user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

पियाजियो आपे ई सिटी : इस पावरफुल ऑटो रिक्शा से मिले ज्यादा स्पीड और माइलेज

Posted On : 19 December, 2023

जानें, पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर की खासियत, फीचर्स और सबकुछ

अगर आप पावरफुल और हाई स्पीड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की तलाश में हैं तो पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल अपने जबरदस्त फीचर्स, आरामदायक ड्राइविंग और तेज स्पीड की वजह से ईवी थ्री व्हीलर मार्केट में बहुत लोकप्रिय हुआ है। पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा वजनदार और सुपर स्पीड से चलने वाला ऑटो रिक्शा है। इसकी बैटरी क्षमता और टॉर्क कैपेसिटी अच्छी है, यही कारण है कि यह लंबी दूरी का सफर तेजी से कर पाने में सक्षम है। यह व्हीकल छोटी दूरी के परिवहन को भी आसान बनाता है, साथ ही लंबी दूरी के परिवहन में भी समय की बचत करता है और इसमें मौजूद ड्राइवर स्पेस चालक के स्वास्थ्य का ख्याल रखता है। गर्म और सर्द हवाओं से चालक को बचाव मिलता है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा के बारे में, व्हीकल की खासियत, व्हीकल से होने वाली कमाई आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा की खासियत?

पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा जबरदस्त पावर कैपेसिटी वाला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वेरिएंट हैं। इसमें आसान बैटरी स्वैपिंग का फीचर मौजूद है जिससे चालक आसानी से लंबी दूरी के सफर में अतिरिक्त 1 या 2 बैटरी साथ ले जा सकते हैं, और इस प्रकार सामान्य एवं लोकल इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के मुकाबले पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा ज्यादा दूरी तक का सफर तय कर सकता है और वाहन मालिक दूर सफर के लिए भी अपनी गाड़ी का उपयोग कर सकता है। पियाजियो के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 689 किलोग्राम है। इस व्हीकल का व्हीलबेस 1920 mm है। इसकी बैटरी क्षमता 4.5 Kwh है। इसके अलावा इस व्हीकल की कुछ खासियत इस प्रकार है :

  • यह 3 व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन है

  • प्रति स्वैप यह 68 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करता है

  • यह अधिकतम 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफर कर सकता है।

क्यों लेना चाहिए पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा?

भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का भविष्य दिख रहा है। हर साल 11% की चक्रवृद्धि दर से देश इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस बाजार का हिस्सा बनकर लाखों लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं। आने वाला समय भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के दृष्टिकोण से बेहतरीन हो सकता है। चूंकि ईवी सेगमेंट के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी लगातार की जा रही है। सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए नए चार्जिंग स्टेशन को प्रोत्साहित कर रही है। कोई भी वाहन हमेशा मार्केट फ्यूचर को देख कर ही लेना चाहिए। यदि आज कोई व्यक्ति इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदता है तो अगले 10 से 20 सालों तक उन्हें इस क्षेत्र में कमाने का मौका मिलेगा क्योंकि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का अभी शुरुआती दौर है। 

पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा के फायदे

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऑटो का प्रचलन बढ़ा है क्योंकि बहुत से लोग थ्री व्हीलर या पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ही यात्रा करते हैं। इसके कई फायदे हैं जैसे: 

महिला सुरक्षा : भारत में ज्यादातर महिलाएं सार्वजनिक परिवहन ही करती हैं क्योंकि इस वाहन के जरिए महिलाएं सफर में सुरक्षित महसूस कर पाती हैं।

प्रदूषण में कमी : इलेक्ट्रिक व्हीकल से सफर करना बहुत से लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इलेक्ट्रिक रिक्शा न सिर्फ़ वायु प्रदूषण बल्कि ध्वनि प्रदूषण से भी राहत प्रदान करता है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप भी पियाजियो के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदना चाहते हैं। ट्रक जंक्शन के पेज पर मौजूद किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर चल रहे ऑफर्स की जानकारी के लिए आप चेक ऑफर या ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करते हुए फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। अगर आप साइट पर मौजूद कोई भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदना चाहते हैं तो फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद एक फॉर्म खुल कर आएगा। फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भर कर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us