Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
01 Sep 2023
Automobile

ओएसएम मौसे : फ्यूचरिस्टिक स्टाइल वाला भारत का पहला AC3 व्हीलर

By News Date 01 Sep 2023

ओएसएम मौसे : फ्यूचरिस्टिक स्टाइल वाला भारत का पहला AC3 व्हीलर

जानें, ओएसएम मौसे थ्री व्हीलर की सभी मुख्य खासियतें

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स स्वच्छ पर्यावरण के लिए सबसे बेहतर और अनुकूल होते हैं। इन वाहनों से किसी प्रकार का प्रदूषण वातावरण में नहीं फैलता और शांत-सुखद सफर होता है। यही कारण है कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का चलन दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। वैकल्पिक ईंधन के बेस्ट विकल्प के तौर पर ईवी का इस्तेमाल सबसे अधिक थ्री व्हीलर कैटेगरी के अंतर्गत हो रहा है। कार्गो और पैसेंजर दोनों श्रेणियों में ई- थ्री व्हीलर के एक से बढ़कर एक नये मॉडल सीवी मार्केट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा इनोवेशन सवारी वाले ई- ऑटो रिक्शा या थ्री व्हीलर में किए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा इस कैटेगरी के वाहनों को ग्राहक और पैसेंजर दोनों के लिए आकर्षक बनाया जा सके। यही नहीं अब तो न्यू जनरेशन की पसंद के हिसाब से कंपनियां इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में फ्यूचरिस्टिक स्टाइल का लुक भी देने लगी हैं। भारत की प्रसिद्ध थ्री व्हीलर निर्माता OSM कंपनी ने ई- थ्री व्हीलर का लेटेस्ट मॉडल पेश किया है जो ओएसएम मौसे  थ्री व्हीलर नाम से है। इसे कार जैसी शेप में तैयार किया गया है। कम कीमत, कम लागत, बेस्ट डिजायन वाला यह थ्री व्हीलर 950 kg जीवीडब्ल्यू और 500 kg कर्ब वेट में आता है। यह ई- 3 व्हीलर ईंधन की बचत प्रदान करने के साथ अधिक पेलोड कैपेसिटी वाला है। आपने अभी तक अपना कोई बिजनेस शुरू नहीं किया है तो osm muse 3 wheeler आज ही अपने घर ले आइए। यह आपको हर दिन अच्छी कमाई कराएगा। यहां ट्रक जंक्शन पर इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत आदि के बारे में फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे लाइक और शेयर  करें।

क्यों है ओएसएम मौसे की सबसे ज्यादा डिमांड?

थ्री व्हीलर कैटेगिरी के इलेक्ट्रिक वाहन ओएसएम muse की वर्ष 2023 में तेजी से मांग बढ़ी है और आने वाले दिनों में इसकी अच्छी डिमांड एवं बिक्री की उम्मीद है। इसकी मुख्य वजह इसके खास स्पेसिफिकेशन्स, बेहतर फीचर्स, कम कीमत, हाई माइलेज आदि हैं जो इस प्रकार हैं-:

मोटर और बैटरी कैपेसिटी बढ़िया

ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी शानदार है। इसमें 8kwh कैपेसिटी वाली मोटर होने से हाई आउटपुट मिलता है। इसमें जीरो टेलपाइप एमिशन इंजन नॉर्म्स दिया गया है।

गुड बॉडी लुकिंग

ओएसएम मौसे 3 व्हीलर को कंपनी ने बेहतर तरीके से डिजायन किया है। इसकी विंडशील्ड पर बड़ी स्क्रीन है। वहीं फ्यूचरिस्टिक स्टाइल में केबिन विंडों एवं पैसेंजर सीट्स के दोनों ओर की विंडों पर मजबूत एवं आकर्षक शीशे लगाए गए हैं। इससे इस थ्री व्हीलर का बॉडी डिजायन कार जैसा दिखाई देता है।

सीटिंग कैपेसिटी और हाई रेंज

ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर के अलावा 3 पैसेंजर की है। वहीं इससे ज्यादा भी सवारी इसमें ले जाई जा सकती है। ज्यादा पेलोड के बावजूद यह अच्छी रेंज प्रदान करता है जो सिंगल चार्ज में 150 km तक मिलती है। वहीं इसकी अधिकतम स्पीड 50 kmph रखी गई है।

व्हीलबेस और टायर

ओएसएम मौसे 3 व्हीलर का व्हीलबेस इसके टायरों और इसकी पेलोड क्षमता के अनुसार उपयुक्त है। यह इस थ्री व्हीलर को बेलेंस रखता है। इसके फ्रंट और रियर टायर लाॅन्ग लाइफ वाले एवं सड़क पर पकड़ रखने वाले हैं।

कम कीमत, कम लागत

ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की कीमत 4 लाख से 4.05 लाख रुपये तक है। इसकी ऑन रोड कीमत जानने के लिए आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कम समय में बैटरी फुल चार्ज

ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी अच्छी होने एवं इसकी बेस्ट क्ववालिटी के कारण यह मात्र 4 घंटे में ही फुल चार्ज की जा सकती है। इससे समय की बचत के साथ आपको ज्यादा कमाई करने का मौका मिलता है।

ओएसएम मौसे 3 व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q.1- ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की रेंज क्या है?

Ans- ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की रेंज 150 km प्रति चार्ज है।

Q.2- ओएसएम मौसे 3 व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- कंपनी के इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 950 किलोग्राम है।

Q.3- ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की बैटरी कितने समय में चार्ज होती है?

Ans- ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

Q.4- ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans- इस थ्री व्हीलर की सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर के अलावा 3 पैंसेंजर की है।

Q.5- ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की कीमत क्या है?

Ans- ओएसएम मौसे 3 व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 4 लाख रुपये से 4.05 लाख रुपये तक है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us