नया उपयोगकर्ता

राकेश खंडेलवाल
26 अगस्त 2026

2026 में महिंद्रा UDO और Treo Plus क्यों खरीदें? टॉप 5 खूबियां

Mahindra UDO vs Treo Plus: कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन है बेहतर?

भारतीय बाजार में आज कई इलेक्ट्रिक ऑटो मौजूद हैं, लेकिन ऑटो चालक के लिए सही मॉडल चुनना आसान नहीं है। हर चालक ऐसा इलेक्ट्रिक ऑटो चाहता है, जो किफायती कीमत में अच्छी कमाई का मौका दे, कम खर्च में चले और लंबे समय तक भरोसेमंद बना रहे। साथ ही, बार-बार मेंटेनेंस और रिपेयरिंग की परेशानी भी कम हो, ताकि वाहन सड़क पर ज्यादा समय चले और कमाई का सिलसिला बना रहे।

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा उड़ो (Mahindra UDO) और महिंद्रा ट्रेओ प्लस (Mahindra Treo Plus) इलेक्ट्रिक ऑटो सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर सामने आते हैं। उड़ों को लंबी रेंज, दमदार पावर, आधुनिक फीचर्स और बेहतर कम्फर्ट के साथ तैयार किया गया है, जबकि ट्रेओ प्लस मजबूत मेटल बॉडी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट के लिए खास पहचान रखता है।

अगर आप 2026 में नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने, यात्री परिवहन का बिजनेस शुरू करने या अपने मौजूदा ऑटो को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो Mahindra UDO और Treo Plus की टॉप 5 खूबियों को जानना आपके लिए जरूरी है। इन खूबियों से आपको समझने में आसानी होगी कि रेंज, पावर, फीचर्स, आराम, खर्च और कमाई के लिहाज से कौन-सा ऑटो आपकी जरूरत के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

1. दमदार रेंज और माइलेज: ज्यादा ट्रिप, ज्यादा कमाई

कमर्शियल इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदते समय रेंज सबसे पहली प्राथमिकता होती है। ज्यादा रेंज का मतलब है कम चार्जिंग स्टॉप और ज़्यादा ट्रिप।

  • महिंद्रा उड़ो: 11.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी, जो 200 km की रियल-वर्ल्ड रेंज देती है (ARAI सर्टिफाइड रेंज 265 km)। सेगमेंट में यह पहला ऑटो है जो इतनी लंबी रियल-वर्ल्ड रेंज देता है।
  • महिंद्रा ट्रेओ प्लस: 10.24 kWh लिथियम-आयन बैटरी से 150 km की रियल-वर्ल्ड रेंज मिलती है (ARAI सर्टिफाइड 167 km)। महिंद्रा के मुताबिक एक चार्ज में करीब 25-30 ट्रिप पूरी की जा सकती हैं।

कमाई का फायदा: बीच रास्ते में बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म। जितना ज़्यादा चलेगा, उतनी ज़्यादा राइड्स और उतनी ज़्यादा रोज़ाना कमाई।

2. कैटेगरी-बेस्ट पावर और परफॉर्मेंस

चढ़ाई पर लोड के साथ गाड़ी खिंचेगी या नहीं, यह चिंता अब पुरानी बात है।

  • महिंद्रा उड़ो: 10 kW पीक पावर और 52 Nm टॉर्क। UDO की ग्रेडेबिलिटी 25% है, जो किसी भी फ्लाईओवर या ढलान को आसानी से पार करा देती है। तीन ड्राइविंग मोड Range, Ride और Race मिलते हैं। Race मोड में टॉप स्पीड 55 km/h तक जाती है।
  • महिंद्रा ट्रेओ प्लस: 8 kW पीक पावर और 42 Nm टॉर्क। 12-डिग्री ग्रेडेबिलिटी के साथ Hill Hold Assist चढ़ाई और फ्लाईओवर रैंप पर आसानी देता है। Boost मोड में टॉप स्पीड 55 km/h तक जाती है।

दोनों में Hill Hold फीचर मिलता है, जिससे चढ़ाई पर ऑटो पीछे नहीं जाता। ट्रैफिक सिग्नल पर भी पूरा कंट्रोल बना रहता है।

3. लेटेस्ट फीचर्स: ड्राइविंग बने आसान और सुरक्षित

ये सिर्फ साधारण ऑटो नहीं, बल्कि स्मार्ट-टेक से लैस वाहन हैं।

  • उड़ो के सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स: Reverse Throttle (तंग गलियों में आसान रिवर्सिंग) और Creep Mode (ट्रैफिक में स्मूद मूवमेंट, बार-बार थ्रॉटल की ज़रूरत नहीं)।
  • ट्रेओ प्लस की खासियत: IP67-रेटेड मोटर, जो भारी बारिश और धूल भरे रास्तों में भी बेफिक्र चलती है, और सिर्फ 2.9 मीटर टर्निंग रेडियस, जो तंग बाज़ार वाली गलियों में मुड़ना आसान बनाता है।
  • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: UDO में रियल-टाइम स्पीड, बैटरी चार्ज और बचे हुए रेंज की जानकारी देने वाला इंफॉर्मेटिव क्लस्टर मिलता है।

