क्या आप स्वरोजगार के लिए कोई ऐसा बेस्ट थ्री व्हीलर खरीदना चाहते हैं, जो कम लागत में ज्यादा कमाई से आपकी आमदनी बढ़ा सके? यदि हां, तो आपको भारत की जानी-मानी थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी ओएसएम और अल्टिग्रीन के लेटेस्ट थ्री व्हीलर के बारे पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। ये दोनों कंपनियां थ्री व्हीलर सेगमेंट में एक से बढ़ कर एक शानदार मॉडल ऑटो बाजार में पेश करती रहती हैं। ग्राहकों के बीच इनकी विश्वसनीयता वर्षों से बनी हुई है। इनके प्रोडक्ट कंपनी के दावों पर पूरी तरह से खरे उतरते हैं। OSM कंपनी का Rage Plus थ्री व्हीलर और Altigreen कंपनी का NeEV High Deck थ्री व्हीलर ये दोनों ही बेस्ट कमर्शियल थ्री व्हीलर कैटेगरी में आते हैं। दोनों हाई टेक्नॉलोजी और लेटेस्ट फीचर्स के साथ निर्मित किए गए हैं। इनमें अल्टीग्रीन नीव ईवी हाई डेक का जीवीडब्ल्यू 950 किलोग्राम है और ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू 960 किलोग्राम है। इनकी पेलोड कैपेसिटी भी अन्य थ्री व्हीलर से कहीं ज्यादा आती है। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको इन दोनों थ्री व्हीलर्स की तुलना करके पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, इससे आप अपना बेस्ट थ्री व्हीलर आसानी से चुन सकेंगे।
ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर और अल्टिग्रीन नीव हाई डेक थ्री व्हीलर की मोटर और बैटरी बेस्ट क्वालिटी में आती है। इन दोनों की मोटर में अच्छा आउटपुट मिलता है। ओएसएम रेज प्लस की मोटर से 12 hp पावर मिलती है और 625 Nm टॉर्क जनरेट करता है और इसकी बैटरी कैपेसिटी 10.8 kwh है। वहीं दूसरी ओर अल्टिग्रीन नीव हाई डेक थ्री व्हीलर में Zero Tailpipe इंजन नॉर्म्स के साथ 3 फेज की इलेक्ट्रिक मोटर आती है। यह मोटर 11 hp पावर प्रदान करती है और इससे 45 Nm टॉर्क जनरेट होता है। इसकी बैटरी की क्षमता 11 kwh है।
ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर की शानदार रेंज है। यह सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर तक चल सकता है। इसे मात्र 3 से 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। उधर अल्टिग्रीन नीव हाई डेक थ्री व्हीलर की रेंज सिंगल चार्ज में 151 km है। इसकी बैटरी भी फास्ट चार्ज होती है।
ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर में Hydraulic Drum brakes ब्रेक आते हैं। इसमें फ्रंट सस्पेंशन Helical spring + Dampener और रियर सस्पेंशन Independent rear suspension आता है। वहीं अल्टिग्रीन नीव हाई डेक में Hydraulic Disc/Drum Brakes और Mechanical Lever Type पार्किंग ब्रेक आते हैं। इसमें फ्रंट सस्पेंशन Helical Spring Damper Hydraulic Shock Absorber और रियर सस्पेंशन Rigid Axle With Leaf Spring टाइप आता है।
ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर में Manual Boost Mode गियरबॉक्स आता है और इसका ट्रांसमिशन PT Gear with Differential (Integrant) टाइप है। वहीं अल्टिग्रीन नीव हाई डेक थ्री व्हीलर में Fixed Ratio; single-gear का गियरबॉक्स और Handle bar type स्टीयरिंग आता है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है।
ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर का व्हीलबेस 2120 MM है, जो इसे संतुलित ड्राइविंग प्रदान करता है। इसके टायर कंफर्टेबल हैं। वहीं अल्टिग्रीन नीव हाई डेक का व्हीलबेस भी एकदम सही है जो इसे कंट्रोल करने में सहायक है। इसमें 145 R 12 LT 8 PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं।
ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर और अल्टिग्रीन नीव हाई डेक की कीमत की तुलना करें, तो ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर की प्राइस 3.40 लाख रुपये से 3.70 लाख रुपये है। वहीं अल्टिग्रीन नीव हाई डेक थ्री व्हीलर की कीमत 4.07 लाख रुपये से 4.12 लाख रुपये रखी गई है।
Ans ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू 960 किलोग्राम है, जो ज्यादा है।
Ans इनमें ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर सस्ता है, इसका एक्स शोरूम प्राइस 3.40 लाख से 3.70 लाख रुपये है।
Ans- इनमें अल्टिग्रीन नीव हाई डेक थ्री व्हीलर की रेंज सिंगल चार्ज में 151 km आती है, यह ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर से ज्यादा है।
Ans- इनमें ओएसएम थ्री व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी 10.8 kwh है। वहीं अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर की बैटरी 11 kwh है।
Ans- इनमें ओएसएम रेज प्लस में ज्यादा टॉर्क जनरेट होता है, जो 625 NM है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT