महिंद्रा फुरियो 17 Bs6 अधिकतम पेलोड से अधिकतम कमाई

Truck Junction Google News
महिंद्रा फुरियो 17 Bs6 अधिकतम पेलोड से अधिकतम कमाई
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

महिंद्रा फुरियो 17 - iMAXX टेलीमैटिक्स टेक्नोलॉजी के साथ अपना मुनाफ़ा बढ़ाएँ

ट्रक दुनिया में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का नाम काफी चर्चित है। इसके एक से बढ़ कर एक ट्रक मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं। महिंद्रा फुरियो 17 भी इसके पोर्टफोलियों में शामिल हो गया है। आईसीवी सेगमेंट के अंतर्गत 6 चक्कों का यह ट्रक उन्नत तकनीकी समाधानों और उच्च गुणवत्ता के साथ निर्मित किया गया है। इसमें 11.4 टन पेलोड और 17 टन की जीवीडब्ल्यू है। महिंद्रा हाउस से आने के कारण  इसमें उच्च गुणवत्ता और बेहतर इंजन प्रदर्शन की शक्ति है। इसके इंजन से 138 एचपी की पावर मिलती है। आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत भी काफी किफायती है। इस ट्रक  से अच्छा भला और क्या  विकल्प हो सकता है? वहीं इसे खरीदने में  सबसे बड़ी बात यह है कि यदि कंपनी के मापदंडों के अनुरूप यह ट्रक खरा नहीं उतरता है,इसे रिटर्न किया जा सकता है। इसकी उपयोगिता फल-सब्जियों सहित ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, पार्सल, मार्केट लोड आदि की लोडिंग के लिए है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको इस ट्रक की स्पेसिफिकेशंस और फीचर के साथ इसकी माइलेज, कीमत आदि की फुल जानकारी प्रदान दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

फुरिओ 17 आखिर क्यों बिकता है सबसे से ज्यादा जाने, कीमते, माइलेज 

महिंद्रा फुरियो 17 बीएस 6 ही क्यों खरीदें ?

महिंद्रा फुरियो 17 बीएस-6 ट्रक में कुछ ऐसी खास विशेषताएं हैं जो इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं। इनके कारण ही यह ट्रक ग्राहकों को देखते ही पसंद आ जाता है। यहां इसकी ये स्पेसिफिकेशंस दी जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-

  • इस ट्रक के ईंधन टैंक की क्षमता 190 लीटर की है।
  • इसकी ग्रेडेबिलिटी 25 प्रतिशत की है। इससे ट्रक ऊंचाई वाले सडक़ मार्गों पर आसानी से चढ़ सकता है।
  • इस ट्रक की कम लागत और ईंधन की बचत के कारण आप एक साल मेें दोगुना कमा सकते हैं।
  • यह ट्रक 6 केएमपीएल की माइलेज प्रदान करता है, इसीलिए कंपनी दावा करती है कि यह ट्रक बेस्ट इन क्लास माइलेज विद फ्यूल स्मार्ट टेक्नॉलॉजी है।
  • यह ट्रक 24 फीट की डेक बॉडी के साथ आता है जिससे इसकी लोडिंग क्षमता अधिक है।
  • इसकी कीमत ग्राहकों की आसान पहुंच में हैं और किफायती है।
  • इस ट्रक पर आपको पांच साल तक  अनलिमिटेड एमएससी फ्री दी जाएगी और इसी दौरान फ्री मेंटीनेंस की भी फुल गारंटी है।

इंजन

महिंद्रा फुरियो 17 बीएस-6 का इंजन दमदार है। यह ट्रक 4 सिलेंडर के साथ  एमडीआई टेक+ ईसीआर+ एससीआर बीएस 6 एमिशन नोम्र्स के इंजन विकल्प के साथ आता है। यह इंजन 3500 सीसी क्षमता का है। इसमें  525 एनएम का टॉर्क बनता  है जो कई प्रकार के कठिन कार्यों में सहायक है।

शानदार फ्रंट लुकिंग

बता दें कि महिंद्रा फुरियो ट्रक की फ्रंट लुकिंग काफी शानदार है। इसमें आपको लेमिनेटेड विंडशील्ड दो वाईपर के साथ मिलती है। इस पर चढऩे के लिए एक हुकनुमा हैंडल दिया गया है। वहीं मजबूत बंपर के साथ मैटल से निर्मित ग्रिल है। ड्यूल हैडलाइट्स, इंडीकेटर्स और फॉगलाइट भी डिजायन में है। मध्य में महिंद्रा की बैजिंग एवं लोगो लगा है। साथ ही इसमें पार्किंग लाइट भी है।

सस्पेंशन एवं क्लच

किसी भी ट्रक में सस्पेंशन और क्लच महत्वपूर्ण पार्ट होते हैं। इस ट्रक में आपको सेमी एलिप्टिक फ्रंट सस्पेंशन और सेमी एलिप्टिक रियर सस्पेंशन मिलता है। वहीं 362 डायामीटर आर्गेनिक क्लच है।

स्टीयरिंग

महिंद्रा फुरियो ट्रक में पावर के साथ आपको टिल एंड टेलीस्कोपिंग स्टीयरिंग दिया गया है। इससे ड्राइवर को गाडी को सुविधाजनक तरीके से चलाने में मदद मिलती है।

केबिन और इसके फीचर्स

महिंद्रा फुरियो 17 बीएस 6 ट्रक का केबिन डे और स्लीपर केबिन है। इसमें ड्राइवर सीट कंफर्ट एवं एडजस्टेबल है। इसमें वे लगभग सभी आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो कि  टाटा मोटर्स या अशोक लेलैंड के कई ट्रक मॉडल्स में आते हैं। केबिन पर चढऩे के लिए तीन फुटस्टेप दिए गए हैं। इसमें ड्राइवर सीट कंफर्ट और एडजस्टेबल है। एक अन्य सीट भी है। केबिन के अंदर 2.5 एमएम का पर्याप्त स्पेस है। वहीं इसमें पार्किंग ब्रेक के अलावा 10 bar का ब्रेक सिस्टम भी है। केबिन पूरी तरह से हवादार है। इसमें रूफ टॉप लगेज की सुविधा है। इसमें म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल चार्जर बॉक्स, डाक्यूमेंट्स सेफ्टी बॉक्स, आदि आधुनिक सुविधाएं हैं।

कीमत

महिंद्रा फुरियो 17 बीएस-6 की कीमत किफायती है। इसे ग्राहक बिना अतिरिक्त इंवेस्टमेंट के भी वहन कर सकते हैं। इसकी एक्स शो रूम कीमत 24.96 लाख रुपये से लेकर 26.00 लाख रुपये तक है। यह कीमत देश के अलग-अलग राज्यों में वहां के परिवहन विभाग के रजिस्ट्रेशन शुल्क, राज्य सरकार के स्थानीय रोड टैक्स आदि के कारण कीमत में कमोबेस अंतर आ सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट की विजिट कर सकते हैं।

वेरिएंट

इस ट्रक में तीन वेरिएंट मिलते हैं
1.महिंद्रा फुरियो 17 एचएसडी
2.महिंद्रा फुरियो 17 डीएसडी
3. महिंद्रा फुरियो 17 सीबीसी 

वारंटी

अन्य ट्रकों से अलग हट कर महिंद्रा ने इस ट्रक पर जो वारंटी दी  है वह ट्रांसफरेबल वारंटी है। यह 5 साल या 5 लाख Km तक चलने पर दी गई है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
अन्नमय्या
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चित्तूर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तिरुवल्लुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रानीपेट
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
वेल्लोर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कांचीपुरम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*