इसलिए अगर आपको आधुनिक ड्राइविंग मोड और सेगमेंट-फर्स्ट कंट्रोल फीचर्स चाहिए, तो UDO आकर्षक विकल्प है; अगर मौसम-प्रूफ भरोसेमंद परफॉर्मेंस और शहर की तंग सड़कों पर मैन्युवरेबिलिटी प्राथमिकता है, तो Treo Plus मजबूत पैकेज देता है।

4. कीमत और रनिंग कॉस्ट: प्रतिद्वंदियों के मुकाबले वैल्यू

इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदते समय सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखना ही काफी नहीं है। असली फायदा यह देखना है कि ऑटो रोजाना चलाने में कितना खर्च करता है और लंबे समय में कितनी बचत करा सकता है। इसी मामले में महिंद्रा उड़ो और ट्रेओ प्लस कम ऑपरेटिंग कॉस्ट के साथ आकर्षक विकल्प बनते हैं।

मॉडल

एक्स-शोरूम कीमत

महिंद्रा उड़ो

₹3.79 लाख से शुरू

महिंद्रा ट्रेओ प्लस (मेटल बॉडी)

₹3.75 लाख से शुरू

2026 में इनकी तुलना बजाज गोगो और टीवीएस किंग ईवी मैक्स से की जा सकती है जिनकी कीमत क्रमश: ₹3.11–3.83 लाख और ₹3.28 लाख है। कीमतें वैरिएंट, शहर और समय के अनुसार बदल सकती हैं।

बचत का दावा:

  • उड़ो: फ्यूल वाले वाहनों की तुलना में 5 साल में ₹5 लाख तक और सालाना ₹1 लाख तक की बचत; 1 लाख km तक फ्री सर्विस।
  • ट्रेओ प्लस: CNG ऑटो की तुलना में 5 साल में ₹6 लाख तक और सालाना ₹1.2 लाख तक की बचत।

ये बचत के आंकड़े महिंद्रा के अपने अनुमान हैं। असली बचत आपके दैनिक किलोमीटर, बिजली की स्थानीय दर, यात्री किराया और रूट पर निर्भर करेगी। इसे गारंटीड आंकड़ा न मानें।

5. कम्फर्ट और भरोसेमंद वारंटी: लंबे समय का फायदा

कमर्शियल वाहन में डाउनटाइम सीधे कमाई पर असर डालता है, इसलिए कम्फर्ट, बॉडी मजबूती और वारंटी उतनी ही ज़रूरी है जितनी परफॉर्मेंस।

  • महिंद्रा उड़ो: मोटी, आरामदायक Pilot Seat, डुअल-फोर्क फ्रंट सस्पेंशन + इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन, 2100 mm व्हीलबेस, 215 mm ग्राउंड क्लीयरेंस। वारंटी: 6 साल/1.5 लाख km।
  • महिंद्रा ट्रेओ प्लस: मजबूत मेटल बॉडी, 2073 mm व्हीलबेस (सेगमेंट में सबसे लंबा), 142 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, बेस्ट-इन-क्लास लेगरूम। वारंटी: 5 साल/1,20,000 km।
  • दोनों के साथ Uday NXT प्रोग्राम के तहत ₹20 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 800+ टचपॉइंट्स का सर्विस नेटवर्क मिलता है।

महिंद्रा उड़ो बनाम ट्रेओ प्लस: पूरी स्पेसिफिकेशन तुलना 

पैरामीटर

महिंद्रा उड़ो

महिंद्रा ट्रेओ प्लस

पैसेंजर कैपेसिटी

D+3

D+3

बैटरी कैपेसिटी

11.7 kWh लिथियम-आयन

10.24 kWh लिथियम-आयन (48V)

रियल-वर्ल्ड रेंज

200 km* (ARAI: 265 km)

150 km* (ARAI: 167 km)

पीक पावर / टॉर्क

10 kW / 52 Nm

8 kW / 42 Nm

टॉप स्पीड

55 km/h (Race मोड)

55 km/h (Boost मोड)

ग्रेडेबिलिटी

25%

12° (Hill Hold Assist के साथ)

चार्जिंग टाइम

5 घंटे 15 मिनट

4 घंटे 30 मिनट (±10 मिनट)

व्हीलबेस

2100 mm

2073 mm

ग्राउंड क्लीयरेंस

215 mm

142 mm

बॉडी कंस्ट्रक्शन

मोनोकॉक (सेगमेंट-फर्स्ट)

