Rakesh Khandelwal

महिंद्रा, बजाज या TVS: पैसेंजर के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक ऑटो अच्छा है?

Truck Junction Google News
महिंद्रा, बजाज या TVS: पैसेंजर के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक ऑटो अच्छा है?
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

Mahindra vs Bajaj vs TVS Electric Auto: 2026 में कौन सा पैसेंजर ई-ऑटो देगा सबसे ज्यादा कमाई और रेंज?

भारत में पैसेंजर ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में रोज़ाना यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर होता है। पेट्रोल और सीएनजी की बढ़ती लागत के बीच इलेक्ट्रिक ऑटो अब पैसेंजर ट्रांसपोर्ट कारोबार के लिए एक बेहद अहम विकल्प बन चुका है। अगर आप नया पैसेंजर इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो महिंद्रा (Mahindra), बजाज (Bajaj) और टीवीएस (TVS) के मॉडल आपके सामने प्रमुख विकल्प होंगे। लेकिन "कौन सा बेहतर है" का जवाब सिर्फ कीमत या रेंज देखकर नहीं दिया जा सकता।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

तीनों कंपनियों के इलेक्ट्रिक पैसेंजर थ्री-व्हीलर्स में बैटरी क्षमता, रेंज, चार्जिंग टाइम, पैसेंजर क्षमता और फीचर्स में काफी अंतर है। Mahindra के पास UDO, Treo Plus, Treo, Treo Yaari और e-Alfa Plus जैसे कई विकल्प हैं, Bajaj की WEGO सीरीज अलग-अलग बैटरी और रेंज के वेरिएंट्स में आती है और TVS का King EV Max टेक्नोलॉजी और वारंटी में आगे है। आपकी रोजाना दूरी, यात्रियों की संख्या, चार्जिंग की सुविधा और बजट के आधार पर सही मॉडल अलग-अलग हो सकता है। इस ब्लॉग में हर एंगल को कवर किया गया है।

Mahindra Vs Bajaj Vs TVS 2026 : तीनों ब्रांड्स की पूरी पैसेंजर EV रेंज एक नज़र में

कंपनी

प्रमुख इलेक्ट्रिक पैसेंजर मॉडल

बैटरी/रेंज विकल्प

महिंद्रा

उड़ो, ट्रेओ प्लस, ट्रेओ, ट्रेओ यारी, ई-अल्फा प्लस

80–200 km real-world range, मॉडल के अनुसार

बजाज

वीगो P5009/P5012, वीगो P7009/P7012, वीगो P9018, रिकी P4005

149–296 km certified range

टीवीएस

किंग ईवी मैक्स

179 km certified range, 9.2 kWh बैटरी

Mahindra Electric Passenger Auto: UDO से Treo तक कई विकल्प

Mahindra Last Mile Mobility का पैसेंजर EV पोर्टफोलियो तीनों ब्रांड्स में सबसे ज्यादा विविध है। हर बजट और रूट के लिए कोई न कोई मॉडल मौजूद है।

महिंद्रा उड़ो (Mahindra UDO): अगर प्राथमिकता लंबी रेंज और ज्यादा डेली रनिंग है, तो UDO एक अहम विकल्प है। इसमें 11.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी है जो 200 km रियल-वर्ल्ड रेंज (265 km ARAI सर्टिफाइड) देती है। D+3 पैसेंजर क्षमता, 5 घंटे 15 मिनट चार्जिंग टाइम, Race मोड में 55 km/h टॉप स्पीड, और Hill Hold, Creep मोड, Reverse Throttle जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम बनाते हैं।

महिंद्रा ट्रेओ प्लस (Mahindra Treo Plus):  लंबी रेंज और पैसेंजर कम्फर्ट पर फोकस करने वाला इलेक्ट्रिक ऑटो है। जिसमें 10.24 kWh बैटरी से 150 km रियल-वर्ल्ड रेंज (167 km ARAI) मिलती है। चार्जिंग में करीब 4 घंटे 30 मिनट लगते हैं, और टॉप स्पीड 55 km/h है।

