देश के राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मालवाहक मार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी क्रम में मुरुगप्पा समूह की सहायक कंपनी मोंट्रा इलेक्ट्रिक और भारत सरकार की राष्ट्रीय राजमार्ग इलेक्ट्रिक वाहन (NHEV) पहल के बीच ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा हुई है। अब यह कंपनी भारत की पहली इलेक्ट्रिक ट्रक OEM बन गई है, जिसने एनएचईवी पायलटिंग एजेंसी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (EODB) के साथ सीधे सहयोग किया।
इस साझेदारी के तहत मोंट्रा इलेक्ट्रिक भारत भर में 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक ट्रकों की तैनाती करेगी। आइए ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट से जानें कि यह साझेदारी कैसे फायदा पहुंचाएगी और क्या-क्या काम होंगे।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक और भारत सरकार की NHEV पहल के बीच यह साझेदारी भारत में "स्वच्छ और टिकाऊ माल परिवहन” को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। इसका मकसद बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक ट्रकों का व्यावसायिक रूप से आसान और लाभकारी संचालन है। यह साझेदारी बेड़े संचालकों और ग्राहकों के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया भी आसान बनाएगी। इस सहयोग में निम्नलिखित प्रमुख बिंदु शामिल हैं:
बड़ी तैनाती: भारत के प्रमुख मार्गों और हाईवे पर 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात किए जाएंगे।
मिश्रित जलवायु वित्तपोषण: मोंट्रा इलेक्ट्रिक, AHEM (एन्युइटी हाइब्रिड ई-मोबिलिटी) जैसे वित्तपोषण का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर ट्रकों की तैनाती करेगी।
तकनीकी विकास: भविष्य के चार्जिंग और ऊर्जा स्टेशनों के साथ स्मार्ट और निर्बाध एकीकरण के लिए CCV (कनेक्टेड कमर्शियल व्हीकल) प्रोटोकॉल तैयार किया जाएगा।
लाइव पायलट प्रोग्राम: NHEV के तकनीकी परीक्षण IV के तहत, ट्रकों का वास्तविक परिचालन में परीक्षण किया जाएगा। इससे मिलने वाला डेटा अन्य बेड़े संचालकों के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में NHEV के राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक अभिजीत सिन्हा ने बताया कि यह साझेदारी इलेक्ट्रिक राजमार्गों पर एक एडवांस इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम को भी सक्षम करेगी। मोंट्रा इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक जलज गुप्ता ने इस समझौते को इलेक्ट्रिक ट्रकिंग को देश भर के ट्रांसपोर्टरों के लिए एक व्यावहारिक और लाभदायक विकल्प बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
यह पहल भारत सरकार के माल परिवहन को कार्बन मुक्त बनाने, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने और देश के इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक, 125 साल पुराने मुरुगप्पा समूह का हिस्सा है, जिसके पोर्टफोलियो में भारत का पहला 55-टन इलेक्ट्रिक ट्रक ट्रेलर 'राइनो' और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 'ई-27' भी शामिल है। यह साझेदारी भारत में टिकाऊ माल परिवहन के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, ट्रैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY