user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा : 45 km/kg का दमदार माइलेज

Posted On : 07 June, 2023

जानें, पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत की पूरी जानकारी

भारत में सभी ईंधन विकल्प में थ्री व्हीलर कमर्शियल व्हीकल्स का निर्माण करने वाले ब्रांड्स में पियाजियो व्हीकल्स लिमिटेड कंपनी का नाम सबसे पहले आता है। यह ब्रांड लोडिंग और पैसेंजर कैटेगिरी के ऑटो रिक्शा के एक से बढ़कर एक नये मॉडल ऑटो मार्केट में पेश करती रहती है। इसका एक लेटेस्ट मॉडल पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा है। यह 45 km/kg की शानदार माइलेज प्रदान करता है। वहीं इसका इंजन फ्यूल स्मार्ट होने के कारण ईंधन की बचत प्रदान करने में सहायक है। पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा की जीवीडब्ल्यू 780 किलोग्राम है और यह ऑटो रिक्शा 200 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। इसकी बैटरी 12 वॉल्ट की है। इस ऑटो रिक्शा को कंपनी ने बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया है। ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा का इसमें पूरा ध्यान रखा गया है। शक्तिशाली इंजन के कारण इस ऑटो की परफॉर्मेंस भी ज्यादा मिलती है। सीएनजी से  संचालित इस ऑटो में 24 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी होने से यह फ्लाईओवर, पहाड़ी ढलानों और चढ़ाई वाले कठिन रास्तों को भी आसानी से पार कर लेता है। यदि आप भी इस ऑटो रिक्शा को खरीदने का मानस बना रहे हैं, तो इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को देखकर आप इसे खरीद ही लेंगे। पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा की पूरी जानकारी ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको उपलब्ध कराई जा रही है।

इंजन परफॉर्मेंस

पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा का इंजन हाई आउटपुट इंजन है। इसमें 230 सीसी कैपेसिटी में 1 सिलेंडर वाला first air cooled bs6 इंजन आता है। इससे 91 हॉर्स पावर मिलती है और यह 70 NM टॉर्क जनरेट करता है। इससे यह ऑटो रिक्शा बेहतर प्रदर्शन करने में पूरी तरह से सक्षम है। यह इंजन हाई फ्यूल स्मार्ट होने से ईंधन की बचत प्रदान करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर है।

फ्रंट लुकिंग आकर्षक

पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा की फ्रंट लुकिंग अत्यंत आकर्षक है। इसकी बड़ी विंडशील्ड को क्लीन रखने के लिए एक वाइपर लगा है। सेंट्रल में पियाजियो कंपनी का शानदार स्टाइलिश लोगो है। इसके अलावा पियाजियो आपे की बैजिंग है। बोनट मैटल का है जबकि मडगार्ड स्टैंडर्ड प्लास्टिक का है लेकिन इसकी क्वालिटी इतनी अच्छी है कि दूर से यह मेटल का ही नजर आता है। इसमें मेटल से निर्मित स्टाइलिश दो बड़ी हेलोजेन और इंडीकेटर्स दिए गए हैं। इस ऑटो का कर्ब वेट 480 किलोग्राम रखा गया है।

केबिन और इसके फीचर्स

पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा का केबिन कंफर्टेबल है। यह केबिन मजबूत बॉडी के साथ अटैच है। इसमें पर्याप्त स्पेस आता है। इस थ्री व्हीलर में ड्राइवर सीट के अलावा तीन पैसेंजर के लिए कम्फर्टेबल सीटें हैं। ये सीटें आराम प्रदान करने वाली हैं। ड्राइवर के दोनों साइड में विजुअलिटी मिरर लगे हैं। पैसेंजर के लिए आसानी से खुलने और बंद होने वाला सेफ्टी डोर है। इस ऑटो रिक्शा के केबिन में आपको डैशबोर्ड, सीएनजी और पेट्रोल स्विच, मोबाइल होल्डर, म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि सुविधाओं वाले फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।

ब्रेक सिस्टम और सस्पेंशन

पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा में अच्छी पकड़ वाला हैंडलबार देखने को मिलता है और इसमें hydraulic activated drum ब्रेक्स दिए गए है। इसमें थ्री व्हीलर में hydraulic telescopic shock absorbers with helical spring फ्रंट सस्पेंशन और hydraulic telescopic shock absorbers with rubber compression spring रियर सस्पेंशन दिया गया है।

व्हीलबेस और टायर्स

पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस बड़ा आता है। वहीं इसके ट्यूबलैस टायर कार जैसी उच्च गुणवत्ता के साथ आते हैं। इन टायरों का साइज 4.5x10 8PR है।

कीमत और वारंटी

पियाजियो आपे  मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा का प्राइस कंपनी ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन बहुत जल्द कंपनी इस थ्री व्हीलर की कीमत जारी कर सकती है। इसके इलावा पियाजियो अपने इस थ्री व्हीलर के साथ 36 महीने की वारंटी प्रदान करती है।

पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

सवाल-1. पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?

जवाब-  पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा का अधिकतम टॉर्क 70 nm है।

सवाल-2. पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा की जीवीडब्ल्यू क्या है?

जवाब-  इसका जीवीडब्ल्यू 780 किलोग्राम है।

सवाल-3. पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा का माइलेज क्या है?

जवाब- यह सीएनजी ऑटो रिक्शा  45km/kg माइलेज प्रदान करता है।

सवाल-4. पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा कितने सीटर का है?

जवाब- इसमें ड्राइवर के अलावा 3 व्यक्तियों की आरामदायक सीट आती है।

सवाल-5. पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा की फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?

जवाब-  यह 40 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है।

सवाल-6. पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा पर क्या वारंटी दी गई है?

जवाब- इस ऑटो रिक्शा पर 36 महीने की वारंटी प्रदान की गई है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us