user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स 3 व्हीलर से बिजनेस को दें नई उड़ान, 80% लोन उपलब्ध

Posted On : 03 January, 2024

जाने पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की खासियत, कीमत, उपयोग और कमाई

ऑटो रिक्शा की मांग लगातार बढ़ रही है। ऑटो रिक्शा की मदद से लास्ट माइल मोबिलिटी बिजनेस को एक नई दिशा मिली है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का प्रचलन बहुत बढ़ा है। लास्ट माइल मोबिलिटी बिजनेस में ऑटो रिक्शा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आम लोग ऑटो रिक्शा से छोटी दूरी का सफर आसानी से तय कर पाते हैं, यह बेहद सुविधाजनक होता है। यात्रा में इससे बहुत बचत की जा सकती है और साथ ही यह सामाजिक रूप से भी अधिक सुरक्षित होता है। महिलाएं अक्सर सुरक्षित यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन का चुनाव करती है, जिसमें ऑटो रिक्शा एक महत्वपूर्ण सेवा प्रदाता है। यही कारण है कि भारत के आम एवं मध्यम वर्गीय लोग यात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑटो रिक्शा को उपयोग में लाते हैं। यही वजह है कि बहुत लोग ऑटो रिक्शा खरीदना और इसे लास्ट माइल मोबिलिटी बिजनेस में उपयोग में लाना चाहते हैं। अगर आप भी ऑटो रिक्शा खरीद कर इसे स्वरोजगार के लिए या अपने ट्रांसपोर्ट व्यापार के लिए उपयोग में लाना चाहते हैं तो इस पोस्ट में हम एक ऐसे थ्री व्हीलर वाहन की जानकारी दे रहे हैं जो माइलेज और पावर दोनों में शानदार है। बता दें कि ऑटो रिक्शा व्यापार में पियाजियो कंपनी का आपे ई सिटी एफएक्स का उपयोग बहुत बढ़ा है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोग की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की खासियत?

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा मॉडल भारत के बेहतरीन ऑटो रिक्शा में से एक है। पियाजियो कंपनी लास्ट मोबाइल मोबिलिटी ट्रांसपोर्टेशन के लिए कई तरह के वाहनों का निर्माण करती है, जो फीचर्स, गुणवत्ता एवं अलग-अलग मानदंडों की तुलना में भारत के अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप है। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा इलेक्ट्रिक वाहन है। इस वाहन में दमदार इंजन लगा हुआ है जो ज्यादा तेजी से गंतव्य स्थान तक पहुंचने और ज्यादा कमाई कर पाने में चालक की मदद करता है। इससे बहुत कम समय में यात्रा की जा सकती है। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा एक दमदार ऑटो रिक्शा होने के साथ, अच्छी माइलेज और अच्छा कार्य प्रदर्शन देने वाला वाहन है। बता दें कि इस वाहन की बैटरी क्षमता 7.5 kwh है। यह वाहन प्रति चार्ज 80 किलोमीटर दूरी का सफर कर पाता है। इस वाहन की पेलोड क्षमता 390 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 1920 mm है। इस वाहन का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 713 किलोग्राम है। इसके अलावा इस वाहन की कुछ खासियत इस प्रकार है : 

  • यह 3 व्हीलर वाहन है |

  • यह वाहन अधिकतम 29 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करने में सक्षम है।

  • यह वाहन अधिकतम 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है।

  • इस वाहन का कर्ब वेट 413 किलोग्राम है |

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा के वेरिएंट

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :

वेरिएंट कीमत
पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स 3-सीटर/1920/इलेक्ट्रिक ₹2.80 लाख रुपए से ₹2.83 लाख रुपए
पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स स्वैपेबल ₹2.80 लाख रुपए से ₹2.82 लाख रुपए

कीमत एवं लोन 

पियाजियो के इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत 2.80 लाख रुपए से शुरू होती है। इस वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 2.84 लाख रुपए तक हो सकती है। अगर आप इस वाहन को लोन पर लेना चाहते हैं तो मात्र 20% डाउनपेमेंट कर घर ले जा सकते हैं। वाहन पर 80% तक लोन की सुविधा उपलब्ध है।

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप इस वाहन के बारे में विस्तृत जानकारी पाना चाहते हैं, या इसे लोन पर खरीदना चाहते हैं तो आप इस वाहन के बारे में पूरी जानकारी ट्रैक्टर जंक्शन पर प्राप्त कर सकते हैं। इस वाहन पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की जानकारी भी पा सकते हैं। इसके अलावा इस वाहन पर लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us