Saurjesh Kumar

नॉर्मल पेट्रोल V/S E20 पेट्रोल : जानें किस पेट्रोल से होगी हर महीने हजारों रुपए की बचत

Truck Junction Google News
नॉर्मल पेट्रोल V/S E20 पेट्रोल : जानें किस पेट्रोल से होगी हर महीने हजारों रुपए की बचत
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

नॉर्मल पेट्रोल V/S E20 पेट्रोल : जानें किस पेट्रोल से होगा ज़्यादा फायदा और हजारों रुपए की बचत

हर वाहन चालक चाहता है कि उसकी गाड़ी का पेट्रोल खर्चा कम हो जाए। इसके लिए वह हमेशा नई तकनीक या जुगाड़ की खोज में रहता है। कभी-कभी वह लोगों के नुस्खों को अपनाकर गाड़ी में नुकसान करा लेता है। अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल का खर्च कम करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहां आपको नॉर्मल पेट्रोल और E20 पेट्रोल के बीच अंतर को बताया गया है। जिससे आप अपनी गाड़ी के लिए सही फ्यूल का चयन करने के बारे में जागरूक होंगे।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

अब फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों का भविष्य

आजकल फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों की चर्चा ऑटोमोबाइल सेक्टर का हर व्यक्ति कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 1 से 3 फरवरी तक भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का शानदार आयोजन किया गया है। इसमें प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों व बैटरी निर्माता कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस एक्सपो में फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों ने जमकर सुर्खियां बटोरी। इंडस्ट्री के दिग्गजों के अनुसार ऑटोमोबाइल सेक्टर में सफलता के लिए फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों के निर्माण को बढ़ावा देना होगा। सरकार भी पेट्रोलियम पदार्थों की निर्भरता दूसरों देशों पर कम करने के लिए फ्लेक्स फ्यूल को बढ़ावा दे रही है। पेट्रोल में इथेनॉल या मेथेनॉल को मिक्स करके फ्लेक्स फ्यूल तैयार किया जाता है।

जानिए, क्या है E20 पेट्रोल

यह सामान्य पेट्रोल ट्रक का ही एक फॉर्मेट है और सामान्य पेट्रोल की तुलना में सस्ता होता है। E20 पेट्रोल में 80 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल व 20 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण होता है। इथेनॉल से चलने वाले वाहन जहां कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करते हैं वहीं इसके उपयोग जहां वाहन मालिक हर महीने हजारों रुपए बचा सकता है। इथेनॉल एक नया ईंधन है जो विदेशी तेल पर देश की निर्भरता को कम करने और वायु गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है। साथ ही सरकार भी अरबों रुपए बचा सकती है। सरकार जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इसे बायो फ्यूल के रूप में प्रोत्साहित कर रही है। आने वाले दिनों में E20 पेट्रोल को E50 पेट्रोल में बदला जाएगा।

एक लीटर में E20 पेट्रोल से कितनी होगी बचत

जियो-बीपी देश की पहली कंपनी है जिसने इथेनॉल मिक्स पेट्रोल को बिक्री के लिए उतारा है। E20 पेट्रोल चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर बिकना भी शुरू हो गया है। इसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल व 20 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण है। देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों पेट्रोल का भाव करीब 96.72 रुपए है। इस हिसाब से 80 प्रतिशत पेट्रोल की कीमत 77.37 रुपए हो जाती है। वहीं, इथेनॉल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर तक है। 20 प्रतिशत इथेनॉल की कीमत 11 रुपए हुई। इस प्रकार एक लीटर E20 पेट्रोल में 77.37 रुपए का सामान्य पेट्रोल व 11 रुपए का इथेनॉल शामिल है। इस प्रकार E20 पेट्रोल की कीमत 88.37 रुपए हो जाती है। यानी एक लीटर पेट्रोल पर 8.35 रुपए की बचत की जा सकती है। अभी E20 पेट्रोल प्रचलन में है लेकिन भविष्य E50 पेट्रोल भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा जिसमें 50 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल और 50 प्रतिशत इथेनॉल मिक्स होगा। इसके उपयोग से और भी ज्यादा फायदा होगा। 

भारत में हर साल इतनी होती है पेट्रोलियम पदार्थों की खपत

भारत में प्रतिदिन 5 मिलियन बैरल पेट्रोलियम पदार्थों की खपत होती है। तेल खपत के मामले में अमेरिका व चीन के बाद भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत तेल आयात करता है। भारत सरकार को हर साल तेल आयात का भुगतान करने के लिए बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल अमेरिका ने 19 मिलियन बैरल, चीन ने 14 मिलियन बैरल तथा भारत ने 5 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल की खपत की। 2012 से 2022 के बीच अमेरिका में तेल के उपयोग में केवल नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि चीन और भारत के तेल उपयोग में क्रमशः 42 और 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

 

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

अशोक लेलैंड 1920 4x2 भारत में कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मुंबई उपनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ठाणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पालघर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिलवासा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*