शा Drum Brake hydraulically actuated internal expanding shoe type ब्रेक्स में आता है। महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा को Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Axle with Leaf Sprig रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। वहीं पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा Loading arm, constant rate coil spring with hydraulic dampener फ्रंट सस्पेंशन और Semi trailing arm, rubber spring with hydraulic dampener रियर सस्पेंशन में आता है।

महिंद्रा ट्रेओ Vs पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में महिंद्रा और पियाजियो दोनों ही कंपनियां अपने स्मार्ट और लेटेस्ट फीचर्स वाले वाहनों के लिए पहचाने जाते है। इन कंपनियों ने हमेशा ही अपने व्हीकल्स का प्राइस किफायती रखा है। Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 2.79 लाख से 3.02 लाख रुपये रखा है। वहीं Piaggio ने अपने पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख से 3.30 लाख रुपये रखी है। यदि इस तुलना के बाद आपने इनमें से किसी एक ऑटो रिक्शा को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।

महिंद्रा ट्रेओ Vs पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा के वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में आपको 4 वेरिएंट देखने को मिलते है।

  • महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एसएफटी : कीमत  2.79 लाख से 3.01 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
  • महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एचआरटी : कीमत  2.79 लाख से 3.00 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
  • महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एसएफटी : कीमत  2.79 लाख से 2.98 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
  • महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एचआरटी : कीमत  2.79 लाख से 2.96 लाख रुपये (एक्स शोरूम)

 पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा में कोई वेरिएंट नहीं आता है।

महिंद्रा ट्रेओ Vs पियाजियो आपे ई सिटी FX Max ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा ट्रेओ OR पियाजियो आपे ई सिटी FX Max में सस्ता ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इनमें सबसे सस्ता महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.79 लाख से 3.02 लाख रुपये है।
 
Q.2 महिंद्रा ट्रेओ OR पियाजियो आपे ई सिटी FX Max में ज्यादा रेंज वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इनमें सबसे बेस्ट रेंज पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की है इसमें आपको सिंगल चार्ज में 145 किलोमीटर की रेंज देखने को मिलती है।

Q.3 महिंद्रा ट्रेओ OR पियाजियो आपे ई सिटी FX Max में अधिक बैटरी क्षमता वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इन दोनों थ्री व्हीलर में अधिक बैटरी क्षमता वाला पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा है, इसकी बैटरी कैपेसिटी 8 Kwh है।

Q.4 महिंद्रा ट्रेओ OR पियाजियो आपे ई सिटी FX Max में बड़े व्हीलबेस वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इन दोनों में से बड़े व्हीलबेस वाला महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा है, इसे 2073 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
 
Q.5 महिंद्रा ट्रेओ OR पियाजियो आपे ई सिटी FX Max में अधिक कर्ब वेट वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इन दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल में अधिक कर्ब वेट वाला पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा है, इसका कर्ब वेट 413 किलोग्राम है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us