Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
10 Jan 2024
Automobile

पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा : अब नहीं होगी माइलेज की चिंता

By News Date 10 Jan 2024

पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा : अब नहीं होगी माइलेज की चिंता

जानें पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा के बारे में, वाहन की खासियत और कीमत

3 व्हीलर ऑटो रिक्शा की मांग लगातार बढ़ रही है। अपने बेहतरीन कार्यप्रदर्शन की वजह से पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा काफी प्रसिद्ध हुआ है। आज के दौर में लास्ट मोबाइल मोबिलिटी बिजनेस में ऑटो रिक्शा का प्रचलन काफी बढ़ा है। लोग ऑटो रिक्शा की मदद से छोटी दूरी का सफर तय कर पाते हैं। इसका उपयोग करना आमजन के लिए बेहद सुविधाजनक होता है। खासकर महिलाएं अक्सर सुरक्षा कंसर्न के लिए ऑटो रिक्शा जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करती हैं। पियाजियो आपे डीएक्स मॉडल बेहतरीन ऑटो रिक्शा है, जो सीएनजी, एलपीजी और डीजल तीनों वेरिएंट में आता है। यह वाहन पावरफुल इंजन से लैस है जो अधिक स्पीड से वाहन को ड्राइव करने में चालक की मदद करता है। कम समय में अधिक दूरी की यात्रा कर पाने की खासियत की वजह से इस वाहन से वाहन मालिक ज्यादा अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके अलावा यह वाहन बेहतरीन माइलेज प्रदान करने वाला वाहन है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट हम पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा के सीएनजी वेरिएंट “पियाजियो आपे डीएक्स 3-सीटर/1920/सीएनजी” के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा के सीएनजी वेरिएंट की खासियत?

पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा न सिर्फ दमदार और नवीनतम फीचर से लैस है बल्कि यह वाहन कीमत में भी बहुत ऑटो कीमत के मामले में भी बेहद खास है। इस व्हीकल की एक्स शोरूम प्राइस 3.50 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं इस वाहन की एक्स शोरूम प्राइस अधिकतम 3.53 लाख रुपए तक हो सकती है। इस वाहन के सीएनजी वेरिएंट में 230 सीसी का पावरफुल इंजन लगा हुआ है। वाहन में 9.59 एचपी का पावर क्षमता दी गई है। इस वाहन का ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू 792 किलोग्राम है। वाहन का व्हीलबेस 1920mm है। वाहन में 40 लीटर की जबरदस्त फ्यूल टैंक कैपेसिटी प्रदान की गई है। ताकि कम से कम रिफ्यूलिंग में वाहन ज्यादा दूरी तक का सफर तय कर सके। इस प्रकार समय की बचत हो सके। वाहन में एयर कूल्ड इंजन लगा हुआ है, जो गर्मी में और ज्यादा दूरी के सफर में इंजन वाहन को एनवायरनमेंटल सुरक्षा प्रदान करता है। 

क्यों खरीदें पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा?

यह व्हीकल कम और मध्यम दूरी की यात्रा को आसान करता है। यह वाहन बहुत किफायती है, पॉकेट फ्रेंडली परिवहन की वजह से यह वाहन सामान्य लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। अतः अगर आप अपने लिए स्वरोजगार का साधन चाहते हैं तो इस वाहन को खरीद कर छोटी दूरी की परिवहन सेवा प्रदान कर सकते हैं। इस कंपनी के 3 व्हीलर की मेंटनेंस कॉस्ट भी कम से कम आती है और अच्छी माइलेज मिलने की वजह से यात्रा में लागत कम आती है। इससे ऑटो रिक्शा मालिकों की कमाई अच्छी होती है। एक सामान्य अनुमान के मुताबिक इस वाहन से प्रति माह 18000 से 30000 रुपए महीने तक की कमाई कर सकते हैं।

पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा के उपयोगी फीचर्स

इस वाहन का लुक अच्छा है। इसमें ड्राइवर की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। फ्रंट लुक की बात करें तो इसमें बड़ी विंड शील्ड ग्लास दिया गया है, जो ड्राइवर की विजिबिलिटी को बेहतर करती है। स्टाइलिश लुक और आपे ऑटो डीएक्स की ब्रांडिंग देखने को मिल जाती है। सामने का ग्लास थोड़ा कर्ब है। कर्ब शील्ड की वजह से सामने और साइड एरिया की विजिबिलिटी बेहतर होती है। फाइबर तकनीक वाला मडगार्ड दिया गया है। साथ ही ड्रम ब्रेक वाला ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। व्हीकल का ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा है, जो यात्रियों की चढ़ने और उतरने की सुविधा के साथ भारत के रोड ब्रेकरों का ध्यान रखते हुए बेहतर है। सीएनजी की बात करें तो इसमें 40 लीटर की सीएनजी कैपेसिटी दी गई है। 4 फॉरवर्ड +1 रिवर्स का बढ़िया गियरबॉक्स दिया गया है। साइड में स्पीकर लगाने की जगह मिल जाती है, जिससे यात्रा के समय म्यूजिक का भी आनंद उठाया जा सकता है। पेट्रोल की 2.8 लीटर अतिरिक्त फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिल जाती है। फाइबर का पेट्रोल टैंक दिया गया है, जो जंगरोधक है।
वाहन का जीवीडब्ल्यू 792 किलोग्राम है, जबकि कर्ब वेट 492 किलोग्राम है। वहीं यह वाहन 36 महीने की सुपर वारंटी के रथ मिलती है।

पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा के वेरिएंट

पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा के सीएनजी वेरिएंट के अलावा कुछ अन्य वेरिएंट इस प्रकार हैं :

 

वेरिएंट कीमत
पियाजियो आपे डीएक्स 3-सीटर/1920/एलपीजी ₹3.50 लाख से ₹3.52 लाख रुपए
पियाजियो आपे डीएक्स 3-सीटर/1920/डीज़ल ₹3.50 लाख से ₹3.54 लाख रुपए

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप यह वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप पियाजियो के नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं। अपने नजदीकी डीलर की जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रक जंक्शन पर पियाजियो आप डीएक्स ऑटो रिक्शा के पेज पर जाकर डीलर से बात करें विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us