दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और कमर्शियल वाहनों के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से दिल्ली कैबिनेट ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की 'परिवर्तन योजना' (PARIVARTAN Scheme) को मंजूरी दी है।
इस योजना का मुख्य लक्ष्य दिल्ली की सड़कों से पुराने, प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों और बसों को हटाकर उनकी जगह नए BS-VI (BS-6) या इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन (EV) को बढ़ावा देना है। इस योजना से दिल्ली-एनसीआर के लगभग 2.07 लाख वाणिज्यिक वाहन (Commercial Vehicle) मालिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
PARIVARTAN का पूरा नाम Program for Accelerated Renewal and Incentivisation of Vehicle Assets for Reducing Transport Air Pollution and Network Emission है।
यह केंद्र सरकार की एक विशेष पहल है, जिसे दिल्ली सरकार अपने राज्य में लागू कर रही है। इसके तहत BS-IV (BS-4) या उससे पुराने मानक वाले कमर्शियल वाहनों (ट्रक, टेम्पो, बसें) को बदलकर पर्यावरण-अनुकूल BS-VI CNG/डीजल या इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने पर वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है।
यह योजना विशेष रूप से कमर्शियल (व्यावसायिक) श्रेणी के वाहनों पर लागू की गई है:
दिल्ली सरकार ने वाहन की श्रेणी और ईंधन के प्रकार के आधार पर अलग-अलग लाभ निर्धारित किए हैं:
यह पूरी योजना केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी:
|
चरण |
प्रक्रिया |
|
स्टेप 1 |
MoRTH के आधिकारिक 'परिवर्तन / वाहन स्क्रैपिंग' पोर्टल पर अपने पुराने वाहन (BS-IV या उससे पुराना) का विवरण दर्ज करें। |
|
स्टेप 2 |
यदि वाहन स्क्रैप कर रहे हैं तो अधिकृत स्क्रैपर से Certificate of Deposit (CD) प्राप्त करें, या दिल्ली-एनसीआर के बाहर बेचने की स्थिति में एनओसी (NOC) की प्रक्रिया पूरी करें। |
|
स्टेप 3 |
नए BS-VI या EV कमर्शियल वाहन का चयन करें और डीलर के पास 'परिवर्तन योजना' के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करें। |
|
स्टेप 4 |
पोर्टल के माध्यम से 100% रोड टैक्स छूट, रजिस्ट्रेशन फीस माफी और OEM डिस्काउंट का दावा तुरंत बिलिंग के समय लागू हो जाएगा। |
|
स्टेप 5 |
5% ब्याज सबसिडी का लाभ स्वीकृत बैंक/एनबीएफसी के माध्यम से लोन की किश्तों (EMIs) में जोड़ दिया जाएगा। |
Q1. क्या यह योजना निजी कारों (Private Cars) के लिए भी है?
उत्तर: नहीं, परिवर्तन योजना मुख्य रूप से कमर्शियल वाहनों (ट्रक, टेम्पो, पिकअप और बसों) के लिए तैयार की गई है।
Q2. क्या दिल्ली में नया पेट्रोल या डीजल LGV (टेम्पो) खरीदा जा सकता है?
उत्तर: नहीं, इस योजना के तहत दिल्ली में नया Light Goods Vehicle (LGV) लेने पर केवल इलेक्ट्रिक वाहन (EV) ही खरीदा जा सकता है।
Q3. क्या मुझे अपने पुराने BS-IV ट्रक को कबाड़ में बेचना ही पड़ेगा?
उत्तर: नहीं, आप चाहें तो इसे दिल्ली-एनसीआर के बाहर नॉन-NCAP शहरों में बेच भी सकते हैं और नए BS-VI/EV वाहन पर योजना के लाभ ले सकते हैं।
Q4. इस योजना से वाहन चालकों को कुल कितना आर्थिक फायदा हो सकता है?
उत्तर: 10 साल तक 100% रोड टैक्स माफी, 100% रजिस्ट्रेशन फीस छूट, 8% OEM डिस्काउंट और 5% ब्याज सबसिडी मिलाकर एक कमर्शियल वाहन मालिक को लाखों रुपये की बचत होगी।