user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर : एक बार चार्ज में 250 किलोमीटर तक दौड़े

Posted On : 22 April, 2023

जानें, इस थ्री व्हीलर की  सभी खासियतें जो बनाती हैं इसे सबसे बेस्ट

भारत में थ्री व्हीलर एक ऐसा परिवहन का साधन है जो कम बजट में उपलब्ध होता है। यह यात्री भार और ई-कॉमर्स पार्सल, मार्केट लोड एवं अन्य लॉजिस्टिक्स के ट्रांसपोर्टेशन में खूब उपयोग किया जाता है। इसी के अनुसार कंपनी इनका निर्माण भी करती है। थ्री व्हीलर हल्का कमर्शियल व्हीकल होने के कारण अंतिम मील डिलीवरी का सबसे उपयुक्त संसाधन माना जाता है। भारतीय थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों में ओएसएम ब्रांड की खास पहचान है, इसके थ्री व्हीलर बेहतर तकनीकी समाधानों के साथ आपको देखने को मिल जाते हैं। इसका लेटेस्ट मॉडल ओएसएम विक्टर बेस्ट लोडिंग थ्री व्हीलर है। यह बैटरी से संचालित इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है। आप भी यदि इस थ्री व्हीलर को खरीदना चाहते हैं, तो यह 6 लाख रुपये से कम बजट दायरे में ही आपको उपलब्ध हो जाएगा।ओएसएम विक्टर 960 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू और 450 किलोग्राम पेलोड केपेसिटी के साथ आता है। इसे 2120 mm व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। यहां ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की अन्य स्पेसिफिकेशंस, इसके फीचर्स, माइलेज और कीमत आदि की जानकारी आपको ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की परफोर्मेंस

ओएसएम थ्री व्हीलर की परफोर्मेंस शानदार है। इसमें बैटरी से संचालित एक मजबूत मोटर देखने को मिल जाती है। इस मोटर की अधिकतम टॉर्क 430 nm है, जो कई प्रकार के कार्यों को आसानी से अंजाम दे सकता है। कंपनी के अनुसार इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद 250 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 47 kmph रखी गई है और इसके एक बार फुल चार्ज करने के लिए  6 घंटें का समय लगता है। 

अन्य स्पेसिफिकेशंस  और फीचर्स

ओएसएम विक्टर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में कंपनी ने कई आकर्षक फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का समावेश किया है। इनमें इसके शानदार ब्रेक फिसलन और दुर्घटनाओं से बचाव करते हैं। इसमें जो कुशल ट्रांसमिशन है उससे एक्स्ट्रा क्लच और गियर की जरूरत नहीं पड़ती। यह थ्री व्हीलर 9.2 प्रतिशत की ग्रेडेबिलिटी के कारण ऊबड़-खाबड़ रास्तों और ऊंचाई पर भी आसानी से ड्राइव हो सकता है। वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175 mm रखा गया है।

कंफर्टेबल केबिन

ओएसएम विक्टर का केबिन ड्राइवर के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और आरामदायक है। इसमें ड्राइवर के लिए एडजस्टेबल सीट देखने को मिल जाती है। इसके फ्रंट में वाइपर के साथ बड़ी विंडशील्ड आती है। केबिन के दोनो तरफ विंडोज पर मिरर लगे हुए है। इसके केबिन में आपको काफी अच्छा स्पेस भी देखने को मिल जाता है।

ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर प्राइस

ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम प्राइस 5.00 लाख से 5.60 लाख रुपये रखा गया है। इसे ऑनलाइन खरीदने के लिए ट्रक जंक्शन की वेबसाइट की विजिट करके आप असानी से खरीद सकते हैं।

Faq- ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-:

सवाल-1. ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब - कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 960 किलोग्राम है।

सवाल-2. ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता क्या है?
जवाब - ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की पेलोड केपेसिटी 450 किलोग्राम है।

सवाल-3. ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की बैटरी चार्ज होने नें कितना समय लेती है?
जवाब - ओएसएम के इस थ्री व्हीलर को एक बार फुल चार्ज करने के लिए 6 घंटे का समय लगता है।

सवाल-4. ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?
जवाब - भारत में ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की कीमत 5.00 लाख से 5.60 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है।

सवाल-5. ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?
जवाब - कंपनी के इस इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर में  सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us