Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
24 Sep 2023
Automobile

टाटा के टॉप 5 मिनी टिपर : कम लागत में ज्यादा मुनाफा, कारोबार में जबरदस्त इजाफा

By News Date 24 Sep 2023

टाटा के टॉप 5 मिनी टिपर : कम लागत में ज्यादा मुनाफा, कारोबार में जबरदस्त इजाफा

इन मिनी टिपर्स में हैं तकनीकी समाधान वाले शानदार स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स 

इंडियन कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स शीर्ष स्थान पर है। ट्रक बनाने में तो इस कंपनी को जैसे महारत ही हासिल है। इसके सभी कैटेगरी के ट्रक विश्वस्तरीय तकनीक से निर्मित होते हैं, इसीलिए देश के लाखों ग्राहकों का भरोसा टाटा पर सबसे ज्यादा टिका है। टाटा हाउस से आने वाले ये मिनी टिपर्स भी खासे लोकप्रिय हैं। इसकी SK और LPK सीरीज के मिनी टिपर्स की मांग 2023 में लगातार बनी हुई है। टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित भारत के टॉप 5 मिनी टिपर इंट्रा सिटी और इंटरसिटी माल सप्लाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  कम लागत और लो मेंटेनेंस के कारण टाटा हाउस के इन टॉप 5 मिनी टिपर्स से कमाई भी ज्यादा होती है। ये आपके ट्रांसपोर्ट कारोबार में जबरदस्त मुनाफा प्रदान करते हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर इस आर्टिकल में आपको टाटा के टॉप मिनी टिपर टाटा 612 एसके, टाटा 712 एसके, टाटा 1216 एलपीके, टाटा 610 एसके और टाटा 912 एलीपीके के बारे में इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि के साथ पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढे़ें और अपना पसंदीदा मिनी टिपर्स खरीद कर ट्रांसपोर्ट कारोबार शुरू करें, आपकी अधिक कमाई भी होगी और ईंधन की ज्यादा बचत भी मिलेगी।

क्यों है इन टिपर्स की सबसे ज्यादा मांग

टाटा हाउस से आने वाले टॉप 5 मिनी टिपर्स की मांग सीवी मार्केट में सबसे ज्यादा रहती है। इसकी खास वजह इनके तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स और वे फीचर्स हैं जो इन्हें अधिक उपयोगी और लाभप्रद साबित करते हैं। इन टिपर्स के बारे में पूरी जानकारी इस प्रकार है-:

1. टाटा 612 एसके टिपर

टाटा हाउस से आने वाला यह ट्रक मिनी टिपर कैटेगरी में ही आता है। इसमें 4SP BS6 Phase2 TCIC engine आता है। यह शक्तिशाली इंजन है। इससे 125 हॉर्स पावर मिलती है और यह 360 NM टॉर्क जनरेट करता है। इससे यह टिपर त्वरित गति से कार्य करता है और ज्यादा पेलोड के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। कंपनी ने इसके इंजन को 280 mm डाया सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शन क्लच से लिंक किया है। इससे इंजन की परफॉर्मेंस बढ़ती है। टाटा 612 एसके ट्रक (टिपर) में G-550 टाइप का गियरबॉक्स मिलता है और यह टिपर 6950 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस मिनी टिपर की  पेलोड कैपेसिटी भी अधिक है। यह 6 चक्के का टिपर है। 60 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के कारण यह अच्छी माइलेज प्रदान करता है।

केबिन और फीचर्स

टाटा 612 एसके ट्रक (टिपर) का केबिन  बॉडी ऑप्शन में आता है। यह एसएफसी केबिन है। केबिन पूरी तरह से कंफर्टेबल है। इसमें पावर स्टीयरिंग आता है और इसका फ्रंट सस्पेंशन Parabolic Suspension with rubber और रियर सस्पेंशन Semi-Elliptical Leaf Spring with rubber के साथ आता है। यह टिपर 3305 एमएम व्हीलबेस के साथ निर्मित है। इसके फ्रंट और रियर टायर 7.50R16 16PR साइज में आते हैं।

कीमत

टाटा 612 एसके ट्रक (टिपर)  की कीमत 15.62 लाख रुपये से 17.46 लाख रुपये है। इसकी ऑन रोड प्राइस आप ट्रक जंक्शन की विजिट कर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

2. टाटा 712 एसके टिपर

टाटा 712 एसके मिनी टिपर का इंजन हाई पावर वाला इंजन है जो 300 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी पावर 125 hp है। यह टिपर GB- 550 गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका ग्रॉस व्हीकल वेट 7490 किलोग्राम है। 36 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी के कारण यह फ्लाईओवर एवं अन्य कठिन मार्गों से सहजता से गुजरता है। यह बढ़िया माइलेज प्रदान करता है और ईंधन की बचत कर प्रॉफिट बढ़ाता है।

केबिन एवं फीचर्स

टाटा 712 एसके टिपर का केबिन एसएफसी केबिन के रूप में दिया गया है। यह केबिन स्पेसियस होने से ड्राइवर को थकान नहीं होती। केबिन में आपको टेलीमैटिक्स सिस्टम मिलता है। इस टिपर में ऐयर ब्रेक आते हैं। इसका  फ्रंट और रियर सस्पेंशन Semi Elliptical Leaf spring के रूप में आता है। इसके फ्रंट और रियर टायर Radial 7.5 R 16 साइज में दिए गए हैं जो सड़क पर अच्छी पकड़ रखने वाले मजबूत टायर हैं। यह टिपर 3400 एमएम व्हीलबेस में आता है।

कीमत

टाटा 712 एसके टिपर की प्राइस 16.36 लाख रुपये से 16.46 लाख रुपये है। इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को देखते हुए यह कीमत अफोर्डेबल ही कही जा सकती है।  

