व्यवसायिक वाहन फाइनेंसिंग को मिलेगी रफ्तार, व्यापारियों को मिलेगा बड़ा लाभ
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने अपने वाणिज्यिक वाहन खरीदारों को आसान और फ्लेक्सिबल फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए SMFG इंडिया क्रेडिट (SMICC) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी को औपचारिक रूप से 21 मई 2025 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत अंतिम रूप दिया गया। यह साझेदारी विशेष रूप से सुपर कैरी और ईको कार्गो जैसे लोकप्रिय मॉडलों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर की गई है।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में दोनों कंपनियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। मारुति सुजुकी की ओर से पार्थो बनर्जी और नोबुताका सुजुकी, तथा SMFG इंडिया क्रेडिट की ओर से स्वामीनाथन सुब्रमण्यन और अजय पारीक ने इस साझेदारी को मजबूती दी। आइए, इस साझेदारी के फायदे जानते हैं।
सुपर कैरी और ईको कार्गो जैसी गाड़ियां खरीदना होगा आसान
इस साझेदारी से सुपर कैरी और ईको कार्गो जैसी गाड़ियां खरीदना पहले से ज्यादा आसान होगा। मारुति सुजुकी के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, पार्थो बनर्जी ने कहा, "हमारा उद्देश्य ग्राहकों को आसान और सुविधाजनक फाइनेंसिंग ऑप्शन प्रदान करना है ताकि वे अपने व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ा सकें। सुपर कैरी और ईको कार्गो जैसी गाड़ियां पहले से ही व्यापारियों के बीच लोकप्रिय हैं, और यह साझेदारी उन्हें और अधिक सुलभ बनाएगी।" उन्होंने बताया कि “सुपर कैरी” अपनी लोड ले जाने की क्षमता और “ईको कार्गो” अपनी उपयोगिता और आराम के संयोजन के लिए पसंद की जाती है।
भारत के कोने-कोने तक पहुंचेंगे मारुति सुजुकी के वाहन
इस अवसर पर SMFG इंडिया क्रेडिट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, अजय पारीक ने कहा, "हम इस सहयोग को लेकर उत्साहित हैं। यह न केवल हमारे वितरण नेटवर्क को मजबूत करेगा, बल्कि भारत के कोने-कोने तक व्यवसायिक वाहन फाइनेंसिंग को पहुंचाने के हमारे लक्ष्य में भी मदद करेगा।"
इस साझेदारी से SMFG इंडिया क्रेडिट के 1,000 शाखाओं, 670 शहरों और 70,000 गांवों तक फैले मजबूत नेटवर्क का लाभ मिलेगा, जिससे देशभर में व्यापारियों और लघु उद्यमियों के लिए वाहन फाइनेंसिंग पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।
कंपनियों के बारे में
मारुति सुजुकी वर्तमान में भारत के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में लीडिंग पॉजिशन पर है, जिसकी 4,000 से अधिक बिक्री आउटलेट्स और 5,000 सर्विस सेंटर्स हैं। कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 2.35 मिलियन यूनिट है और वह 18 से अधिक वाहन मॉडल्स ऑफर करती है और हरियाणा के रोहतक में स्थित अपने अनुसंधान और विकास केंद्रों के जरिए 2.35 मिलियन यूनिट्स वार्षिक उत्पादन क्षमता रखती है।
दूसरी ओर, SMFG इंडिया क्रेडिट, जो कि भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत एक प्रतिष्ठित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, 2007 से भारत में कार्यरत है और यह जापान की दिग्गज Sumitomo Mitsui Financial Group (SMFG) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। जापान में मुख्यालय वाली SMFG विश्व की प्रमुख बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा समूहों में से एक है, जो कमर्शियल बैंकिंग, लीजिंग, सिक्योरिटीज और कंज़्यूमर फाइनेंस जैसी सेवाएं प्रदान करती है।
साझेदारी ग्राहक केंद्रित रणनीति का हिस्सा
कुल मिलाकर, यह साझेदारी न केवल ग्राहकों के लिए कमर्शियल वाहनों को खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाएगी, बल्कि देशभर में व्यवसायों को तेजी से बढ़ने का एक सशक्त जरिया भी प्रदान करेगी। यह कदम मारुति सुजुकी की ग्राहक-केंद्रित रणनीति और सरल फाइनेंसिंग प्रक्रिया को और मजबूती प्रदान करता है।
अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं।
अन्य समाचार

FADA अक्टूबर 2026 रिपोर्ट: CV और 3W रिटेल सेल्स में 3.21% की बढ़ोतरी, 2.57 लाख वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal


धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 5 बेस्ट ई-रिक्शा, हर महीने होगी ₹35,000+ की बंपर कमाई!
By Rakesh Khandelwal












