200 से 300 KM रेंज वाले टॉप इलेक्ट्रिक ऑटो, जानें कीमत, रेंज और फीचर्सपियाजियो आपे ई-सिटी स्वैप की कीमत और रेंज: कारोबार के लिए कैसा है यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा?Mahindra Bolero Maxx Pik-Up 1.3 की कीमत, माइलेज और लोडिंग कैपेसिटी की पूरी जानकारीमहिंद्रा और Uber की साझेदारी, अगले 12 महीनों में सड़कों पर उतरेंगे 5,000 इलेक्ट्रिक ऑटोमहिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने जीता अर्थशॉट प्राइज़ 2026, मिलेंगे 10 लाख पाउंडMontra Super Auto का नया वेरिएंट लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 180Km से ज्यादाMahindra Treo Yaari खरीदने से पहले जान लें ये 7 बातें: बैटरी, चार्जिंग और मेंटेनेंसअशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर vs आयशर प्रो 2055: शहर और हाईवे के लिए कौन-सा LCV खरीदें?

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा : एक्स्ट्रा बचत के साथ एक्स्ट्रा कमाई

Truck Junction Google News
महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा : एक्स्ट्रा बचत के साथ एक्स्ट्रा कमाई
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की खास डिमांड रहती है। कंपनी के ट्रेओ सीरीज में आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों का भारत में तेजी से उपयोग बढ़ने लगा है। आपको बता दें, महिंद्रा की ट्रेओ सीरीज में आपको कार्गो और पैसेंजर सेगमेंट दोनों में 3 व्हीलर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन इन दिनों अधिकतर लोग ट्रेओ सीरीज में आने वाले ऑटो रिक्शा को कुछ खास पंसद कर रहे हैं। ट्रेओ सीरीज की इस बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने इस सीरीज में महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा को शामिल किया है। महिंद्रा ने अपने इस ऑटो रिक्शा को लिथियम ION टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि आप इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के साथ हर साल 85,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको 3.69 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली पावरफुल मोटर देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 19 NM है, जिससे यह ऑटो रिक्शा चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर बिना किसी रूकावट के चल सकता है। महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा की अधिकतम स्पीड 24.5 KMPH रखी गई है और इसमें आपको 265 किलोग्राम का कर्ब वेट देखने को मिल जाता है। कंपनी अपने इस थ्री व्हीलर के साथ सिंगल चार्ज में 129 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देने का दावा करती है, जिससे आप बिजनेस की शुरूआत में ही अच्छी खासी कमाई करने लगते हैं। महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को 0 से 100% चार्ज करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा का बॉडी लुक

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा को काफी लेटेस्ट लुक में पेश किया गया है, इसे पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग पंसद कर लेते हैं और खरीदना चाहते हैं। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा को 2746 MM लंबाई, 995 MM चौड़ाई और 1750 MM ऊंचाई के साथ 2050 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर का मिनीमम टर्निंग रेडियस 2900 MM रखा गया है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा के फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। इसमें डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर आते हैं। महिंद्रा के इस ट्रेओ सीरीज वाले ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर्स के लिए सीट्स दी गई है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 30.6 cm (R12) फ्रंट और रियर टायर आते हैं, जो गड्ढों वाली सड़कों पर भी काफी आसानी से चल सकते हैं।

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा के फीचर्स

कंपनी के इस बैटरी ऑटो रिक्शा में Handel Bar के साथ Direct Drive ट्रांसमिशन आता है। इसे डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी की मदद से बिना क्लच के चलाया जाता है और इसमें एनर्जी का बहुत ही एफिशिएंट तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। इससे यात्रियों को शोर–शराबे और कंपन मुक्त आरामदायक सफर मिलता है। महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा में Mechanical पार्किंग ब्रेक के साथ Mechanical ब्रेक्स आते हैं। महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा को Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Axle with Leaf Spring Shock Absorber रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। इसमें आपको Lithium-ion, 48V की बैटरी मिल जाती है। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर में स्पेयर व्हील प्रोविजन, ड्राइविंग मोड्स – LMH, लॉकेबल ग्लब बॉक्स, ग्रैब हैंडल्स, 12V सॉकेट, हेजार्ड इंडीकेटर, टेलीमैटिक्स यूनिट, जीपीएस और 15A ऑफ बोर्ड चार्जर समेत कई फीचर्स आते हैं, जो इसे कम्फर्टेबल के साथ साथ प्रॉफिटेबल भी बनाते हैं।

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा का प्राइस

इंडियन कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में महिंद्रा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लेटेस्ट फीचर्स वाले वाहनों को पेश करती आई है। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन आपको कम कीमत में शानदार रेंज के साथ देखने को मिल जाते है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.96 लाख से 2.04 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस ऑटो रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा को आसानी से खरीद सकते हैं।

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा के वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा में आपको 2 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत  
महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एसएफटी उपलब्ध नहीं

₹ 1.96 - 2.04 लाखऑन रोड कीमत

 
महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एचआरटी उपलब्ध नहीं

₹ 1.96 - 2.04 लाखऑन रोड कीमत

 

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा की कीमत क्या है?

Ans भारत में महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 1.96 लाख से 2.04 लाख रुपये है।

Q.2 महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा की रेंज क्या है?

Ans कंपनी के इस बैटरी रिक्शा को सिंगल चार्ज में 129 km तक दौड़ाया जा सकता है।

Q.3 महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा का चार्जिंग टाइम क्या है?

Ans कंपनी के इस थ्री व्हीलर को फुल चार्ज करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

Q.4 महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा को 2050 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। 

Q.5 महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट क्या है?

Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 265 KG है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
विशाखापत्तनम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अल्लूरी सीताराम राजू
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
विजयनगरम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
काकीनाडा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
श्रीकाकुलम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोरापुट
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*