मेटल बॉडी

ड्राइविंग मोड

Range, Ride, Race

Eco/Boost

खास फीचर्स

Creep Mode, Reverse Throttle, Pilot Seat

IP67 मोटर, 2.9m टर्निंग रेडियस

वारंटी

6 साल / 1.5 लाख km

5 साल / 1,20,000 km

एक्सीडेंटल इंश्योरेंस

₹20 लाख (Uday NXT)

₹20 लाख (Uday NXT)

एक्स-शोरूम कीमत

₹3.79 लाख

₹3.75 लाख

*रियल-वर्ल्ड रेंज ड्राइविंग कंडीशन, लोड और रूट पर निर्भर करती है।

किसके लिए कौन-सा मॉडल सही है?

महिंद्रा UDO चुनें अगर:

  • आपको रोजाना ज्यादा किलोमीटर चलाना है और ज्यादा रेंज चाहिए
  • ज़्यादा पावर, टॉर्क और बेहतर ग्रेडेबिलिटी प्राथमिकता है
  • नए-जमाने के स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स (Reverse Throttle, Creep Mode) चाहिए
  • बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और प्रीमियम कम्फर्ट की तलाश है
  • 6 साल की लंबी वारंटी और 1 लाख km तक फ्री सर्विस का फायदा चाहते हैं

महिंद्रा Treo Plus चुनें अगर:

  • आपका मुख्य रूट शहर और आसपास के नियमित इलाकों तक सीमित है
  • 150 km रियल-वर्ल्ड रेंज आपकी दैनिक ज़रूरत के लिए पर्याप्त है
  • मजबूत मेटल बॉडी और मौसम-प्रूफ (IP67) परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं
  • बेहतर टर्निंग रेडियस और कॉम्पैक्ट सिटी ड्राइविंग चाहते हैं
  • भारत के सबसे भरोसेमंद और ज़्यादा बिकने वाले EV प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनना चाहते हैं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

  1. महिंद्रा उड़ो और ट्रेओ प्लस में क्या मुख्य अंतर है?

उड़ो एक प्रीमियम मोनोकॉक-बॉडी ऑटो है जिसकी रेंज (200 km) और पावर (10 kW) ज़्यादा है, जबकि ट्रेओ प्लस मेटल-बॉडी वाला भरोसेमंद ऑटो है जिसकी रेंज 150 km और पावर 8 kW है।

  1. दोनों में से कौन-सा ऑटो ज़्यादा कमाई कराता है?

उड़ो की ज़्यादा रेंज और पावर लंबे रूट व ज़्यादा ट्रिप के लिए फायदेमंद है, जबकि ट्रेओ प्लस की कम शुरुआती कीमत और सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड शहर के भीतर रोज़ की कमाई के लिए बेहतर ROI दे सकता है। सही विकल्प आपके रूट और बजट पर निर्भर करता है।

  1. महिंद्रा उड़ो की रियल-वर्ल्ड रेंज कितनी है?

उड़ो की रियल-वर्ल्ड रेंज 200 km है (ARAI सर्टिफाइड रेंज 265 km), जो ड्राइविंग कंडीशन पर निर्भर करती है।

  1. ट्रेओ प्लस को फुल चार्ज होने में कितना समय लगता है?

ट्रेओ प्लस सिर्फ 4 घंटे 30 मिनट (लगभग) में फुल चार्ज हो जाता है, यानी रात भर चार्ज करके सुबह की शिफ्ट के लिए तैयार।

  1. दोनों में से किसकी वारंटी बेहतर है?

उड़ो को 6 साल/1.5 लाख km की वारंटी मिलती है, जबकि ट्रेओ प्लस को 5 साल/1,20,000 km की। दोनों के साथ Uday NXT के तहत ₹20 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी शामिल है।

  1. क्या उड़ो और ट्रेओ प्लस की कीमत में सब्सिडी शामिल है?

कीमतें एक्स-शोरूम हैं और राज्य सरकार की EV सब्सिडी, RTO चार्ज, इंश्योरेंस अलग से लागू होते हैं, जो राज्य-दर-राज्य अलग होते हैं। सटीक ऑन-रोड कीमत के लिए नज़दीकी डीलर से संपर्क करें।

  1. उड़ो और ट्रेओ प्लस में से कौन-सा नए ड्राइवर के लिए बेहतर है?

शुरुआत करने वाले या सीमित बजट वाले ड्राइवरों के लिए ट्रेओ प्लस एक सिद्ध और किफायती विकल्प है। अगर बजट ज़्यादा है और लंबी रेंज व प्रीमियम फीचर्स चाहिए, तो उड़ो बेहतर विकल्प है।

महिंद्रा

₹ 3.79 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now