पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कपंनी ने हमेशा ही अपने उपभोक्ताओं के लिए किफायती दाम में लेटेस्ट फीचर्स वाले वाहनों को लॉन्च किया है। भारत में पियाजियो कंपनी के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा काफी ज्यादा इस्तेमाल में लिए जा रहे हैं क्योंकि इनमें जबरदस्त रेंज देखने को मिल रही है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कंपनी के कई इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा है लेकिन आज हम इसके सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की जानकारी देने जा रहे हैं। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको काफी बेहतर स्पेस, बेस्ट कंफर्ट और कमाल की रेंज देखने को मिल जाती है। चलिए, जानें पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में।
पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा में 7.5 Kwh बैटरी क्षमता वाली पावरफुल मोटर देखने को मिलती है जिसकी अधिकतम टॉर्क 29 एनएम है। कंपनी के इस ई ऑटो रिक्शा को फुल चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा में आपको Lithium lon,48V/3000W की बैटरी देखने को मिलती है। कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के साथ सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इस ऑटो रिक्शा की पेलोड क्षमता 390 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 689 किलोग्राम है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 390 किलोग्राम रखा गया है। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की अधिकतम स्पीड 45 KMPH है।
पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा को 2700 MM लंबाई, 1370 MM चौड़ाई और 1725 MM ऊंचाई के साथ 1920 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का काफी आकर्षक लुक रखा है। पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग इसे पसंद कर लेते हैं। पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा के फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ में सिंगल वाइपर देखने को मिलता है। इसके फ्रंट में ड्यूल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर दिए गए हैं। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा में 4.0 – 8, 4 PR, 70E फ्रंट और रियर टायर देखने को मिलते हैं। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है, जो काफी ज्यादा कंफर्टेबल है और कम्पन मुक्त है। पियाजियो के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी Doors देखने को मिल जाते हैं।
पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा में Handle Bar स्टीयरिंग के साथ Constant Mesh 2 Stage Reduction With Integrated Differential Constant ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा को Hydraulic Telescopic Shock Absorber with Helical Compression Spring with Damper फ्रंट सस्पेंशन और Hydraulic Telescopic Shock Absorber with Rubber Compression Spring with Damper रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है जिसमें व्हीकल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है जैसे कि Energy Regeneration, Battery Charger indicator, Speed, State or Charge, Drive Mode, Boost Mode, Economy Mode और Service Alert आदि।
पियाजियो ने हमेशा अपने व्हीकल्स को कम से कम कीमत में ग्राहकों की सुविधा के अनुसार लॉन्च किया है। आज देश में पियाजियो के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का काफी उपयोग होने लगा है। Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.80 लाख से 2.84 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस ऑटो रिक्शा को पसंद कर लिया है और इसे खरीदना चाहते हैं तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।
पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा में आपको 2 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।
| वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
|---|---|---|
| पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स 3-सीटर/1920/इलेक्ट्रिक | 689 | ₹ 2.80 - 2.83 लाख |
| पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स स्वैपेबल | 689 | ₹ 2.80 - 2.82 लाख |
Q.1 पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की कीमत क्या है?
Ans भारत में पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.80 लाख से 2.84 लाख रुपये रखी गई है।
Q.2 पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की रेंज क्या है?
Ans कंपनी का यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।
Q.3 पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की सीट क्षमता क्या है?
Ans पियाजियो के इस ई ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिल जाती है।
Q.4 पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की पेलोड क्षमता 390 किलोग्राम है।
Q.5 पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू कितना है?
Ans पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा 689 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ में आता है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, टिपर, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT