राकेश खंडेलवाल

2500 महिलाओं को कम दाम में मिलेंगे पिंक ऑटो, सरकारी बैंक से सस्ता लोन भी मिलेगा

Truck Junction Google News
2500 महिलाओं को कम दाम में मिलेंगे पिंक ऑटो, सरकारी बैंक से सस्ता लोन भी मिलेगा
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

ओमेगा सेकी मोबिलिटी नारी शक्ति के साथ मिलकर महिलाओं के लिए 2,500 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो तैनात करेगी

पिंक ऑटो रिक्शा का कॉन्सेप्ट कुछ समय में काफी लोकप्रिय हुआ है। देश के प्रमुख महानगरों में पिंक ऑटो रिक्शा का क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में देश के प्रमुख ईवी मेकर ने अपनी सामाजिक पहल के तहत 2500 महिलाओं को पिंक ऑटो उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस पहल की खास बात यह है कि महिलाओं को इस पिंक ऑटो पर सरकारी बैंकों से सस्ता लोन भी मिल सकेगा। जो महिलाएं अपने दम पर कुछ करना चाहती हैं और कुछ ज्यादा कमाना चाहती हैं तो वे इस पहल का लाभ ले सकती हैं। आइए, इस खबर के बारे में विस्तार से जानें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ओमेगा सेकी मोबिलिटी की पहल

महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने नारी शक्ति महिला कल्याण ट्रस्ट के साथ मिलकर एक अहम पहल शुरू की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी देशभर में 2,500 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा (पिंक ऑटो) महिला चालकों को उपलब्ध कराएगी। यह परियोजना OSM की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना का हिस्सा है और इसका उद्देश्य महिलाओं को न केवल रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है, बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बनाना भी है। हाल ही में दिल्ली में इस योजना की औपचारिक शुरुआत की गई, जिसमें 500 महिला चालकों को पिंक ऑटो की पहली खेप सौंपी गई।

महिलाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे किफायती, सुरक्षित और टिकाऊ ऑटो रिक्शा

ओमेगा सेकी मोबिलिटी की ओर से जो ऑटो रिक्शा महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं वे कई खूबियों से लैस है। इन इलेक्ट्रिक ऑटो की ऑन-रोड कीमत ₹2,59,999 (दिल्ली) है। ये वाहन महिलाओं को केवल 1% ब्याज दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएनजी ऑटो के मुकाबले इनकी रनिंग कॉस्ट सिर्फ एक-चौथाई होगी। वाहन में GPS, इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएं होंगी। इन वाहनों पर एक प्रमुख सरकारी बैंक से वाहन कर्ज के ब्याज पर एक प्रतिशत की सब्सिडी भी मिलेगी।

कंपनी से मिलेगा पूरा सपोर्ट

ओमेगा सेकी मोबिलटी का कहना है कि हर वाहन के साथ महिलाओं को ड्राइविंग ट्रेनिंग, वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण और फुल-सर्विस सपोर्ट भी मिलेगा। इसके लिए कंपनी ने एक AI-आधारित स्मार्ट चैटबॉट भी विकसित किया है जो रियल-टाइम सर्विस और जानकारी देगा। 

दिल्ली-एनसीआर से परियोजना की शुरुआत

इस परियोजना की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर से की गई है, जिसके बाद इसका विस्तार बैंगलुरु, उत्तरी कर्नाटक और चेन्नई जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। इन इलेक्ट्रिक ऑटो को शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। हर वाहन एक बार चार्ज करने पर लगभग 90 किलोमीटर की रेंज देता है और इसमें बैटरी स्वैपिंग सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसके लिए ओएमएम ने सन मोबिलिटी के साथ समझौता किया है।

महिलाओं को वाहन नहीं, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का अवसर मिला

ओएसएम के चेयरमैन उदय नारंग के अनुसार, "नारी शक्ति के साथ हमारी साझेदारी केवल सीएसआर गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक प्रयास है। हम इन महिलाओं को सिर्फ वाहन नहीं दे रहे, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का अवसर दे रहे हैं।"

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। प्रमुख ईवी मेकर में महिंद्रा, कायनेटिक, बजाज, पियाजियो, ओएसएम, यूलर, अल्टिग्रीन आदि शामिल है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक टिपर से लेकर इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तक विभिन्न ईवी श्रेणियां शामिल है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर बेस्ट ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
बाराबंकी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
उन्नाव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कानपुर नगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायबरेली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सीतापुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हरदोई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*