नया उपयोगकर्ता

200 से 300 KM रेंज वाले टॉप इलेक्ट्रिक ऑटो, जानें कीमत, रेंज और फीचर्सपियाजियो आपे ई-सिटी स्वैप की कीमत और रेंज: कारोबार के लिए कैसा है यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा?Mahindra Bolero Maxx Pik-Up 1.3 की कीमत, माइलेज और लोडिंग कैपेसिटी की पूरी जानकारीमहिंद्रा और Uber की साझेदारी, अगले 12 महीनों में सड़कों पर उतरेंगे 5,000 इलेक्ट्रिक ऑटोमहिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने जीता अर्थशॉट प्राइज़ 2026, मिलेंगे 10 लाख पाउंडMontra Super Auto का नया वेरिएंट लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 180Km से ज्यादाMahindra Treo Yaari खरीदने से पहले जान लें ये 7 बातें: बैटरी, चार्जिंग और मेंटेनेंसअशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर vs आयशर प्रो 2055: शहर और हाईवे के लिए कौन-सा LCV खरीदें?
राकेश खंडेलवाल
01 मई 2025

इंटीग्रेटेड पावर कन्वर्टर तकनीक के लिए ओमेगा सेकी और एर्गन लैब्स में साझेदारी

आईपीसी तकनीक सबसे पहले L5 पैसेंजर तीन-पहिया इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में होगी लागू

ओमेगा सेकी प्राइवेट लिमिटेड (OSPL) और इंजीनियरिंग-आधारित स्टार्टअप एर्गन लैब्स ने भारत के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बाजार में तकनीकी क्रांति लाने के लिए ₹50 करोड़ की रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत ओमेगा सेकी, एर्गन लैब्स की अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड पावर कन्वर्टर (IPC) तकनीक को अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स में एकीकृत करेगा।

यह तकनीक सबसे पहले L5 पैसेंजर सेगमेंट यानी तीन-पहिया इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में लागू की जाएगी, जिसकी 2,000 इकाइयां वित्तीय वर्ष 2026 में भारत भर में लॉन्च की जाएंगी। साझेदारी का उद्देश्य पारंपरिक इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम को इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस में बदलना है, जिससे एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

आईपीसी तकनीक से मिलेंगे ये लाभ

इंटीग्रेटेड पावर कन्वर्टर (IPC) तकनीक ऑन-बोर्ड चार्जर और मोटर कंट्रोलर को एक ही यूनिट में जोड़ती है। कंपनियों का दावा है कि इस प्रणाली से 30% बेहतर ग्रेडेबिलिटी, 50% फास्ट चार्जिंग समय और 30% कम लागत प्राप्त होती है, जिससे यह व्यावसायिक उपयोग के लिए अधिक आकर्षक और किफायती बन जाती है।

अगला कदम 500 किलोग्रोम पेलोड में L5 कार्गो ईवी का डवलपमेंट

दोनों कंपनियां अब 500 किलोग्राम से अधिक भार वहन करने में सक्षम L5 कार्गो ईवी विकसित करने पर भी काम कर रही हैं, जिसका उद्देश्य डीजल आधारित लोड कैरियर्स को प्रतिस्थापित करना है। इस पहल का मुख्य फोकस उन बाजारों पर होगा जहां अभी भी पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों का वर्चस्व है।

परीक्षण और प्रमाणन प्रक्रिया

एर्गन लैब्स के सीईओ अश्विन रामानुजम ने इस साझेदारी को कंपनी के पावरट्रेन नवाचार मिशन में "एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने IPC तकनीक का 50,000 किलोमीटर से अधिक का ऑन-रोड परीक्षण पूरा कर लिया है और प्रमाणन प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जो एक महीने के भीतर पूर्ण हो जाएगी।

एर्गन लैब्स के सलाहकार बोर्ड में शामिल होंगे नारंग

इस साझेदारी के हिस्से के रूप में, ओमेगा सेकी के संस्थापक और अध्यक्ष उदय नारंग ने एर्गन लैब्स में रणनीतिक निवेश किया है और वे कंपनी के सलाहकार बोर्ड में भी शामिल होंगे। यह दोनों कंपनियों के बीच दीर्घकालिक सहयोग और विश्वास को दर्शाता है।

बढ़ता भारतीय ईवी बाजार

भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट हाल के वर्षों में विशेष रूप से वाणिज्यिक अनुप्रयोगों में तेजी से बढ़ा है। सरकार की ईवी अनुकूल नीतियां, पर्यावरणीय चिंताएं और आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने की योजनाओं ने इस वृद्धि को प्रोत्साहित किया है। रैपिडो, ओला और उबर जैसे एग्रीगेटर्स की भागीदारी से L5 सेगमेंट में मांग और भी अधिक बढ़ी है।

कंपनियों के बारे में

एर्गन लैब्स : हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पावरट्रेन तकनीक में विशेषज्ञता रखने वाला एक भारतीय स्टार्टअप, जो स्मार्ट चार्जिंग और हाई परफॉर्मेंस सॉल्यूशन प्रदान करता है।

ओमेगा सेकी प्राइवेट लिमिटेड (OSPL) : एंग्लियन ओमेगा ग्रुप की एक इकाई, जो इलेक्ट्रिक पैसेंजर और कार्गो थ्री-व्हीलर सेगमेंट में अपना दायरा तेजी से बढ़ा रही है।

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now