महिंद्रा ट्रेओ (Mahindra Treo): महिंद्रा का लोकप्रिय इलेक्ट्रिक पैसेंजर ऑटो है। 7.4 kWh बैटरी, 110 km रियल-वर्ल्ड रेंज (139 km ARAI), 8 kW मोटर/42 Nm टॉर्क, 55 km/h टॉप स्पीड और 3 घंटे 50 मिनट चार्जिंग टाइम। D+3 क्षमता के साथ 2073 mm व्हीलबेस (सेगमेंट में बेस्ट-इन-क्लास) पैसेंजर को आरामदायक सफर देता है।

महिंद्रा ट्रेओ यारी पैसेंजर (Mahindra Treo Yaari Passenger): कम दूरी के हल्के पैसेंजर रूट्स के लिए एक अलग, बजट-फ्रेंडली विकल्प। मौजूदा Treo Yaari HRT वेरिएंट की रियल-वर्ल्ड रेंज 80 km, D+4 सीटिंग और चार्जिंग टाइम 2 घंटे 30 मिनट है।

महिंद्रा ई-अल्फा प्लस (Mahindra e-Alfa Plus): कम बजट वाले e-rickshaw कैटेगरी में बेस्ट है। इसमें D+4 सीटिंग, 150 Ah बैटरी, 100 km रियल-वर्ल्ड रेंज, 1.95 kW PMSM मोटर और 2168 mm व्हीलबेस मिलता है। चार्जिंग टाइम 10–12 घंटे है।

महिंद्रा के EV पैसेंजर वाहनों में ड्राइवर-फ्रेंडली NEMO ऐप कनेक्टिविटी और 800+ सर्विस टचपॉइंट्स का बड़ा फायदा मिलता है, जिससे मेंटेनेंस का झंझट काफी कम हो जाता है।

Bajaj Electric Passenger Auto: WEGO और RIKI में कई विकल्प

बजाज ने अपनी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रेंज को WEGO ब्रांड के तहत विस्तार दिया है, साथ ही RIKI एंट्री-लेवल सेगमेंट में उपलब्ध है।

बजाज WEGO P9018: अगर आपकी प्राथमिकता सबसे लंबी रेंज है, तो यह इस पूरी कंपैरिजन का टॉप विकल्प है। 17.7 kWh LFP बैटरी (सेगमेंट का सबसे बड़ा पैक) से 296 km सर्टिफाइड रेंज मिलती है। इसमें 2-स्पीड AMT ट्रांसमिशन, अपग्रेडेड BMS, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और 36% ग्रेडेबिलिटी (तीनों में सबसे ज्यादा) मिलती है। कीमत ₹4.58 लाख (ex-showroom) से शुरू है।

बजाज WEGO P7012 / P7009: P7012 वेरिएंट में 12.1 kWh बैटरी, 50 km/h की टॉप स्पीड और 259 km सर्टिफाइड रेंज मिलती है। P7009 इसका लो-स्पेक वर्जन है। 9.2 kWh बैटरी, 182 किमी सर्टिफाइड रेंज, 45 km/h टॉप स्पीड और 34% ग्रेडेबिलिटी। दोनों में 2-स्पीड ट्रांसमिशन, डिजिटल डिस्प्ले, टेलीमैटिक्स और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं।

बजाज WEGO P5012 / P5009: एंट्री-लेवल WEGO वेरिएंट। P5012 में 12.1 kWh बैटरी और 272 km सर्टिफाइड रेंज मिलती है। P5009 में 9.2 kWh बैटरी, 213 km सर्टिफाइड रेंज, चार्जिंग टाइम 3 घंटे 30 मिनट, IP67 वॉटर रेसिस्टेंस मिलता है। दोनों की कीमत ₹3.70 लाख से शुरू होती है।

बजाज रिकी P4005: इसमें5.4 kWh बैटरी, 149 km सर्टिफाइड रेंज और करीब 3 घंटे 45 मिनट का चार्जिंग टाइम मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 25 km/h है और ड्राइवर समेत 5 लोगों की सीटिंग मिलती है। इसकी कीमत ₹1,91 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

TVS King EV Max: टेक्नोलॉजी और वारंटी में सबसे आगे

TVS के पैसेंजर इलेक्ट्रिक ऑटो में King EV Max एक प्रमुख मॉडल है। इसमें 9.2 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो 179 km की सर्टिफाइड रेंज देती है। इसमें 11 kW की PMSM मोटर मिलती है, जो 40 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ऑटो की टॉप स्पीड 60 km/h है और यह 0 से 30 km/h की रफ्तार सिर्फ 3.7 सेकंड में पकड़ सकता है।

टीवीएस किंग ईवी मैक्स में Eco, City और Power तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं। Eco मोड में इसकी स्पीड 40 km/h, City मोड में 50 km/h और Power मोड में 60 km/h तक रहती है। इससे ड्राइवर अपने रूट और जरूरत के अनुसार ड्राइविंग मोड चुन सकता है।

चार्जिंग की बात करें तो TVS King EV Max को 0–80% चार्ज होने में 2 घंटे 15 मिनट और फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे 30 मिनट लगते हैं। इसमें SmartXonnect Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और फ्लीट मैनेजमेंट जैसे 26 कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा, 500 mm वॉटर वेडिंग क्षमता और Hill Hold Assist जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। TVS King EV Max पर 6 साल या 1,50,000 km तक की वारंटी के साथ 3 साल का फ्री मेंटेनेंस और रोडसाइड असिस्टेंस भी दिया जाता है।

रेंज कंपैरिजन: कौन सी गाड़ी कितनी दूर जाती है

मॉडल

बैटरी

रेंज

रेंज टाइप

Mahindra UDO

11.7 kWh

200 km

रियल-वर्ल्ड

Mahindra Treo Plus

10.24 kWh

150 km

रियल-वर्ल्ड

Mahindra Treo

7.4 kWh

110 km

रियल-वर्ल्ड

Mahindra e-Alfa Plus

150 Ah

100 km

रियल-वर्ल्ड

Bajaj WEGO P9018

17.7 kWh

296 km

सर्टिफाइड

Bajaj WEGO P7012

12.1 kWh

259 km

सर्टिफाइड

Bajaj WEGO P5012

12.1 kWh

272 km

सर्टिफाइड

Bajaj RIKI P4005

5.4 kWh

149 km

सर्टिफाइड

TVS King EV Max

9.2 kWh

179 km

सर्टिफाइड

ध्यान दें: रियल-वर्ल्ड और सर्टिफाइड रेंज को सीधे बराबर मानकर तुलना न करें। ARAI/सर्टिफाइड रेंज टेस्ट परिस्थितियों में हासिल की जाती है, जबकि रियल-वर्ल्ड रेंज असली इस्तेमाल में लोड, ट्रैफिक और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से बदलती है।

किसके लिए कौन सा Electric Passenger Auto बेहतर?

लंबी दूरी और ज्यादा डेली रनिंग: ज्यादा किलोमीटर चलने वालों के लिए Mahindra UDO, Bajaj WEGO P9018 और WEGO P7012 जैसे लंबी रेंज वाले मॉडल देखे जा सकते हैं। UDO की रियल-वर्ल्ड रेंज 200 km है, जबकि WEGO P9018 और P7012 की सर्टिफाइड रेंज क्रमशः 296 km और 259 km है।

कम दूरी और कम बजट: शहर के छोटे रूट्स के लिए Mahindra e-Alfa Plus, Treo Yaari और Bajaj RIKI P4005 विकल्प हो सकते हैं। मॉडल चुनते समय कीमत के साथ पैसेंजर क्षमता, चार्जिंग टाइम, वारंटी और रोजाना की दूरी भी ध्यान में रखें।

पैसेंजर कम्फर्ट: आरामदायक सफर के लिए सिर्फ सीटों की संख्या न देखें, बल्कि व्हीलबेस, केबिन स्पेस, सस्पेंशन और चढ़ने-उतरने की सुविधा भी देखें। Mahindra UDO में 2100 mm व्हीलबेस और स्पेशियस केबिन है, जबकि Treo Plus में 2073 mm व्हीलबेस के साथ लेगरूम पर ध्यान दिया गया है। Bajaj RIKI में independent suspension और आसान ingress-egress मिलता है।

तेज चार्जिंग चाहिए: कम समय में ऑटो चार्ज करना है तो TVS King EV Max 0-80% चार्ज होने में करीब 2 घंटे 15 मिनट लेता है। Mahindra Treo को करीब 3 घंटे 50 मिनट, Treo Plus को करीब 4 घंटे 30 मिनट और Bajaj RIKI P4005 को करीब 3 घंटे 45 मिनट लगते हैं।

खरीदते समय इन 7 बातों का ध्यान रखें

  1. डेली रनिंग देखें: रोज कितने किलोमीटर चलाना है, उसी के हिसाब से बैटरी और रेंज वाला मॉडल चुनें।
  2. रियल-वर्ल्ड रेंज जांचें: केवल ARAI या सर्टिफाइड रेंज पर निर्भर न रहें, असल इस्तेमाल में मिलने वाली रेंज भी देखें।
  3. बैटरी और चार्जिंग टाइम: बड़ी बैटरी लेने से पहले यह देखें कि उसे फुल चार्ज होने में कितना समय लगता है और आपके पास चार्जिंग की सुविधा है या नहीं।
  4. पैसेंजर क्षमता देखें: D+3 या D+4 में से अपने रूट और रोजाना यात्रियों की जरूरत के अनुसार मॉडल चुनें।
  5. वारंटी जांचें: बैटरी और व्हीकल पर कितने साल या कितने किलोमीटर की वारंटी मिल रही है, इसकी जानकारी जरूर लें।
  6. सर्विस नेटवर्क देखें: आपके शहर और रूट के आसपास अधिकृत डीलर या सर्विस सेंटर उपलब्ध है या नहीं, पहले पता कर लें।
  7. कुल खर्च का हिसाब लगाएं: खरीद कीमत के साथ बिजली, मेंटेनेंस, फाइनेंस और बैटरी से जुड़े खर्च को भी ध्यान में रखें

कौनसी कंपनी के ईवी पैसेंजर चुनें

Mahindra चुनें यदि: आपके लिए रेंज, कम्फर्ट और सर्विस नेटवर्क महत्वपूर्ण हैं। UDO और Treo Plus जैसे मॉडल आपकी जरूरत के अनुसार देखे जा सकते हैं, जबकि कंपनी 800+ टचपॉइंट का नेटवर्क बताती है।

Bajaj चुनें यदि: आपका रोजाना रूट लंबा है और आपको ज्यादा रेंज वाले मॉडल की जरूरत है। WEGO P9018 की 296 km सर्टिफाइड रेंज लंबी दूरी के ऑपरेशन के लिए एक विकल्प हो सकती है।

TVS चुनें यदि: आपको फ्लीट ट्रैकिंग, स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स और तेज चार्जिंग जैसी सुविधाएं चाहिए। King EV Max में 6 साल या 1,50,000 km तक की वारंटी मिलती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. पैसेंजर के लिए सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो कौन सा है?
Bajaj WEGO P9018 सबसे ज्यादा 296 km सर्टिफाइड रेंज देता है, इसके बाद Mahindra UDO (200 km रियल-वर्ल्ड) और TVS King EV Max (179 km सर्टिफाइड) आते हैं।

Q2. तीनों में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक पैसेंजर ऑटो कौन सा है?
एंट्री-लेवल सेगमेंट में Mahindra e-Alfa Plus और Bajaj RIKI P4005 (₹1.78–1.91 लाख) सबसे किफायती विकल्पों में गिने जाते हैं। सटीक कीमत के लिए डीलर से संपर्क करें, क्योंकि कीमतें राज्य और समय के हिसाब से बदलती रहती हैं।

Q3. कौन सा इलेक्ट्रिक ऑटो सबसे तेज़ चार्ज होता है?
TVS King EV Max 0-80% चार्ज सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में कर लेता है, जो सबसे तेज़ चार्जिंग टाइम है।

Q4. सबसे ज्यादा वारंटी किस ब्रांड की मिलती है?
Mahindra UDO और TVS King EV Max दोनों पर 6 साल/1,50,000 km की वारंटी मिलती है, जो अन्य मॉडलों से ज्यादा है।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें