नया उपयोगकर्ता

राकेश खंडेलवाल
31 अक्टूबर 2026

ज्यादा कमाई के लिए 3.5 टन में कौनसा इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदें? Montra Eviator vs Eicher Pro X की पूरी तुलना

मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक एविएटर ई 350एल ईवी Vs आयशर Pro X 3.5T ईवी: कीमत, रेंज, पेलोड और खर्च में कौन आगे?

Montra Eviator vs Eicher Pro X 3.5T EV Comparison: भारत में कमर्शियल लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स डिलीवरी का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। डीजल और सीएनजी मिनी ट्रकों की बढ़ती परिचालन लागत (Operating Cost) को देखते हुए लॉजिस्टिक्स फ्लीट ओनर्स और इंडिविजुअल ऑपरेटर्स अब 3.5-टन (3.5T GVW) इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक सेगमेंट की ओर रुख कर रहे हैं।

इस सेगमेंट में दो सबसे बड़े दावेदार Montra Electric Eviator E 350L (मुरुगप्पा ग्रुप) और Eicher Pro X 3.5T EV (आयशर) एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। यदि आप 2026 में अपनी लॉजिस्टिक्स फ्लीट का विस्तार करने या नया ईवी पिकअप खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो यह विस्तृत तुलनात्मक विश्लेषण आपके बिजनेस के लिए सही फैसला लेने में मदद करेगा।

एक नजर में: कौन आगे?

पैमाना

Montra Eviator E 350L

EicherPro X 3.5T EV (40 kWh)

एक्स-शोरूम कीमत

₹16.00-16.11 लाख

₹16.99-17.99 लाख

सर्टिफाइड रेंज

245 किमी

249 किमी

पेलोड

1,707 किग्रा

1,700 किग्रा

ग्राउंड क्लीयरेंस

197 मिमी

220 मिमी

सीधे शब्दों में, Montra की शुरुआती कीमत कम है और पेलोड लगभग बराबर है। आयशर Pro X की रेंज थोड़ी ज्यादा है, ग्राउंड क्लीयरेंस ऊंचा है और लोड बॉडी थोड़ी लंबी है।

परफॉर्मेंस की तुलना

प्रमुख बिंदु

Montra Eviator E 350L

EicherPro X 3.5T EV

मोटर

PMSM

PMSM

बैटरीक्षमता

43.2 kWh (LFP)

40 kWh (32 kWh काविकल्पभी)

पावर

80 kW

80 kW

टॉर्क

300 Nm

300 Nm

टॉपस्पीड

80किमी/घंटा

80 किमी/घंटा

सर्टिफाइड रेंज

245किमी

249 किमी (32 kWh पर 206 किमी)

रियल-वर्ल्डरेंज

करीब170 किमी (फुललोडपर)

करीब 160-170 किमी

दोनों ट्रक पावर और टॉर्क में बराबर हैं। असली फर्क बैटरी और रेंज में दिखता है। Montra में 43.2 kWh की बैटरी है और आयशर के टॉप वेरिएंट में 40 kWh की, पर सर्टिफाइड रेंज दोनों की लगभग एक जैसी है। आयशर Pro X दो बैटरी विकल्पों में आता है। 32 kWh वाला वेरिएंट सस्ता पड़ता है, जबकि 40 kWh वाला लंबे रूट के लिए बेहतर है।

ध्यान रखें कि सर्टिफाइड रेंज प्रयोगशाला की आदर्श स्थितियों में नापी जाती है। फुल लोड, गर्मी में AC और ट्रैफिक में असली रेंज काफी कम मिलती है। दोनों के लिए रोजमर्रा की योजना 160-170 किमी के आधार पर ही बनाएं।

चार्जिंग

मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक एविएटर ई 350एल तीन चार्जिंग विकल्पों के साथ आता है। 3.3 kW AC चार्जर से घर या डिपो पर रात भर की स्लो चार्जिंग में 20-100% के लिए करीब 10 घंटे 40 मिनट लगते हैं। 7.4 kW AC चार्जर से यह करीब 5 घंटे 15 मिनट में हो जाता है, और 30 kW DC फास्ट चार्जर से करीब 1 घंटा 17 मिनट में। आयशर Pro X 3.5T के 40 kWh वेरिएंट में CCS2 DC फास्ट चार्जिंग से 10-100% चार्ज होने में करीब 90 मिनट लगते हैं, जबकि 7.4 kW AC चार्जर से यह करीब 4.5 घंटे में चार्ज होता है। इसका 32 kWh वेरिएंट DC पर करीब 75 मिनट में और 7.4 kW AC पर करीब 3.5 घंटे में चार्ज होता है। असल समय चार्जर की क्षमता और बैटरी स्तर पर निर्भर करेगा, इसलिए डीलर से अपने चार्जर के हिसाब से समय पूछ लें।

पेलोड और बॉडी

पैमाना

Montra Eviator E 350L

Eicher Pro X 3.5T EV

GVW

3,490 किग्रा

3,490 किग्रा

पेलोड

1,707किग्रा

1,700किग्रा (कुछ वेरिएंट में1,760किग्रा तक)

लोड बॉडी की लंबाई

करीब10.3फीट

करीब 11 फीट

व्हीलबेस

2,677मिमी

2,730 मिमी

ग्राउंड क्लीयरेंस

197मिमी

220 मिमी

दोनों का पेलोड लगभग बराबर है, इसलिए वजन ढोने में कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा। फर्क जगह और रास्ते में है। आयशर Pro X की डेक थोड़ी लंबी है, जो हल्के लेकिन भारी-भरकम (बल्की) सामान के लिए फायदेमंद है। साथ ही 220 मिमी का ऊंचा क्लीयरेंस उबड़-खाबड़ सड़कों और स्पीड ब्रेकरों पर ज्यादा भरोसा देता है। Montra का क्लीयरेंस 23 मिमी कम है, इसलिए खराब रास्तों वाले रूट पर यह बात मायने रख सकती है।

फीचर्स और सुविधाएं: दोनों इलेक्ट्रिक ट्रकों में क्या मिलता है?

Montra Eviator E 350L और आयशर प्रो एक्स 3.5T ईवी में ड्राइवर की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं, दोनों ट्रकों में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं।

Montra Eviator E 350L के फीचर्स

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: इसमें ड्राइवर को बैटरी की स्थिति और रियल-टाइम रेंज की जानकारी मिलती है
  • रीजेनरेटिव ब्रेकिंग: ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा को वापस बैटरी में भेजने में मदद करती है
  • हिल होल्ड असिस्ट: ढलान पर ट्रक को पीछे खिसकने से रोकने में मदद करता है
  • ADAS (ऑप्शनल): ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा से जुड़ी अतिरिक्त सहायता देता है
  • AC केबिन: ड्राइवर को गर्म मौसम में आरामदायक सफर की सुविधा देता है

आयशर Pro X 3.5T EV के फीचर्स

  • D+2 फ्लैट और कनेक्टेड सीटिंग: इसमें ड्राइवर समेत तीन लोग बैठ सकते हैं
  • हिल होल्ड असिस्ट और क्रीप फंक्शन: ढलान और धीमी रफ्तार वाले ट्रैफिक में ट्रक चलाना आसान बनाते हैं
  • ड्राइवर स्टेट मॉनिटरिंग सिस्टम (DSMS) और कोलिजन वार्निंग: ये फीचर्स ड्राइवर की स्थिति और संभावित टक्कर से जुड़ी चेतावनी देने में मदद कर सकते हैं
  • फ्लैट फ्लोर केबिन: केबिन के अंदर ड्राइवर को एक जगह से दूसरी जगह जाने में आसानी होती है

कौन-सा इलेक्ट्रिक ट्रक 10 साल में पड़ेगा ज्यादा किफायती?

Montra Eviator E 350L की एक्स-शोरूम कीमत ₹16.00 लाख से ₹16.11 लाख तक है। वहीं, आयशर Pro X 3.5T EV की कीमत ₹16.99 लाख से ₹17.99 लाख तक जाती है। दोनों के टॉप मॉडल की कीमत की तुलना करें, तो Montra करीब ₹1.88 लाख सस्ती है। हालांकि, रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार बदल सकती है।

अब समझते हैं कि 10 साल तक इन दोनों इलेक्ट्रिक ट्रकों को चलाने पर कितना खर्च आ सकता है। नीचे दिया गया हिसाब एक अनुमान है। इसमें माना गया है कि दोनों ट्रक 10 साल में कुल 3 लाख किलोमीटर चलेंगे और उनका बिजली खर्च एक जैसा रहेगा। 

खर्चकाविवरण

Montra Eviator E 350L

आयशरPro X 3.5T EV

एक्स-शोरूम कीमत (टॉपमॉडल)

₹16.11लाख

₹17.99लाख

10साल का बिजली खर्च

₹6,20,928

₹6,20,928

10साल का सर्विस खर्च

₹15,000

₹10,000

बीमा, टैक्स और RTO

₹50,000

₹50,000

10साल का कुल खर्च

₹22,96,928

₹24,79,928

प्रति किमी खर्च (खरीद कीमत छोड़कर)

₹2.12

₹2.10

प्रति किमी कुल खर्च (खरीद कीमत सहित)

₹7.66

₹8.27

किस ट्रक पर कितना खर्च आएगा?

इस अनुमान से पता चलता है कि दोनों इलेक्ट्रिक ट्रकों को चलाने का खर्च लगभग बराबर है। आयशर Pro X 3.5T EV का प्रति किलोमीटर खर्च Montra से करीब ₹0.02 कम है। 3 लाख किलोमीटर की कुल दूरी पर यह अंतर लगभग ₹5,000 का होगा।

लेकिन जब ट्रक की खरीद कीमत को भी जोड़ते हैं, तो Montra Eviator E 350L किफायती विकल्प बनकर सामने आता है। ऊपर दी गई मान्यताओं के आधार पर, इसे खरीदने और 10 साल तक चलाने का कुल खर्च आयशर के मुकाबले करीब ₹1.83 लाख कम बैठता है।

वारंटी की तुलना

इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदते समय उसकी वारंटी पर ध्यान देना भी जरूरी है। इससे आपको पता चलता है कि वाहन और बैटरी पर कंपनी कितने समय या कितने किलोमीटर तक सुरक्षा देती है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रकों की वारंटी इस प्रकार है:

वारंटी का प्रकार

Montra Eviator E 350L

आयशर Pro X 3.5T EV

वाहन वारंटी

5 साल या1.75 लाख किमी

कंपनी/डीलर से पुष्टि करें

बैटरी वारंटी

5साल या 2 लाख किमी

5 साल या 1.5 लाख किमी

आपके काम के लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक ट्रक बेहतर रहेगा?

Montra Eviator E 350L और आयशर Pro X 3.5T EV, दोनों ही अपनी जगह अच्छे विकल्प हैं। आपके लिए कौन-सा ट्रक सही रहेगा, यह आपके बजट, सामान के प्रकार और रोजाना के रूट पर निर्भर करता है।

Montra Eviator E 350L चुनें, अगर

  • आप कम शुरुआती कीमत में इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदना चाहते हैं
  • आपको करीब 1.7 टन सामान ढोने के साथ 245 किमी की सर्टिफाइड रेंज चाहिए
  • आप डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑप्शनल ADAS जैसे फीचर्स चाहते हैं
  • आपका ज्यादातर काम शहर के अंदर और अच्छी सड़कों पर होता है

आयशर Pro X 3.5T EV चुनें, अगर

  • आपको करीब 11 फीट लंबा लोड डेक चाहिए, ताकि बड़े आकार का सामान आसानी से ले जा सकें
  • आपके रूट पर खराब सड़कें और स्पीड ब्रेकर ज्यादा हैं, जहां 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस उपयोगी हो सकता है
  • आप आयशर के सर्विस नेटवर्क और ब्रांड पर भरोसा करते हैं
  • आप अपने काम और रोजाना की दूरी के अनुसार 32 kWh या 40 kWh बैटरी विकल्प चुनना चाहते हैं

खरीदने से पहले दोनों ट्रक का टेस्ट ड्राइव जरूर लें। अपने असली रूट पर लोड के साथ चलाकर देखें और केवल सर्टिफाइड रेंज या शुरुआती कीमत के आधार पर फैसला न करें। साथ ही अपने शहर के सर्विस सेंटर, चार्जिंग सुविधा, फाइनेंस की शर्तों और ऑन-रोड कीमत की जानकारी भी लें।

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now