वेरिएंट्स

टाटा 712 एसके टिपर के वेरिएंट्स में टाटा 712 एसके 3400/ सीबीसी,  में टाटा 712 एसके 3400/एचडीएलबी हैं।

3. टाटा 1216 एलपीके टिपर

टाटा 1216 एलपीके टिपर भी टाटा के बेस्ट मिनी टिपर में शामिल है। यह टिपर 3.3L NG BS6 Engine टेक्निक के पावरफुल इंजन के साथ निर्मित है। इंजन बीएस फेज 2 नॉर्म्स के अनुसार निर्मित है। यह  टिपर 160 hp पावर और 475 Nm हाई टॉर्क जनरेट करता है। इससे इसमें भारी लोड को वहन करने के साथ बेहतर प्रदर्शन की ताकत आती है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 120 लीटर है। टाटा 1216 एलपीके टिपर 12,990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इसमें 0.43 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी मिलती है। इस टिपर में पावर स्टीयरिंग मिलता है वहीं गियर सिस्टम GB 550 टाइप है। यह ईंधन बचत के साथ बढ़िया माइलेज प्रदान करता है।

केबिन और अन्य फीचर्स

टाटा 1216 एलपीके टिपर का केबिन बॉडी ऑप्शन के साथ है। यह एलपीटी टाइप का केबिन है जो कंफर्ट प्रदान करता है। केबिन में टेलीमैटिक्स फीचर्स आता है। ड्राइवर के अलावा 2 अन्य पैसेंजर की आरामदायक सीटें हैं। इसमें आपको ऐयर ब्रेक मिलते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Parabolic Suspension और रियर सस्पेंशन Semi Elliptical Leaf Spring के साथ आता है।  6 चक्के का यह टिपर 8.25 R 20 -16 PR फ्रंट एवं रियर टायर साइज के साथ आता है।

कीमत

टाटा 1216 एलपीके टिपर को आप 22.43 लाख रुपये से 22.53 लाख रुपये कीमत रेंज के अंदर खरीद सकते हैं।

4. टाटा 610 एसके टिपर

टाटा का यह मिनी टिपर शक्तिशाली इंजन और तकनीकी समाधान वाले स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। इसका इंजन 4SPCR BS6 है। यह इंजन 100 hp पावर और 300 Nm की हाई टॉर्क के साथ आता है। इससे यह टिपर बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें 40 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी मिलती है। इसका जीवीडब्ल्यू 6250 किलोग्राम एवं पेलोड कैपेसिटी 4400 किलोग्राम है। टाटा 610 एसके टिपर में 550, 5 Speed, Manual Synchromesh टाइप का गियरबॉक्स है। वहीं यह टिपर पावर स्टीयरिंग एवं मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Vacuum assisted H2LS auto slack adjuster ब्रेक मिलते हैं। वहीं इसका फ्रंट सस्पेंशन Semi elliptical leaf spring, hydraul और रियर सस्पेंशन Parabolic leaf spring, hydraulic के रूप में आता है।

केबिन एवं मेन फीचर्स

टाटा 610 एसके मिनी टिपर का केबिन डेक बॉडी ऑप्शन में आता है। यह चेचिस के साथ है। वहीं डे टाइप केबिन है। इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 1 अन्य पैसेंजर के लिए कंफर्टेबल सीट आती है। इसके अलावा इसमें टेलीमैटिक्स सुविधा और ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम आता है। ड्राइवर की सीट एडजस्टेबल है। इससे थकान महसूस नहीं होती। यह टिपर 3305 एमएम व्हीलबेस के साथ निर्मित है। इसके फ्रंट और रियर टायर 7.50-16 16 साइज में आते हैं। ये टायर मजबूत और सड़क पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

कीमत

टाटा 610 एसके टिपर की कीमत 15.52 लाख रुपये से 16.27 लाख रुपये तक है। यह कीमत कंपनी ने इसकी जरूरतों और सुविधाओं को देखते हुए तय की है। 

5. टाटा 912 एलपीके टिपर

टाटा 912 एलपीके टिपर भारत के बेस्ट मिनी टिपर में आता है। इसका इंजन 3.3NG BS6 Engine In line water टेक्निक का इंजन है। यह बीएस फेज 2 नॉर्म्स में आता है। इसकी पावर 125 hp है वहीं इससे 390 nm टॉर्क जनरेट होता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 90 लीटर है। इससे यह बेहतर 7-9 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है वहीं इससे ईंधन की बचत मिलती है। इस टिपर की जीवीडब्ल्यू 9600 किलोग्राम है। इसमें आपको GBS-40 5 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स मिलता है। टाटा 912 एलपीके टिपर का स्टीयरिंग Tilt & Telescopic Power Steering (Dia - 426) के रूप में आता है। इस टिपर में फ्रंट और रियर सस्पेंशन Semi elliptical Leaf spring के रूप में आता है।

केबिन और फीचर्स

टाटा 912 एलपीके टिपर में आपको डेक बॉडी विकल्प में केबिन मिलता है। इसमें चेचिस विद केबिन है। यह डे प्रकार का कंफर्टेबल केबिन आता है। इसमें आपको ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट के अलावा 1 अन्य पैसेंजर की सीट भी मिलती है। वहीं ड्राइवर डिस्प्ले सिस्टम आता है। इस टिपर का व्हीलबेस 2275 एमएम आता है। यह टिपर 8.25 x 16 -16 साइज के फ्रंट एवं रियर टायर के साथ आता है।

कीमत

टाटा 912 एलपीके टिपर की कीमत 18.64 लाख रुपये से 20.42 लाख रुपये है। इसकी ऑन रोड प्राइस ट्रक जंक्शन पर विजिट कर पता की जा सकती है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us