राकेश खंडेलवाल

ओमेगा सेकी का दुबई में बड़ा निवेश: $25 मिलियन से बनेगा पहला विदेशी EV प्लांट

Truck Junction Google News
ओमेगा सेकी का दुबई में बड़ा निवेश: $25 मिलियन से बनेगा पहला विदेशी EV प्लांट
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

2025 के अंत तक शुरू होगा प्रोडक्शन, मध्य-पूर्व और अफ्रीका पर फोकस

भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने वैश्विक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दुबई में अपना पहला विदेशी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) असेंबली प्लांट लगाने की घोषणा की है। कंपनी अगले पांच वर्षों में 25 मिलियन डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ डॉलर) का निवेश करेगी। इस पहल से OSM अब भारत से बाहर भी अपनी पहुंच बढ़ा रहा है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

जेबेल अली फ्री ज़ोन में बनेगा हाई-टेक प्लांट

ओमेगा सेकी मोबिलिटी दुबई के जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) में 42,000 वर्ग फुट में यह अत्याधुनिक प्लांट स्थापित करेगी। यह जाफज़ा की पहली ईवी असेंबली यूनिट होगी। यह प्लांट 2025 के अंत तक परिचालन शुरू करेगा और यहां से OSM के इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों का निर्माण होगा। साथ ही कलपुर्जों के भंडारण और वितरण का काम भी यहीं से होगा।

मध्य-पूर्व और अफ्रीका बाजार पर फोकस

ओएसएम का यह निवेश मुख्य रूप से मध्य पूर्व और अफ्रीका के निर्यात बाजारों को लक्ष्य करेगा। पहले चरण में यह प्लांट 100 से अधिक नौकरियां सृजित करेगा। OSM के संस्थापक और अध्यक्ष उदय नारंग के अनुसार, "दुबई का यह लोकेशन 2 अरब से अधिक उपभोक्ताओं तक बेजोड़ कनेक्टिविटी देता है, जो हमारे स्वच्छ गतिशीलता समाधानों के लिए गति, पैमाना और स्थिरता सुनिश्चित करेगा।"

EV के साथ सीएनजी मॉडल की भी योजना

हालांकि फोकस फिलहाल EV पर है, लेकिन कंपनी चुनिंदा अफ्रीकी बाजारों में CNG-संचालित मॉडल भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। ओएसएम की प्रोडक्ट लाइन में OSM Rage+ Cargo और OSM Stream Passenger Three-Wheeler जैसे मॉडल शामिल हैं, जिनकी रेंज 270 किमी तक है और इनमें फास्ट चार्जिंग, बैटरी स्वैपिंग और IoT-एनेबल्ड फ्लीट ट्रैकिंग की सुविधा है।

 MENA EV बाजार में तेजी

डीपी वर्ल्ड जीसीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी, अब्दुल्ला अल हाशमी, के अनुसार MENA (मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका) का EV बाजार 2029 तक $14.5 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में OSM का यह निवेश सही समय पर लिया गया एक बड़ा कदम है, जो इसे इस विशाल बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगा। यह भारत की 'मेक इन इंडिया' पहल को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देगा।

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
राजनंदगांव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दुर्ग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बेमेतरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कवर्धा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*