युवराज चौहान

महिंद्रा ट्रेओ जोर रिव्यू: कमाई ज्यादा या खर्चा?

Truck Junction Google News
महिंद्रा ट्रेओ जोर रिव्यू: कमाई ज्यादा या खर्चा?
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

महिंद्रा ट्रेओ जोर 3 व्हीलर कार्गो, डिलीवरी बिजनेस का दमदार खिलाड़ी!

महिंद्रा के थ्री व्हीलर कार्गो डिलीवरी बिजनेस में लगातार अपना योगदान रहे हैं। उन्हीं में से एक है - महिंद्रा ट्रेओ जोर, यह थ्री व्हीलर कार्गो लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बनाया गया है। कई व्यापारी इसकी परफॉर्मेंस की सराहना करते हैं। इस थ्री व्हीलर पर अभी दिवाली ऑफर भी चल रहा है। आज हम आपको ट्रेओ जोर की बैटरी, रेंज, फीचर्स, कमाई, मेंटेनेंस खर्च और अन्य खरीददारों के रिव्यू बताएंगे। 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

महिंद्रा ट्रेओ जोर - बैटरी

यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर 48V की लिथियम-आयन बैटरी पर चलता है जिसकी कैपेसिटी 7.37 kWh है। यह 1.5 लाख किलोमीटर तक चल सकती है। ट्रेओ जोर की बैटरी 3 घंटे और 50 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। बैटरी की वारंटी 3 साल या 80000 किलोमीटर की है।

महिंद्रा ट्रेओ जोर - रेंज 

महिंद्रा ट्रेओ जोर एक चार्ज में 80 किलोमीटर की शानदार रेंज देता है। इसलिए यह कम दूरी की शहरी डिलीवरी के लिए सही है। यह ईवी ज्यादातर छोटे व्यापारी, डिलीवरी पार्टनर और ई-कॉर्मस सर्विस में इस्तेमाल होता है।

महिंद्रा ट्रेओ जोर - फीचर्स

ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर के फीचर्स कुछ इस प्रकार है -

  • इसकी एडवांस IP67-रेटेड मोटर 50 किलोमीटर की टॉप स्पीड के साथ 42 एनएम टॉर्क जनरेट करती है।
  • महिंद्रा ट्रेओ जोर की पेलोड कैपेसिटी 550 किलोग्राम है जिससे यह ग्रॉसरी, ई-कॉर्मस पार्सल और सिलेंडर को आसानी से उठा सकता है।
  • इसका व्हीलबेस 2216 एमएम और ग्राउंड क्लियरेंस 123 एमएम है।
  • शहरी ट्रांसपोर्ट के लिए इसमें 3050 एमएम का अच्छा टर्निंग रेडियस है।
  • हाइड्रोलिक ब्रेकिंग सिस्टम इसे शहर में भरोसेमंद और सुरक्षित ब्रेकिंग क्षमता देता है।
  • यह थ्री व्हीलर NEMO ऐप से जुड़ा है जिससे आप स्मार्ट तरीके से वाहन की निगरानी और संचालन कर सकते हैं।

महिंद्रा ट्रेओ जोर - कमाई और खर्च

ट्रेओ जोर इलेक्ट्रिक में ₹1,00,000 तक की सालाना बचत हो सकती है। यह थ्री व्हीलर फ्यूल पर ₹2 प्रति किलोमीटर बचत करता है। इसका मेंटेनेंस खर्च 11 पैसे प्रति किलोमीटर है। इसलिए महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर से अच्छी कमाई हो सकती है।

महिंद्रा ट्रेओ जोर - कीमत 

भारत में महिंद्रा ट्रेओ जोर की ऑन रोड कीमत ₹3.51 लाख से शुरू होकर ₹3.90 लाख तक जाती है। यह कीमत आपकी लोकेशन, आरटीओ चार्ज और डीलर कॉस्ट के अनुसार बदल सकती है। हमारी वेबसाइट पर आप अपने शहर की ऑन रोड कीमत पता लगा सकते हैं। ट्रक जंक्शन पर आप महिंद्रा ट्रेओ जोर या किसी भी अन्य कमर्शियल व्हीकल को उचित डाउन पेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।

महिंद्रा ट्रेओ जोर - दिवाली ऑफर

महिंद्रा ट्रेओ गोल्ड एडिशन पर अभी विशेष दिवाली ऑफर चल रहा है। ट्रेओ गोल्ड खरीददारों को मिलेगा 1 ग्राम सोने का सिक्का फ्री और गोल्ड एडिशन एक्सेसरीज (मूड लाइट्स, रिवर्स कैमरा, फ्लोर मैट, बॉटल होल्डर और डेकल) भी मिलेंगी। इसकी डाउन पेमेंट सिर्फ ₹30,000* से शुरू है। यह ऑफर 20 अक्टूबर तक लागू है।

महिंद्रा ट्रेओ जोर - ड्राइवर रिव्यू

नीचे आप महिंद्रा ट्रियो जोर पर ड्राइवर रिव्यूज देख सकते हैं -

  • “इलेक्ट्रिक कार्गो, ईंधन की कोई चिंता नहीं” - विनोद राव
  • “छोटी गाड़ी, लेकिन बड़ी लोडिंग!” - राजेश कुमार
  • “शहरी यातायात में टर्निंग रेडियस एक बड़ा लाभ है” - रणदीप
  • “पैसे के लिए अच्छा मूल्य इलेक्ट्रिक कार्गो ऑटो” - अमित गर्ग
  • “सुगम यात्रा, मेरे छोटे व्यवसाय के लिए बढ़िया!” - महेश चंद्र

कुल मिलाकर, महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर अच्छी बचत करता है। यह छोटे शहरी व्यापारों के लिए काफी सही ऑप्शन है। यदि यह थ्री व्हीलर आपके बजट में है तो इसे जरूर खरीदें, यह आपके डिलीवरी बिजनेस में चार चांद लगा सकता है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें