नया उपयोगकर्ता

Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
राकेश खंडेलवाल
20 जनवरी 2025

मारुति सुजुकी ने 1.2 मिलियन ईको बेचने पर सफलता का जश्न मनाया

जानिए मारुति ईको क्यों बनी लाखों लोगों की पसंद 

भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ईको वैन ने घरेलू बाजार में 15 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2010 में लांच ईको वैन की 15 साल में 12.50 लाख यूनिट की बिक्री पर मारुति सुजुकी सफलता का जश्न मना रही है। मारुति सुजुकी ईको वैन ने भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाई है। परिवारों और व्यवसायों की जरुरतों को व्यावहारिकता के साथ पूरा करने के लिए आज भी यह ग्राहकों की सबसे पंसदीदा गाड़ी है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में मारुति सुजुकी ईको की उन खूबियों के बारे में जानते हैं जिनके कारण यह लोकप्रिय बनी हुई है।

मारुति सुजुकी ईको 13 वेरिएंट्स में उपलब्ध

मारुति सुजुकी ईको की प्रमुख खूबियों में से एक इसकी विविधता है। यह 13 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस कॉन्फ़िगरेशन शामिल हैं। इसकी बहुमुखी प्रतिभा इसे पर्सनल और कमर्शियल कार्यों के लिए बेस्ट वाहन बनाते हैं। इसका सबसे ज्यादा उपयोग स्कूल वैन, ट्रैवल वैन और ग्रामीण क्षेत्रों में माल परिवहन के लिए किया जाता है। ईको एक पारिवारिक वाहन और एक भरोसेमंद व्यावसायिक संपत्ति होने के दोहरे उद्देश्य को पूरा करता है। यह वैन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लोकप्रिय है। इसकी 63 प्रतिशत बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों में होती है।

दमदार माइलेज और इंजन

मारुति ईको 1.2-लीटर K-सीरीज डुअल-जेट वीवीटी पेट्रोल इंजन से लैस है। यह इंजन 18.76 bhp की पावर और 104 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह गाड़ी पेट्रोल मोड पर 19.71 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी मोड पर 26.78 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

मारुति सुजुकी ईको की बिक्री

वित्त वर्ष 2024 में मारुति ईको की कुल 1,37,139 यूनिट्स रही, जो साल-दर-साल 4.50 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता हे। वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में ईको की 1,02,520 यूनिट्स बेची गईं, जो कि साल-दर-साल 1.55 प्रतिशत ज्यादा है। इसकी अधिकांश बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों (63 प्रतिशत) से होती है, जहां इसका उपयोग व्यवसायों या माल ढुलाई के उद्देश्यों के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। ईको की 57 प्रतिशत बिक्री पेट्रोल वेरिएंट से होती है, जबकि शेष 43 प्रतिशत सीएनजी वेरिएंट की होती है।

लेटेस्ट स्टैंडर्ड के दम पर कामयाब गाड़ी

यहां सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पिछले 15 सालों में ईको में कोई बड़ा अपडेट नहीं किया गया है, इसके बावजूद ईको अभी भी बिक्री के मामले में कामयाब है। इसमें आरामदायक फीचर्स बहुत कम हैं, लेकिन इसमें एयर कंडीशनर का ऑप्शन मिलता है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस वाहन में डुअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESP, रियर पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट, चाइल्ड लॉक के साथ स्लाइडिंग दरवाजे और खिड़कियां,  और ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं। मारुति ईको 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन में मौजूद हैं।

ईको की ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्या कहते हैं अधिकारी

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बोलते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, विपणन और बिक्री, पार्थो बनर्जी ने कहा, “हमारी ईको देश भर में हमारे ग्राहकों के लिए ताकत का एक स्तंभ रही है। गतिशीलता का आनंद प्रदान करने से लेकर उद्यमियों और व्यवसायों की आजीविका को सशक्त बनाने तक, ईको ने एक विश्वसनीय साथी के रूप में अपनी जगह बनाई है। भारत की सबसे पसंदीदा वैन मानी जाने वाली, इसने न केवल शहरी बाजारों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी क्षमता साबित की है, जो इसकी कुल बिक्री में उल्लेखनीय 63 फीसदी का योगदान देती है।”

बजट फ्रेंडली है मारुति सुजुकी की कीमत

मारुति ईको विभिन्न इलाकों में यात्री और कार्गो परिवहन की अलग-अलग मांगों के लिए उपयुक्त है। यह सामान्‍य गाड़ी के अलावा कार्गो, टूर और एंबुलेंस के ऑप्शन में भी उपलब्ध है। मारुति ईको की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत 5.32 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट को 6.58 लाख रुपये (Maruti Eeco price) की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इसकी बजट फ्रेंडली कीमत ने इसे लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now